Sadhora Bada Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

साढौरा बड़ा जैन मंदिर जी

यमुनानगर, हरियाणा
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
चतुर्थकालीन
पता
यमुनानगर, हरियाणा, 133204
सढौरा, यमुनानगर, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

परिचय

साढ़ौरा, हरियाणा प्रदेश के जिला यमुनानगर, रेलवे स्टेशन से 35 कि.मी की दूरी पर शिवालिक पहाड़ियों के तलहटी पर बसा एक अति प्राचीन क़स्बा है। साढ़ौरा में स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर लगभग दो सौ वर्ष प्राचीन है। यह मंदिर लगभग 500 वर्ग़ गज जगह पर बना हुआ है। मंदिर के ऊपर तीन शिखर है। मुख्य शिखर की ऊंचाई 50 फुट है तथा अन्य दो शिखरों की ऊंचाई 30-30 फुट है। तीन शिखरों के साथ मंदिर जी के ऊपर पंचमेरू बने है। वर्तमान में ऐसी प्राचीन कला मंदिरों में बहुत कम देखने को मिलती है।

14 photos

अतिशय कथा

चोरो का अँधा हो जाना - एक बार मंदिर जी में चोर चोरी करने के उद्देश्य से प्रवेश करता है। मंदिर जी में बहुमूल्य सामान एवं प्राचीन प्रतिमाएँ विराजमान थी। वह चोर मंदिर जी से कीमती सामान को लेकर मंदिर जी की दहलीज की ओर जाता है, जैसे ही उसने अपना पाँव मंदिर जी की दहलीज के बाहर रखा वह अंधा हो गया। डर के मारे उसने जोर-जोर से चिलाना शुरू कर दिया। शौर सुनकर लोग एकत्रित हो गए तथा उस चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

“यह मंदिर जी में विराजित प्रतिमाओं का ही अतिशय था जो वह चोर मंदिर जी में चोरी करने में असफल रहा।”

धर्मशाला

साढौरा हरियाणा के यमुनानगर जिले से पैंतीस किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। एक समय सढौरा में 400 से 500 दिगम्बर जैन परिवारों का जैन समाज हुआ करता था लेकिन आज जैन समाज केवल दस से बारह परिवार रह गया है। कम जैन परिवार होने के बावजूद भी क्षेत्र में मंदिरो का संचालन सुचारु रूप से किया जा रहा है। जैन समाज द्वारा प्रतिदिन मंदिर में पूजा-प्रक्षाल होता है। श्रावको की शुद्धता का ध्यान विशेष रूप से समाज द्वारा रखा गया है। क्षेत्र में जैन समाज द्वारा निर्मित धर्मशाला में दूर से आने वाले यात्रियों के लिए दो कमरें एवं दो बड़े हॉल बने हुए है। यदि कोई यात्री मंदिर जी में संपर्क करके आता है तो उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी जैन समाज द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है। क्षेत्र में जैन समाज द्वारा ही आयुर्वेदिक औषधालय का निर्माण किया गया है।

6 photos

इतिहास

सढौरा हरियाणा राज्य में यमुनानगर जिले का एक शहर है। यह साधु महाराज के निकलने का मार्ग होता था, इसलिए इसका प्राचीन नाम 'साधू राह' हुआ करता था, जो आगे चलकर सढौरा हो गया। सढौरा के इतिहास का बहुत बड़ा महत्व है। भारत-पाकिस्तान के विभाजन से पूर्व यहाँ मुसलमानो की संख्या अधिक होने से यहाँ लाहौर के अधीन नगरपालिका थी। उसके बाद महाराज रणजीत सिंह ने भी यहाँ शासन किया था। यहाँ 'रोजापीर' के नाम से मुस्लमानों का एक प्रसिद्ध स्थल है। यहाँ प्रतिवर्ष पीर का मेला लगता है। वार्षिक मेले में प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब व हिमाचल प्रदेश से लाखों श्रद्धालु आकर मन्नते मांगते है और धर्मलाभ उठाते है। साढौरा से 10 कि.मी की दूरी पर हिन्दुओं का पवित्र तीर्थस्थल एवं आदबद्री में मंत्रा देवी माता मंदिर है, इसके साथ-साथ सरस्वती नदी उद्गमस्थल, तरोवाला, गागड़वाल तथा मनसकामना पूर्ण करने वाले अनेक प्राचीन मंदिर है जिनका उल्लेख पुराणों एवं शास्त्रों में मिलता है। यह स्थल सिख इतिहास से भी जुड़ा है। गुरु गोबिंद सिंह जी का बुद्धन शाह नाम एक मुस्लिम फ़क़ीर शिष्य था। बुद्धन शाह जी के नाम पर एक गुरुद्वारा, गुरुद्वारा पीर बुद्धन शाह भी साढौरा में स्थित है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।