Sonipat Sector 15 Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

सोनीपत मॉडल टाउन जैन मंदिर

सोनीपत, हरियाणा
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
0-100 वर्ष
पता
सोनीपत, हरियाणा
नियर एल.आई.सी. ऑफिस, मॉडल टाउन, सोनीपत, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सोनीपत के मॉडल टाउन में स्थित है। मंदिर जी की दूरी नेशनल हाइवे 44 से लगभग 6 किलोमीटर है। मंदिर जी का निर्माण श्री सुखवीर जैन, श्री मोहनलाल जैन एवं स्थानीय जैन समाज द्वारा मिलकर करवाया गया है। वर्ष 2000 में मंदिर जी का पंचकल्याणक जैन मुनि स्व. श्री 108 सन्मति भूषण जी महाराज के सानिध्य में हुआ था।

मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है, जिसमें मूलनायक प्रतिमा 23वे तीर्थंकर श्री 1008 पार्श्वनाथ जी की है। मूलनायक प्रतिमा के साथ वेदी में श्री 1008 शान्तिनाथ भगवान, श्री 1008 आदिनाथ भगवान, श्री 1008 महावीर भगवान एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की एक अन्य प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी के गर्भगृह में चारों ओर कांच का कार्य किया गया है, जो देखने में बहुत सुंदर लगता है। मंदिर जी की दीवारों में सुंदर जैन चित्रकारी की गई है जो जैन कथाओं को दर्शाती है। मंदिर जी के साथ में ही श्वेताम्बर जैन स्थानक निर्मित है।

क्षेत्र में दिगम्बर जैन एवं श्वेताम्बर जैन समाज मिलकर विशेष समारोह में प्रेमपूर्वक भाग लेते है। मंदिर जी में जैन साधु महाराज का आगमन भी समय समय पर होता है। आचार्य श्री 108 विशोक सागर जी महाराज, आचार्य श्री 108 अनुसागर जी महाराज, आचार्य श्री 108 गुप्तिसागर जी महाराज, आचार्य श्री 108 वीरसागर जी महाराज एवं आर्यिका स्वस्ति भूषण माता जी का आगमन मंदिर जी में हुआ है। मंदिर जी में प्रतिदिन नियमित रूप से जैन परिवारों से श्रावक आकर दर्शन एवं जलाभिषेक करते है। मंदिर जी में आने वाले श्रावकों की शुद्धता का पूरा ध्यान जैन समिति द्वारा रखा गया है।

6 photos

धर्मशाला

श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर भारत की राजधानी दिल्ली से चालीस किलोमीटर की दुरी पर सोनीपत के मॉडल टाउन में स्थित है। सोनीपत में दिगम्बर जैन समाज अलग-अलग क्षेत्रों में बसा होने के कारण जैन मंदिर भी अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित है। सोनीपत के मॉडल टाउन में लगभग 80 जैन परिवारों का समाज है। सभी जैन परिवार मिलकर मंदिर जी के संचालन में सुचारु रूप से कार्यरत है। मंदिर जी में जैन मुनि महाराज जी के आने पर रुकने की व्यवस्था त्यागी भवन में की जाती है। त्यागी भवन में ही प्रवचन हॉल भी बना हुआ है जहाँ बैठकर लोग महाराज जी के प्रवचनो को सुनकर ग्रहण कर सकते है। मंदिर जी के दर्शन करने के लिए आने वाले यात्रियों के रुकने की व्यवस्था बनी है। यात्रियों के रुकने की व्यवस्था के रूप में कमरों की व्यवस्था बनी हुई है।

इतिहास

सोनीपत भारत के हरियाणा राज्य में स्थित एक जिला है। सोनीपत नाम संस्कृत शब्द से अपनाया गया है जिसका अर्थ सुवर्णप्रस्थ (सोने की जगह) है। नई दिल्ली से उत्तर में 43 किमी दूर स्थित इस नगर की स्थापना संभवतः लगभग 1500 ई.पू. में आरंभिक आर्यों ने की थी। सोनीपत ऐतिहासिक रूप से प्रमुख घटनाओं का साक्षात्कार करने के लिए अभिज्ञान है। यहां तीन सोनीपत युद्ध हुए थे, जिनमें मुघल साम्राज्य और इस्लामी सुलतानों के बीच महत्वपूर्ण युद्ध हुए थे। सोनीपत की स्थिति ने इसे एक महत्वपूर्ण इतिहासिक स्थान बना दिया है। सोनीपत जनपद का एक प्रमुख नगर है और यह राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। हरियाणा राज्य के अनेक सरकारी और निजी क्षेत्र के दफ्तर और संस्थान यहां स्थित हैं। यमुना नदी के तट पर यह शहर फला-फूला, जो अब 15 किमी पूर्व की ओर स्थानांतरित हो गया है। सोनीपत ज़िला एक मैदानी इलाक़ा है। जिनके 83 प्रतिशत हिस्से में खेती होती है। गेहूँ और चावल प्रमुख फ़सलें है, अन्य फ़सलों में ज्वार, दलहन, गन्ना, बाजरा, तिलहन और सब्ज़ियां शामिल हैं। सोनीपत के आस-पास कई सांस्कृतिक स्थल हैं, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। यहां अनेक मंदिर, गुरुद्वारे और ऐतिहासिक स्थल हैं जो आकर्षक हैं। सोनीपत क्षेत्र में धारोहरिक मौजूदगी है जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। यहां कई पुरातात्विक स्थल और संरक्षित क्षेत्र हैं जो इतिहास प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।