
साढौरा आदिनाथ जैन मंदिर जी
यह भगवान का अतिशय ही था कि बिजली के कारण किसी को कुछ नुकसान नहीं हुआ।
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सढौरा में ही बड़ा दिगम्बर जैन मंदिर से लगभग दो सौ मीटर की दुरी पर स्थित है। पहले मंदिर जी के स्थान पर जैन दंपति समाजसेवी स्वर्गीय श्री दीपचन्द जी का घर हुआ करता था। बाद में उनके द्वारा घर को मंदिर जी का रूप देकर जैन समाज को सौंप दिया गया। मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है जिसमें मूल प्रतिमा आदिनाथ भगवान जी की विराजमान है। मूल प्रतिमा के साथ ही वेदी में श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान, श्री महावीर भगवान, श्री शांतिनाथ भगवान एवं श्री चन्द्रप्रभु भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। प्रतिवर्ष रथयात्रा के दिन शोभा यात्रा बड़े जैन मंदिर जी से होते हुए श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जी में आती है। इसके बाद क्षेत्र की परिक्रमा की जाती है। जब भी क्षेत्र में किसी जैन मुनि एवं आर्यिका माता जी का आगमन होता है तो वे बड़ा मंदिर जी के साथ श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जी में भी अवश्य आते है।
अतिशय कथा
बताया जाता है की कुछ महिलाए मंदिर जी में पूजा कर रही थी। उस दिन बारिश हो रही थी, तभी तेज गर्जना करते हुए बिजली मंदिर जी के शिखर में छेद करके गर्भगृह में प्रवेश करती है। वहाँ उपस्थित महिलाएं बिजली को देखकर घबरा जाती है तथा णमोकार मंत्र का स्मरण करने लग जाती है। महिलाओं द्वारा बताया जाता है की वह बिजली वेदी की परिक्रमा करके उसी छेद से वापिस आकाश में चली जाती है।
“यह भगवान का अतिशय ही था कि बिजली के कारण किसी को कुछ नुकसान नहीं हुआ।”
धर्मशाला
साढौरा हरियाणा के यमुनानगर जिले से पैंतीस किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। एक समय सढौरा में 400 से 500 दिगम्बर जैन परिवारों का जैन समाज हुआ करता था लेकिन आज जैन समाज केवल दस से बारह परिवार रह गया है। कम जैन परिवार होने के बावजूद भी क्षेत्र में मंदिरो का संचालन सुचारु रूप से किया जा रहा है। जैन समाज द्वारा प्रतिदिन मंदिर में पूजा-प्रक्षाल होता है। श्रावको की शुद्धता का ध्यान विशेष रूप से समाज द्वारा रखा गया है। क्षेत्र में जैन समाज द्वारा निर्मित धर्मशाला में दूर से आने वाले यात्रियों के लिए दो कमरें एवं दो बड़े हॉल बने हुए है। यदि कोई यात्री मंदिर जी में संपर्क करके आता है तो उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी जैन समाज द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है। क्षेत्र में जैन समाज द्वारा ही आयुर्वेदिक औषधालय का निर्माण किया गया है।
इतिहास
सढौरा हरियाणा राज्य में यमुनानगर जिले का एक शहर है। यह साधु महाराज के निकलने का मार्ग होता था, इसलिए इसका प्राचीन नाम 'साधू राह' हुआ करता था, जो आगे चलकर सढौरा हो गया। सढौरा के इतिहास का बहुत बड़ा महत्व है। भारत-पाकिस्तान के विभाजन से पूर्व यहाँ मुसलमानो की संख्या अधिक होने से यहाँ लाहौर के अधीन नगरपालिका थी। उसके बाद महाराज रणजीत सिंह ने भी यहाँ शासन किया था। यहाँ 'रोजापीर' के नाम से मुस्लमानों का एक प्रसिद्ध स्थल है। यहाँ प्रतिवर्ष पीर का मेला लगता है। वार्षिक मेले में प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब व हिमाचल प्रदेश से लाखों श्रद्धालु आकर मन्नते मांगते है और धर्मलाभ उठाते है। साढौरा से 10 कि.मी की दूरी पर हिन्दुओं का पवित्र तीर्थस्थल एवं आदबद्री में मंत्रा देवी माता मंदिर है, इसके साथ-साथ सरस्वती नदी उद्गमस्थल, तरोवाला, गागड़वाल तथा मनसकामना पूर्ण करने वाले अनेक प्राचीन मंदिर है जिनका उल्लेख पुराणों एवं शास्त्रों में मिलता है। यह स्थल सिख इतिहास से भी जुड़ा है। गुरु गोबिंद सिंह जी का बुद्धन शाह नाम एक मुस्लिम फ़क़ीर शिष्य था। बुद्धन शाह जी के नाम पर एक गुरुद्वारा, गुरुद्वारा पीर बुद्धन शाह भी साढौरा में स्थित है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



