Sonipat Neminath Digambar Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर300+ yrs temple age

सोनीपत नेमिनाथ जैन मंदिर जी

सोनीपत, हरियाणा
श्री 1008 नेमिनाथ भगवान
200-500 वर्ष
पता
सोनीपत, हरियाणा, 131001
फालसा मौहल्ला, सोनीपत, हरियाणा
समय
सुबह 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

मंदिर जी का निर्माण आज से 300 वर्ष पूर्व जैन समाज द्वारा करवाया गया था। मंदिर जी में पुनः पंचकल्याणक वर्ष 2006 में मुनि श्री 108 गुप्तिसागर जी महाराज के सानिध्य में हुआ था। मंदिर जी में तीन वेदिया विराजमान है। मंदिर जी की मूल वेदी में मूलनायक श्री 1008 नेमिनाथ भगवान जी की प्रतिमा स्थापित है। दूसरी वेदी में मूलनायक चौबीस तीर्थंकर प्रतिमा विराजमान है। सोनीपत में केवल बड़ा जैन मंदिर जी एवं श्री 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, फालसा मौहल्ला में ही चौबीसी प्रतिमा विराजमान है। तीसरी वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की विराजमान है। जैन समाज द्वारा बताया जाता है कि पहले श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा गर्भगृह के कोने में विराजमान थी। कई बार लोगों ने प्रतिमा के ऊपर छत्र को हिलते हुए देखा, लोगो को दोष होने का संदेह हुआ। फिर जब आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी का आगमन क्षेत्र में हुआ तो उन्होंने जैन समाज को प्रतिमा को अलग वेदी में स्थापित करने को कहा। जैन समाज द्वारा श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा को एक अन्य वेदी में स्थापित किया गया। मंदिर जी की वेदी में चौबीसवें तीर्थंकर श्री 1008 महावीर भगवान जी की चाँदी से निर्मित प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी की सभी वेदियो में स्वर्ण का सुंदर कार्य किया गया है तथा गर्भगृह के ऊपर दीवारों में जैन चित्रकला को बड़ी बारीकी से उकेरा गया है। प्रतिदिन 40 से 50 जैन समाज के लोग आकर मंदिर जी में पूजा प्रक्षाल एवं अभिषेक करते है।

9 photos

अतिशय कथा

मंदिर जी की मूल वेदी के नीचे भूगर्भ में तहखाना हुआ करता था, जो काफी समय से बंद था। सन् 1966 की बात है एक दिन जब तहखाने को खोला गया तो उसके अंदर से सांप और बिच्छू निकलने लगे। तहखाने में नीचे चाँदी से निर्मित सिंहासन रखा हुआ था। लेकिन सांप और बिच्छू के डर से कोई भी व्यक्ति नीचे उतरकर सिंहासन को बाहर नहीं लाना चाहता था। बड़े साहस के साथ श्रीमती इंदिरा देवी जी नीचे उतरकर सिंहासन को ऊपर ले आई, लेकिन किसी भी सर्प ने या बिच्छू द्वारा उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। यह कोई अतिशय ही था कि इतने सर्प एवं बिच्छूओ के होते हुए भी इंदिरा देवी जी को कुछ नहीं हुआ। बाद में तहखाने को बालू की सहायता से बंद करवा दिया गया।

धर्मशाला

सोनीपत के फालसा मौहल्ला में श्री 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से सात सौ से आठ सौ मीटर की दुरी पर हलवाई हटा में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर स्थित है। क्षेत्र में लगभग सौ दिगम्बर जैन परिवारों का समाज है तथा क्षेत्र में कुल पाँच दिगम्बर जैन मंदिर स्थित है। सभी मंदिरों का संचालन श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर जी के द्वारा ही किया जाता है। मंदिर जी में दर्शन करने के लिए आने वाले यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था बनी हुई है। यात्रियों के रुकने की व्यवस्था सेठ चेतनलाल जैन धर्मशाला तथा पारसदास जैन धर्मशाला में की जाती है। दोनों धर्मशालाओं में दस-दस कमरों की व्यवस्था बनी हुई है। मंदिर जी में जैन मुनि महाराज जी के आने पर रुकने की व्यवस्था त्यागी भवन में की जाती है। बड़ा जैन मंदिर जी के परिसर में ही निर्मित स्कूल में पाँचवी कक्षा तक बच्चों को नाममात्र शुल्क पर शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। जैन समाज द्वारा निर्मित जैन विद्या मंदिर स्कूल सोनीपत में बारहवीं कक्षा तक जैन के साथ-साथ अजैन समुदाय के बच्चों को भी शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है।

इतिहास

सोनीपत भारत के हरियाणा राज्य में स्थित एक जिला है। सोनीपत नाम संस्कृत शब्द से अपनाया गया है जिसका अर्थ सुवर्णप्रस्थ (सोने की जगह) है। नई दिल्ली से उत्तर में 43 किमी दूर स्थित इस नगर की स्थापना संभवतः लगभग 1500 ई.पू. में आरंभिक आर्यों ने की थी। सोनीपत ऐतिहासिक रूप से प्रमुख घटनाओं का साक्षात्कार करने के लिए अभिज्ञान है। यहां तीन सोनीपत युद्ध हुए थे, जिनमें मुघल साम्राज्य और इस्लामी सुलतानों के बीच महत्वपूर्ण युद्ध हुए थे। सोनीपत की स्थिति ने इसे एक महत्वपूर्ण इतिहासिक स्थान बना दिया है। सोनीपत जनपद का एक प्रमुख नगर है और यह राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। हरियाणा राज्य के अनेक सरकारी और निजी क्षेत्र के दफ्तर और संस्थान यहां स्थित हैं। यमुना नदी के तट पर यह शहर फला-फूला, जो अब 15 किमी पूर्व की ओर स्थानांतरित हो गया है। सोनीपत ज़िला एक मैदानी इलाक़ा है। जिनके 83 प्रतिशत हिस्से में खेती होती है। गेहूँ और चावल प्रमुख फ़सलें है, अन्य फ़सलों में ज्वार, दलहन, गन्ना, बाजरा, तिलहन और सब्ज़ियां शामिल हैं। सोनीपत के आस-पास कई सांस्कृतिक स्थल हैं, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। यहां अनेक मंदिर, गुरुद्वारे और ऐतिहासिक स्थल हैं जो आकर्षक हैं। सोनीपत क्षेत्र में धारोहरिक मौजूदगी है जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। यहां कई पुरातात्विक स्थल और संरक्षित क्षेत्र हैं जो इतिहास प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।