Nasiya Ji Jain Mandir Dharuhera
दिगम्बर मंदिर

नसिया जी जैन मंदिर धारूहेड़ा

रेवाड़ी, हरियाणा
श्री 1008 महावीर भगवान
0-100 वर्ष
पता
रेवाड़ी, हरियाणा, 123001
नसिया जी, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

वर्ष 1975 में लाला बनारसी दास जी के सुपुत्र श्री कुन्दन लाल जी, श्री उदमीराम जी, श्री शेरसिंघ जी, लाला बिसम्बर दयाल जी के सुपुत्र श्री रामेश्वर दास जी व श्री ओम प्रकाश जी, लाला राम प्रसाद जी के सुपुत्र श्री कश्मीरी लाल जी, लाला फकीर चन्द जी के सुपुत्र श्री पूरन चन्द जी धारूहेड़ा निवासियों द्वारा भूमि जैन समाज को सर्व सहमति एवं हर्ष पूर्वक दान में दे दी गई। 1975 में ही इस जगह की रजिस्ट्री जैन समाज द्वारा करवा ली गई थी। इस जमीन से लगता ही एक टूरिज्म कॉम्प्लेक्स है जो इस जगह को अधिग्रहण करने का प्रयास कर रहे थे। भूमि को पर्यटन विभाग के अंतर्गत जाने से बचाने के लिए जैन समाज ने रातो-रात एक कमरा बनाया तथा जयपुर से महावीर भगवान जी की प्रतिमा को मँगवाकर वहाँ पर विराजमान कर दिया। ऐसा करने से यह जमीन पर्यटन विभाग के अधीन होने से बच गई। कुछ समय बाद इस परिसर में एक स्कूल चलाने का विचार बना। 1980 में जैन पब्लिक स्कूल का शिलान्यास रेवाड़ी के डीसी श्री के. सी शर्मा के हाथों से हुआ। जिन्होंने अपने करकमलों से स्कूल की पहली नींव रखी।

वर्ष 2014 में परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री 105 स्यादद्धाद्धमति माता जी का चातुर्मास धारूहेड़ा में हुआ। माता जी की उम्र ज्यादा होने के कारण उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था तथा 21 सितम्बर 2014 को माता जी का निधन हो गया। उनके समाधी स्थल का निर्माण उनकी बहन आर्यिका श्री 105 यशस्विनी माता जी के सानिध्य में किया गया। इसलिए मंदिर जी को श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर, नसिया जी के नाम से जाना जाता है।

7 photos

वर्तमान स्थिति

वर्तमान में नसिया जी मंदिर में श्री 1008 महावीर भगवान जी की सफेद पाषाण की प्रतिमा विराजमान है। परिसर में मंदिर जी के साथ परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री 105 स्यादद्धाद्धमति माता जी का समाधी स्थल निर्मित है। परिसर का क्षेत्रफल 2.45 किल्ला भूमि पर है। जैन समाज द्वारा वेदी को परिसर में नए स्थान पर मंदिर निर्माण करके विराजमान करने का निर्णय लिया गया है। धारूहेड़ा में समय-समय पर जैन साधु महाराज का आगमन होता रहता है। साधु महाराज जी के रुकने की व्यवस्था मंदिर जी के साथ ही में निर्मित जैन स्कूल में की जाती है। पहले स्कूल में बारहवीं कक्षा तक बच्चों को शिक्षा जाती थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लग गया। लॉकडाउन में स्कूल को बंद करना पड़ा। जैन समाज का विश्वास है कि स्कूल एक दिन फिर से बच्चों की शिक्षा के लिए उपलब्ध होगा।

धर्मशाला

दरूहेड़ा में सौ से अधिक जैन परिवारों का समाज है। जैन समाज द्वारा ही मंदिर जी का संचालन किया जाता है। क्षेत्र में समय-समय पर जैन साधु महाराज का आगमन होता रहता है। जैन साधु महाराज के लिए त्यागी भवन का निर्माण किया गया है। यदि कोई यात्री मंदिर जी में संपर्क करके आता है तो उसके लिए रुकने की व्यवस्था जैन समाज द्वारा निर्मित धर्मशाला में की जाती है। जैन समाज द्वारा निर्मित जैन स्कूल में पाँचवी कक्षा तक छात्रों को शिक्षा दी जाती है।

इतिहास

धारूहेड़ा भारत के हरियाणा राज्य के रेवाड़ी शहर से सिर्फ 19 किमी की दूरी पर स्थित एक जनगणना शहर है। धारूहेड़ा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आता है और यह रेवाड़ी जिले का एक बड़ा औद्योगिक केंद्र है। धारूहेड़ा गुरुग्राम और नई दिल्ली का नया विकास गलियारा भी है। यह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से केवल एक घंटे की ड्राइव पर है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के माध्यम से राजस्थान को राजधानी नई दिल्ली से जोड़ता है। यह अपने स्थान के कारण उद्योगपतियों, निवेशकों और रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए एक प्रमुख पसंद है। 2011 की भारत की जनगणना के अनुसार धारूहेड़ा की जनसंख्या 30,344 थी। 2011 तक पुरुषों की जनसंख्या 54.09% और महिलाओं की संख्या 45.91% थी। धारूहेड़ा की औसत साक्षरता दर 83.18% थी, जो राज्य के औसत 75.55% और राष्ट्रीय औसत 74.04% से अधिक थी।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।