Rishabhdev Jinalya Adarsh Nagar Gurugram
दिगम्बर मंदिर

ऋषभदेव जिनालय आदर्श नगर गुरूग्राम

गुरुग्राम, हरियाणा
श्री 1008 ऋषभदेव/आदिनाथ भगवान
0-100 वर्ष
पता
गुरुग्राम, हरियाणा
आदर्श नगर, गुरुग्राम, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

भगवान श्री 1008 ऋषभदेव जिनालय, आदर्श नगर, गुरुग्राम का निर्माण श्री प्रकाश चन्द जी जैन, मास्टर जी (फिरोजपुर झिरका वालों) ने परम पूज्य गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणी 105 ज्ञानमती माता जी की प्ररेणा व आशीर्वाद से कराया है। श्री प्रकाश चन्द जैन जी की धर्मपत्नी जी का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उनको दूर मंदिर जी के दर्शन करने जाने में कठिनाई होती थी तथा श्री प्रकाश चाँद जी की इच्छा थी कि वे अपनी धर्मपत्नी के लिए मंदिर जी का निर्माण कराए। इसलिए उन्होंने अपनी कुल सम्पति का आधा भाग मंदिर जी के निर्माण के लिए दान में दे दिया। मंदिर जी का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 20 से 25 फरवरी 2002 को उपाध्याय मुनिराज श्री 108 श्रुतसागर जी महाराज के सानिध्य मे सम्पन्न हुआ। धीरे-धीरे मंदिर जी में जैन समाज की संख्या में वृद्धि के कारण स्थान कम पढ़ने लगा। लोगो को दर्शन करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो इस उद्देश्य से पुनः जिनालय का जीर्णोद्धार एवं जिन वेदी, गुरु वेदी, श्रुत वेदी व शिखर का निर्माण परम पूज्य सिद्धान्त तीर्थ प्रणेता आचार्य रत्न श्री 108 बाहुबली सागर जी महाराज की परम् प्रभावक सुशिष्या गुरु पट्टस्थ गणिनी आर्यिका 105 श्रुतदेवी माता जी व प. पूज्य प्रज्ञा श्रमणी आर्यिका 105 सुज्ञानी माता जी की प्ररेणा, आशीर्वाद व सानिध्य में व प्रतिष्ठाचार्य मुकेश जैन शास्त्री "विनम्र" वास्तुविद, गुरुग्राम के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। जिसकी वेदी प्रतिष्ठा व आचार्य प्रतिमा प्रतिष्ठा महोत्सव 18 से 20 मई 2022 को सानन्द सम्पन्न हुआ।

मंदिर जी की मूल वेदी में मूलनायक प्रतिमा प्रथम जैन तीर्थंकर श्री 1008 ऋषभदेव भगवान जी की है। वेदी में श्री 1008 वासुपूज्य भगवान, श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान, श्री 1008 महावीर भगवान, सिद्ध परमेष्ठी एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की अन्य प्रतिमाएँ विराजमान है। वेदी में सिद्ध परमेष्ठी व वासुपूज्य भगवान जी की प्रतिमाओं को श्री पारस जैन जी द्वारा अपने घर से लाकर मंदिर जी की वेदी में विराजित किया गया था। मंदिर जी में जिनवाणी माता एवं आर्यिका शिरोमणी 105 ज्ञानमती माता जी की गुरुवेदी मंदिर जी के गर्भगृह में ही विराजमान है। यह मंदिर गुरुग्राम का केवल एक ऐसा मंदिर है, जहाँ समवशरण में ही देव, शास्त्र एवं गुरुदेव जी की वेदी विराजमान है। मंदिर जी के गर्भगृह में सुन्दर जैन चित्रकारी की गई है, सभी वेदियो में स्वर्ण का कार्य किया गया है। प्रतिदिन बड़ी मात्रा में जैन श्रावको द्वारा पूजा-प्रक्षाल एवं जलाभिषेक नियमित रूप से होता है।

11 photos

धर्मशाला

गुरुग्राम भारत की राजधानी दिल्ली से 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गुरुग्राम में अलग-अलग क्षेत्रों में कई जैन मंदिर स्थापित है, प्रत्येक मंदिर जी के लिए समिति का निर्माण किया गया है। गुरुग्राम के आदर्श नगर में श्री 1008 ऋषभदेव जिनालय स्थित है। मंदिर जी में आने वाले श्रावकों के लिए स्वच्छता का पूरा प्रबंध समिति द्वारा किया गया है। मंदिर जी में ही आहार शाला का भी प्रबंध किया गया है। महाराज जी के आने पर प्रवचनो के लिए एक हॉल का निर्माण मंदिर जी में किया गया है। मंदिर जी में त्यागी भवन की व्यवस्था भी बनी हुई है। मंदिर जी से 500 मीटर की दूरी पर गुरुग्राम सदर बाजार में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर स्थित है। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जी के पास ही में एक जैन धर्मशाला बनी हुई है जहाँ दूर के क्षेत्रों से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए रुकने की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाती है। धर्मशाला के साथ में ही भगवान पार्श्वनाथ चैरिटेबल मेडिकेयर सेंटर चलाया जाता है, जिसमें होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी सेंटर, आई सेंटर, डेन्टिस्ट, बच्चों के स्पेशल डॉक्टर, स्कीन के डॉक्टर आदि की सुविधा उपलब्ध है।

इतिहास

वर्तमान में गुरुग्राम हर प्रकार की सुविधाओं से युक्त एक इंडस्ट्रियल हब बन चुका है, जहाँ भिन्न-भिन्न समुदाय के लोग एक साथ रहते है। गुरुग्राम या गुड़गाँव हरियाणा राज्य का एक नगर है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटा हुआ है। यह फरीदाबाद के बाद हरियाणा का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। गुरुग्राम दिल्ली के प्रमुख सैटेलाइट नगरों में से एक है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है। चण्डीगढ़ और मुम्बई के बाद यह भारत का तीसरा सबसे ज्यादा पर-कैपिटा इनकम वाला नगर है। लोकमान्यता अनुसार महाभारत काल में इन्द्रप्रस्थ (वर्तमान दिल्ली) के राजा युधिष्ठिर ने यह ग्राम अपने गुरु द्रोणाचार्य को दिया था। उनके नाम पर ही इसे गुरुग्राम कहा जाने लगा, जो कालांतर में बदलकर गुड़गांव हो गया था। गुरुग्राम यह नगर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।