
पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जगाधरी
परिचय
धार्मिक लोगों द्वारा प्रतिष्टित लगभग 250 वर्ष प्राचीन श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर है। यह मंदिर जगाधरी के श्री खेड़ा मंदिर के पृष्ठभाग की गली में स्थित है। यह मंदिर जितना प्राचीन है इतिहास भी अति प्राचीन है। उस समय मंदिर जी में श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ जी की अष्टधातु की 500 वर्ष प्राचीन प्रतिमा विराजमान थी।
जैन समाज
जगाधरी का जैन समाज साधु / साध्वी के प्रति श्रद्धाशील, धर्मपरायण एवं कर्तव्यपरायण है। यहाँ हमेशा साधुओं का समागम होता रहता है। सन् 1975 में तत्कालीन उपध्याय व वर्तमान आचार्य श्री विद्यानन्द जी का चातुर्मास हुआ था। सन् 1979 में आचार्य श्री शान्ति सागर जी हस्तिनापुर वालो का संसंध जगाधरी में प्रवास किया। सन् 1980 में क्षुल्लक सन्मति सागर जी का चातुर्मास हुआ था तथा उसी समय 'श्री' की शोभायात्रा के लिए रथयात्रा की नींव रखी गयी थी। सन् 1982 में बालयोगिनी माँ श्री कौशल जी का चातुर्मास भी जगाधरी में हुआ था।
जगाधरी से त्यागी व्रती
दीक्षा गुरु आचार्य श्री 105 सनमती सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में भगवान महावीर द्वारा दी गई मुक्ति की राह पर चलने वाले जगाधरी के लोग निम्नलिखित हैं:
इतिहास
हरियाणा राज्य के पूर्व प्रान्त में उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल से लगता जिला यमुनानगर है। यह नगर यमुना नदी के किनारे पर स्थित है, अतः इसका नाम यमुनानगर पड़ा। यमुनानगर रेलवे स्टेशन से 5 कि.मी की दूरी पर इस्पात नगरी, बर्तन बाजार नाम से प्रसिद्ध जगाधरी नगरी है। बुड़िया की रानी व्यापार को बढ़ाने के लिए और शहर बसाने के लिए व्यापार करने के इच्छुक लोगो को सामान जगह दी। स्थानीय भाषा में जंगा धरी थी। जंगा अर्थात जगह स्थान और धरी अर्थात रखा गया, जिसका विकृत रूप जगाधरी है। जगाधरी नगर एक औधोगिक क्षेत्र है एवं लोग अत्यंत धार्मिक है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।



