Rewari Naya Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर50×40 ft gate size

रेवाड़ी नया जैन मंदिर

रेवाड़ी, हरियाणा
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
0-100 वर्ष
पता
रेवाड़ी, हरियाणा, 123001
पत्थरघटी, भगवान महावीर मार्ग, रेवाड़ी, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है-

परिचय

क्षेत्र के श्री पोलियामल जी, श्री मुसद्दीलाल जी तथा श्री गणेशीलाल जी इन तीनों भाइयों के परिवारों का मै० गणपतराम दुर्गाप्रसाद-फर्म के नाम से संयुक्त रूप से जैतू मण्डी में रूई का कारखाना था। इन तीनों के परिवारों में अपनी आय से धर्मादा (अपनी आय एक निश्चित हिस्सा धार्मिक कार्य के लिये अलग रखना) निकालने की परम्परा थी। इस कारण धीरे-धीरे इन तीनों परिवारों के पास धर्मादा बहुत एकत्रित हो गया। इन तीनों भाइयों की इच्छा थी कि धर्मादा का यह एकत्रित धन मन्दिर निर्माण में ही उपयोग होना चाहिए। इस इच्छा को पूरा करने के लिए मुसद्दीलाल जी. विनोदीलाल जी (सुपुत्र श्री पोलियामल जी) एवं गणेशीलाल जी इन तीनों महानुभावों ने अपने-अपने परिवार वालों से परामर्श कर मन्दिर निर्माण का निर्णय लिया।

मुसद्दीलाल जी, विनोदीलाल जी एवं गणेशीलाल जी ने मन्दिर निर्माण के लिये सर्वप्रथम पत्थर घटी में एक जमीन क्रय की। लेकिन वह जमीन मन्दिर निर्माण के लिए कम पड़ने के कारण उस जमीन पर मन्दिर नहीं बन सका, तब उस जमीन पर दिगम्बर जैन धर्मशाला का निर्माण हुआ। बाद में उस जमीन के साथ वाली जमीन पर नया मन्दिर जी का निर्माण किया गया। उस जमीन के कुछ हिस्से के मालिक श्री हरदेव सहाय जी जैन नाम के एक श्रावक थे। उन्होंने उस जमीन पर नारनौल जैन समाज से एक प्रतिमा लाकर कोठरी बनाकर विधिपूर्वक स्थापित की और वह प्रतिदिन पूजा-पाठ आदि धार्मिक क्रिया करते थे।

उपरोक्त तीनों महानुभावों ने हरदेव सहाय से अनुरोध किया कि हम तीनों परिवार वालों का अपने धर्मादा से एकत्रित हुए धन से मंदिर बनवाने का मन है लेकिन मन्दिर निर्माण के लिए उनके द्वारा खरीदी गई जमीन कम पड़ रही है। अतः आप हमें यह जमीन दे दें ताकि हम सब मिलकर इस जमीन पर मन्दिर निर्माण करवा सकें। उनके मन की बात सुनकर हरदेव सहाय ने उनके सामने यह शर्त रखी कि मैं आपको यह जमीन मन्दिर निर्माण हेतु दे दूँगा लेकिन मेरा मन है कि इस मन्दिर जी का नाम मेरे से होना चाहिए। इन तीनों महानुभावों ने उनकी शर्त स्वीकार की एवं समाज के सहयोग से इस स्थान पर नया मन्दिर जी का निर्माण कराया। इस कारण लोग इसे 'हरदेव सहाय' जैन मन्दिर के नाम से जानते थे।

यह मन्दिर उस समय का सबसे नव-निर्मित होने के कारण लोग इसे नया मन्दिर जी के नाम से भी पुकारने लगे। बाद में मन्दिर जी का नाम भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन नया मन्दिर के नाम से रख दिया गया। नया मन्दिर जी का पंचकल्याणक वीर निर्वाण संवत् 2450, फाल्गुन शुक्ला 2 से फाल्गुन शुक्ला 7 (दिनांक 8 मार्च 1924 से 12 मार्च 1924) तक हुआ। मन्दिर में पंचकल्याणक पं० नन्हे लाल जी शास्त्री, टीकमगढ़ (म.प्र.) के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। मन्दिर जी के सामने मुसलमानों की दुकानें थी, इस कारण समाज की महिलाओं को मन्दिर अकेले आने-जाने में डर लगता था। तब समाज के लोगों ने इसका हल निकालते हुए कुआँ वाले जैन मन्दिर जी की ओर से जनवरी सन् 1930 में नया मन्दिर जी में प्रवेश करने के लिए सीढ़ियों का निर्माण कराया। मंदिर जी की दीवारों, वेदियों एवं गुम्बज पर नक्काशी स्वर्ण से की गई है। जिस कारण यह मन्दिर यहाँ पर आने वाले दर्शनार्थी और श्रावकों को आकर्षित करता है। वर्तमान में यह मन्दिर अनेक सुविधाओं से परिपूर्ण है। यहाँ पर 50x40 फुट का एक हॉल है। जहाँ पर समय-समय पर विधि-विधान, चातुर्मास, कलश स्थापना एवं साधु-सन्तों के प्रवचन होते रहते है।

