Sonipat Halwai Hatta Chaityalaya
दिगम्बर चैत्यालय

सोनीपत श्री चन्द्रप्रभु चैत्यालय

सोनीपत, हरियाणा
श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान
0-100 वर्ष
पता
सोनीपत, हरियाणा, 131001
हलवाई हटा, सोनीपत, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

आज से 80 वर्ष पूर्व चैत्यालय के स्थान पर मकान हुआ करता था। मकान के स्वामी लाला छतर सेन जैन जी हुआ करते थे। उन्हें इस मकान में रहते हुए कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लाला छतर सेन जैन ने मुनि महाराज जी के समक्ष मकान का विषय रखा। महाराज जी ने उनकों आज्ञा दी की आप सच्ची श्रद्धा से जिनकी पूजा करते है, उनकी प्रतिमा को लाकर मकान में जिनालय बनवाकर स्थापित कीजिए। लाला छतर सेन जी ने ऐसा ही किया उन्होंने अपने मकान की दूसरी मंजिल में जिनालय बनवाकर श्री चन्द्रप्रभु भगवान जी की प्रतिमा को स्थापित किया, जिसके बाद उनके परिवार में संम्पन्नता आती है। कुछ समय व्यतीत करने के बाद वे जिनालय को जैन समाज को सौंपकर दिल्ली में निवास के लिए चले जाते है। वर्तमान में मंदिर जी का संचालन जैन समाज द्वारा ही सुचारु रूप से किया जा रहा है। जुलाई 2008 को मंदिर जी का जीर्णोद्धार श्रीमति चमन लता जैन एवं उनके सुपुत्र श्री विनय जैन, राजीव जैन एवं दीपक जैन जी द्वारा करवाया गया। मंदिर जी में मूल प्रतिमा चन्द्रप्रभु जी की है जो प्राचीन है। प्रतिदिन लोग मंदिर जी में आकर पूजा प्रक्षाल करते है।

5 photos

धर्मशाला

भारत की राजधानी दिल्ली से लगभग 45 किलोमीटर तथा सोनीपत हलवाई हट्टा में श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन चैत्यालय स्थित है। चैत्यालय के आस पास लगभग सौ दिगम्बर जैन परिवारों का समाज है। क्षेत्र में कुल पाँच दिगम्बर जैन मंदिर स्थित है। सभी मंदिरों का संचालन श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर जी के द्वारा ही किया जाता है। मंदिर जी में दर्शन करने के लिए आने वाले यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था बनी हुई है। यात्रियों के रुकने की व्यवस्था सेठ चेतनलाल जैन धर्मशाला तथा पारसदास जैन धर्मशाला में की जाती है। दोनों धर्मशालाओं में दस-दस कमरों की व्यवस्था बनी हुई है। मंदिर जी में जैन मुनि महाराज जी के आने पर रुकने की व्यवस्था त्यागी भवन में की जाती है। बड़ा जैन मंदिर जी के परिसर में ही निर्मित स्कूल में पाँचवी कक्षा तक बच्चों को नाममात्र शुल्क पर शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। जैन समाज द्वारा निर्मित जैन विद्या मंदिर स्कूल सोनीपत में बारहवीं कक्षा तक जैन के साथ-साथ अजैन समुदाय के बच्चों को भी शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है।

इतिहास

सोनीपत भारत के हरियाणा राज्य में स्थित एक जिला है। सोनीपत नाम संस्कृत शब्द से अपनाया गया है जिसका अर्थ सुवर्णप्रस्थ (सोने की जगह) है। नई दिल्ली से उत्तर में 43 किमी दूर स्थित इस नगर की स्थापना संभवतः लगभग 1500 ई.पू. में आरंभिक आर्यों ने की थी। सोनीपत ऐतिहासिक रूप से प्रमुख घटनाओं का साक्षात्कार करने के लिए अभिज्ञान है। यहां तीन सोनीपत युद्ध हुए थे, जिनमें मुघल साम्राज्य और इस्लामी सुलतानों के बीच महत्वपूर्ण युद्ध हुए थे। सोनीपत की स्थिति ने इसे एक महत्वपूर्ण इतिहासिक स्थान बना दिया है। सोनीपत जनपद का एक प्रमुख नगर है और यह राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। हरियाणा राज्य के अनेक सरकारी और निजी क्षेत्र के दफ्तर और संस्थान यहां स्थित हैं। यमुना नदी के तट पर यह शहर फला-फूला, जो अब 15 किमी पूर्व की ओर स्थानांतरित हो गया है। सोनीपत ज़िला एक मैदानी इलाक़ा है। जिनके 83 प्रतिशत हिस्से में खेती होती है। गेहूँ और चावल प्रमुख फ़सलें है, अन्य फ़सलों में ज्वार, दलहन, गन्ना, बाजरा, तिलहन और सब्ज़ियां शामिल हैं। सोनीपत के आस-पास कई सांस्कृतिक स्थल हैं, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। यहां अनेक मंदिर, गुरुद्वारे और ऐतिहासिक स्थल हैं जो आकर्षक हैं। सोनीपत क्षेत्र में धारोहरिक मौजूदगी है जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। यहां कई पुरातात्विक स्थल और संरक्षित क्षेत्र हैं जो इतिहास प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।