Rohtak Gajrath Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

गजरथ जैन मंदिर रोहतक

रोहतक, हरियाणा
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
0-100 वर्ष
पता
रोहतक, हरियाणा, 123001
सेक्टर-1, रोहतक, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

लगभग 700 वर्गगज में विस्तृत श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जी का निर्माण श्री ललित जैन व श्री राकेश जैन जी के द्वारा कराया गया है। मंदिर जी की निर्माण अनुप्रेरणा परम पूज्य संत शिरोमणी आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं राष्ट्र संत आचार्य श्री 108 विद्यानन्द जी महाराज के सुयोग्य शिष्य परमपूज्य आचार्य श्री 108 श्रुत सागर जी महाराज के पावन सानिध्य व प्रतिष्ठाचार्य पंडित जय निशांत जी जैन (टीकमगढ़) एवं बाल ब्रह्मचारी नितिन भईया जी खुरई, मध्यप्रदेश के निर्देशन में मिति माघ शुदी पूर्णिमा, वीर निर्वाण सम्वत 2542, विक्रम सम्वत 2072, दिनांक 22 फरवरी 2016 सोमवार को मंदिर जी की वेदी प्रतिष्ठा एवं जिनबिम्ब की स्थापना हुई। उपरांत 2020 में जिस समय मंदिर जी में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा हो रही थी, उस समय किसान आंदोलन का मुद्दा पुरे भारतवर्ष में फैला हुआ था। हरियाणा के भी कई क्षेत्रों में किसान आंदोलन का प्रभाव देखने को मिल रहा था। लेकिन श्री पार्श्वनाथ भगवान जी के प्रभाव से स्थानीय क्षेत्र में किसी भी प्रकार का आंदोलन या घटना नहीं हुई।

मंदिर जी का निर्माण एक रथ के आकार में किया गया है तथा रथ के आगे दो विशाल हाथी बने है, इसलिए मंदिर को गजरथ मंदिर भी कहते है। पुरे मंदिर जी में पत्थर का प्रयोग बड़ी बारीकी से किया गया है। मंदिर जी की प्रत्येक द्वार एवं कोने को पत्थर पर नक़ाशी की सहायता से निखारा गया है। मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है, जिसमें सुन्दर स्वर्ण का कार्य किया गया है। वेदी की मूलनायक प्रतिमा श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की है। मूलनायक प्रतिमा के साथ श्री 1008 आदिनाथ भगवान, श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान, श्री 1008 वासुपूज्य भगवान, श्री 1008 शांतिनाथ भगवान, श्री 1008 नेमिनाथ भगवान एवं श्री 1008 महावीर भगवान जी की प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी में एक विशाल हॉल बना हुआ है, जिसमें स्वाध्याय के लिए जैन पुस्तकालय भी निर्मित है। प्रत्येक दिन मंदिर जी में जैन समाज के लोग आकर पूजा प्रक्षाल एवं अभिषेक करते है। प्रत्येक वर्ष जैन समाज द्वारा दिवाली पर्व पर पावागिरी जी की रचना कर भगवान को विराजित कर लड्डु चढ़ाया जाता है।

16 photos

धर्मशाला

रोहतक में 300 दिगम्बर जैन परिवारों का समाज है। जैन समाज द्वारा मंदिर जी का संचालन किया जाता है। समय-समय पर जैन मुनि महाराज के चरण भी रोहतक में पधारे है। मंदिर जी में दर्शन करने आने वालों के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध है। यदि कोई यात्री मंदिर जी में संपर्क करके आता है तो उसके लिए रुकने एवं भोजन की व्यवस्था भी जैन समाज द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। क्षेत्र में जैन लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। जैन समाज द्वारा निर्मित गर्ल्स एवं बॉयज स्कूल में सभी समाज के छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा दी जाती है। कम आयु के बच्चो के लिए सप्ताह में एक दिन जैन पाठशाला का आयोजन किया जाता है, ताकि बच्चे जैन सिद्धांतो से अवगत रहकर जीवनयापन करे।

इतिहास

रोहतक भारत के हरियाणा राज्य का एक जिला है। रोहतक की स्थापना पहले रोहतासगढ़ (रोहतास का दुर्ग) के राजा रोहतास द्वारा की गई थी। रोहतक जिला चारों तरफ से हरियाणा के ही पाँच जिलों से घिरा हुआ है। इसके उत्तर में जींद, पूर्व में सोनीपत, पश्चिम में भिवानी, दक्षिण में झज्जर उत्तर-पश्चिम में हिसार और दक्षिण पश्चिम में बहादुरगढ़ है। रोहतक अनाज और कपास का प्रमुख बाज़ार है। यहाँ की औद्योगिक गतिविधियों में खाद्य उत्पाद, कपास की ओटाई, चीनी और बिजली के करघे पर बुनाई का काम उल्लेखनीय है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।