
रोहतक लाला हरद्वारी मल जैन मंदिर
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
मंदिर जी का निर्माण लाला हरद्वारी मल जी द्वारा 80 वर्ष पूर्व एक चैत्यालय के रूप में करवाया गया था। चैत्यालय का निर्माण कार्य लाला हरद्वारी मल जी के समय में आरम्भ हुआ, किन्तु निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही वे परलोक सिधार गए। बाद में जैन समाज द्वारा शिखर का निर्माण करके चैत्यालय को मंदिर का रूप दे दिया गया। मंदिर जी में सुंदर मकराना पत्थर का प्रयोग किया गया है। मंदिर जी के गर्भगृह में शिखर के आंतरिक भाग में भी बड़ी बारीकी से कार्य किया गया है। मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है जिसमें श्री 1008 महावीर भगवान जी की मूल प्रतिमा विराजमान है। मूल प्रतिमा के साथ श्री मुनिसुव्रतनाथ एवं पंचबालयती भगवान जी की प्रतिमाएँ भी विराजमान है। मंदिर जी की प्रतिमाओं को पंजाब के फिरोजपुर मंदिर जी से पंचकल्याणक के दौरान लाकर स्थापित किया गया था। मंदिर जी में जलाभिषेक के लिए कुएं की व्यवस्था बनी है। जो लोग मंदिर जी की सीढ़िया चढ़ने में असमर्थ है, उनके लिए लिफ्ट का भी प्रबंध किया गया है। मंदिर जी से जुड़े श्रावक प्रतिदिन आकर पूजा-प्रक्षाल नियमित रूप से करते है।
धर्मशाला
रोहतक में 300 दिगम्बर जैन परिवारों का समाज है। जैन समाज द्वारा मंदिर जी का संचालन किया जाता है। समय-समय पर जैन मुनि महाराज के चरण भी रोहतक में पधारे है। मंदिर जी में दर्शन करने आने वालों के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध है। यदि कोई यात्री मंदिर जी में संपर्क करके आता है तो उनके लिए रुकने एवं भोजन की व्यवस्था भी जैन समाज द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। क्षेत्र में जैन लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। जैन समाज द्वारा निर्मित गर्ल्स एवं बॉयज स्कूल में सभी समाज के छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा दी जाती है।
इतिहास
रोहतक भारत के हरियाणा राज्य का एक जिला है। रोहतक की स्थापना पहले रोहतासगढ़ (रोहतास का दुर्ग) के राजा रोहतास द्वारा की गई थी। रोहतक जिला चारों तरफ से हरियाणा के ही पाँच जिलों से घिरा हुआ है। इसके उत्तर में जींद, पूर्व में सोनीपत, पश्चिम में भिवानी, दक्षिण में झज्जर उत्तर-पश्चिम में हिसार और दक्षिण पश्चिम में बहादुरगढ़ है। रोहतक अनाज और कपास का प्रमुख बाज़ार है। यहाँ की औद्योगिक गतिविधियों में खाद्य उत्पाद, कपास की ओटाई, चीनी और बिजली के करघे पर बुनाई का काम उल्लेखनीय है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



