Shri Nandlal Jain Bagichi Mandir Rohtak
दिगम्बर मंदिर100+ yrs old

श्री नन्द लाल जैन बगीची मंदिर रोहतक

रोहतक, हरियाणा
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
100-200 वर्ष
पता
रोहतक, हरियाणा, 123001
रेलवे स्टेशन, रोहतक, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

आज से लगभग 100 वर्ष पूर्व रोहतक में जैन समाज के श्री नन्द लाल जैन जी हुआ करते थे। वे हर प्रकार की सुख सुविधाओं से परिपूर्ण एवं सात्विक व धार्मिक वृति वाले व्यक्ति थे। उनकी इच्छा थी कि उनके द्वारा क्षेत्र में जैन मंदिर जी का निर्माण हो। अतः इस धार्मिक कार्य को करते हुए उन्होंने श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जी का निर्माण करवाया जो आज भी स्वस्थ दशा में उपस्थित है। श्री नन्द लाल जैन जी के बाद स्थानीय जैन समाज द्वारा ही मंदिर जी का संचालन किया जाता है। मंदिर जी का कुल क्षेत्रफल 2200 वर्गगज भूमि पर विस्तृत है। मंदिर जी के परिसर में वाटिका का निर्माण किया गया है, जो मन को शांति प्रदान करती है। मंदिर जी के गर्भगृह के सामने मानस्तंभ का निर्माण किया गया है। मानस्तंभ के दर्शन उपरांत हम मंदिर जी के गर्भगृह में प्रवेश करते है, जहाँ हमें वेदियों के दर्शन होते है।

मंदिर जी में सर्वप्रथम एक वेदी होती थी जिसमें पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा मूलनायक के रूप में विराजमान थी। बाद में वर्ष 1997 में दो अन्य वेदियो का निर्माण किया गया। मंदिर जी में श्री पार्श्वनाथ भगवान जी को मूल वेदी के अतिरिक्त श्री 1008 महावीर भगवान एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की अन्य वेदी स्थापित है। मंदिर जी के गर्भगृह में ही माता पद्मावती एवं जिन रक्षक देव क्षेत्रपाल बाबा जी की वेदी विराजमान है। मंदिर जी में ही चौबीस तीर्थंकरो की चौबीसी वेदी भी विराजमान है। मंदिर जी में समय-समय पर जैन मुनि महाराज जी का आगमन होता है। क्षेत्र में अब तक आर्यिका चन्द्रमती माता जी का चातुर्मास हुआ है तथा आचार्य श्री कुंथुनाथ सागर जी का भी आगमन क्षेत्र में कई बार हुआ है। मंदिर जी में प्रतिदिन सुचारु रूप से पूजा प्रक्षाल एवं अभिषेक जैन समाज द्वारा किया जाता है।

16 photos

अतिशय कथा

मूल प्रतिमा पर अभिषेक होना - बताया जाता है मंदिर जी में रोजाना एक जैन समाज के व्यक्ति का आना होता था। वे प्रतिदिन मंदिर आकर पूजा प्रक्षाल एवं अभिषेक किया करते थे। प्रतिदिन की तरह इस दिन भी वे मंदिर जी में पूजा-प्रक्षाल के लिए आए। जब उन्होंने गर्भगृह के द्वार खोले तो उन्होंने देखा की मूल प्रतिमा पर पहले से ही अभिषेक हुआ है। इस घटना का उल्लेख उन्होंने स्थनीय जैन समाज के साथ किया।

“जैन समाज के लोग उनकी यह बात सुनकर आश्चर्यचकित रह गए।”

सभी को लगा कि बिना ताला खोले मंदिर जी में कोई आम व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता हो न हो यह कार्य देवों द्वारा ही किया गया है। स्थानीय लोगों का विश्वास है कि भगवान पार्श्वनाथ जी की प्रतिमा बहुत अतिशयकारी है, पहले भी लोगों द्वारा प्रतिमा पर केसर की वर्षा को होते हुए देखा गया है।

धर्मशाला

रोहतक में 300 दिगम्बर जैन परिवारों का समाज है। जैन समाज द्वारा मंदिर जी का संचालन किया जाता है। समय-समय पर जैन मुनि महाराज के चरण भी रोहतक में पधारे है। मंदिर जी में दर्शन करने आने वालों के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध है। यदि कोई यात्री मंदिर जी में संपर्क करके आता है तो उसके लिए रुकने एवं भोजन की व्यवस्था भी जैन समाज द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। क्षेत्र में जैन लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। जैन समाज द्वारा निर्मित गर्ल्स एवं बॉयज स्कूल में सभी समाज के छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा दी जाती है। कम आयु के बच्चो के लिए सप्ताह में एक दिन जैन पाठशाला का आयोजन किया जाता है, ताकि बच्चे जैन सिद्धांतो से अवगत रहकर जीवनयापन करे।

इतिहास

रोहतक भारत के हरियाणा राज्य का एक जिला है। रोहतक की स्थापना पहले रोहतासगढ़ (रोहतास का दुर्ग) के राजा रोहतास द्वारा की गई थी। रोहतक जिला चारों तरफ से हरियाणा के ही पाँच जिलों से घिरा हुआ है। इसके उत्तर में जींद, पूर्व में सोनीपत, पश्चिम में भिवानी, दक्षिण में झज्जर उत्तर-पश्चिम में हिसार और दक्षिण पश्चिम में बहादुरगढ़ है। रोहतक अनाज और कपास का प्रमुख बाज़ार है। यहाँ की औद्योगिक गतिविधियों में खाद्य उत्पाद, कपास की ओटाई, चीनी और बिजली के करघे पर बुनाई का काम उल्लेखनीय है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।