मंदिर जी में कुल तीन वेदिया स्थापित है, जिसमें से मूल वेदी में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की विक्रम सम्वत-1958, वर्ष-1902, माह- पौष शुक्ला-12 की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी की दूसरी वेदी में मूलनायक श्री 1008 नेमिनाथ भगवान जी की विक्रम सम्वत-1980, वर्ष-1924, माह-फाल्गुन शुक्ला-2 की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी की तीसरी वेदी भी श्री 1008 नेमिनाथ भगवान जी की है, जिसमें विक्रम सम्वत-1969, वर्ष-1913, माह- माघ शुक्ला-13 की मूलनायक प्रतिमा विराजमान है। तीनों वेदियो में अन्य प्राचीन प्रतिमाएँ विराजमान है, जो इस प्रकार है-

13 photos

अतिशय कथा

“मन्दिर जी के व्यास के मन में श्री सम्मेदशिखर जी की यात्रा करने का विचार आया परन्तु धन के अभाव के कारण उनका यह स्वप्न पूरा नहीं हो रहा था।”

उन्होंने मन्दिर जी में श्री जी के सम्मुख अपनी इच्छा व्यक्त की। तभी से उनको प्रतिदिन प्रातः एक चाँदी का सिक्का मन्दिर जी की वेदी पर मिलने लगा। जब पर्याप्त धन एकत्रित हो गया तब उन्होंने श्री सम्मेद शिखर जी की यात्रा की। बाद में उन्हें स्वप्न आया कि वह इस बात को किसी के सामने प्रकट न करे। लेकिन यह बात सबके सामने आने से उन्हें वह सिक्का मिलना बन्द हो गया। सन 1996 में पण्डित भगवती व्यास अपने पिता के साथ नया मन्दिर जी में सेवारत थे। उनके पिता को रात में एक जहरीला छिपकली ने काट लिया, जिस कारण उन्हें असहनीय वेदना होने लगी। इस वेदना के निवारण के लिये व्यास भगवान पार्श्वनाथ जी के सामने जाकर लेट गए एवं भगवान पार्श्वनाथ का नाम श्रद्धापूर्वक रात भर स्मरण करता रहा। यह भगवान पार्श्वनाथ जी का ही अतिशय था कि वह प्रातः तक बिल्कुल स्वस्थ हो गए।

धर्मशाला

धर्मनगरी रेवाड़ी पर भगवान महावीर स्वामी एवं दिगम्बर संतो का आशीर्वाद एवं बुजुर्गों की विशेष कृपा रही है। जिसके फलस्वरूप यहाँ पर छह जैन मंदिर, सात जैन विद्यालय और लगभग दस अन्य जनउपयोगी संस्थाएँ कार्यरत है। रेवाड़ी में लगभग 200 जैन परिवारों का समाज है। जैन समाज द्वारा मंदिर जी का संचालन सुचारु रूप से होता है। जैन मंदिरों में दूर के क्षेत्रों से दर्शन करने आए यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जाती है। सम्पर्क करके आने पर भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जाती है। क्षेत्र में जैन साधु महाराज जी के आगमन पर त्यागी भवन में रुकने की व्यवस्था की जाती है।

इतिहास

रेवाड़ी भारत के हरियाणा राज्य में स्थित है। यह शहर भारतीय राजमार्ग (NH-71B) के आसपास स्थित है और रेवाड़ी जिला का मुख्यालय भी है। रेवाड़ी क्षेत्र का इतिहास बहुत प्राचीन है और इसके आसपास कई प्राचीन स्मारक और ऐतिहासिक स्थल हैं। रेवाड़ी अपने आप में बहु आयामी प्रतिभाओ, महान कलाकारों, कवियों, साहित्यकारों, शूरवीरो, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक प्रतिष्ठानों, प्रकृतिं सौंदर्य से ओतप्रोत दक्षिणी हरियाणा का एक ऐसा स्थान है जहाँ आकर मन को सुकून और पवित्रता का बोध होता है। प्राचीन महाभारत काल के दौरान रेवत नामक एक राजा था, जिसकी पुत्री का नाम रेवती था। उसे सब रेवा कहकर बुलाते थे और उसके नाम पर शहर 'रेवा वाडी' की स्थापना की थी। खाने के हिसाब से यहाँ की रेवड़ियाँ बहुत मशहूर हैं। यहाँ पर भारत की सबसे पहली गौशाला सन् 1878 में बनाई गई थी जो कि राजा राव युधिष्ठिर यादव द्वारा बनाई गई थी। रेवाड़ी क्षेत्र ने आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह शहर एक आधुनिक बाजार सेंटर भी है जो निकटवर्ती गांवों और नगरों को आवश्यक सामग्री और सेवाओं की पहुंच प्रदान करता है। इसके अलावा रेवाड़ी क्षेत्र के पास कई प्राकृतिक सौंदर्य स्थल भी हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। सम्पूर्ण रूप से रेवाड़ी क्षेत्र एक महत्वपूर्ण और विकासशील क्षेत्र है, जो सांस्कृतिक, आर्थिक, और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।