Rohini Sec 3 Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

रोहिणी सेक्टर - 3 जैन मंदिर

उत्तर पश्चिम दिल्ली, दिल्ली
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
0-100 वर्ष
वर्चुअल दर्शन
पता
उत्तर पश्चिम दिल्ली, दिल्ली, 110085
विश्राम चौक के पास, ब्लॉक डी 15, रोहिणी सेक्टर 3, दिल्ली
समय
सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, शाम 5:00 बजे से 7:30 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन हेतु (रजि0) श्री दिगम्बर जैन समाज, सेक्टर 3 रोहिणी का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

भारत की राजधानी दिल्ली स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर रोहिणी सेक्टर-3, डी 15 ब्लॉक में स्थित है। इस मंदिर का सबसे निकटतम मेट्रो स्टेशन रोहिणी वेस्ट है, जो केवल 500 गज की दूरी पर है। रोहिणी में अन्य जैन मंदिर भी हैं, लेकिन यह मंदिर रोहिणी जैन समाज का पहला जैन मंदिर है। मंदिर के निर्माण से पहले स्थानीय निवासी श्री मक्खन लाल जैन जी ने सन् 1996 में चैत्यालय का निर्माण किया था और प्रीतमपूरा मंदिर से श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की एक प्रतिमा को लाकर यहाँ विराजमान किया था। इसके बाद, क्षेत्र में जैन समाज के विस्तार को देखते हुए, चैत्यालय को शिखर बंद जिनालय में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया। आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज की प्रेरणा से तथा श्री मक्खन लाल जैन जी और समस्त जैन समाज के सहयोग से इस मंदिर का निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य पूरा हो जाने के पश्चात वर्ष 2005 में आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में ही शिखर बंद नवनिर्मित मंदिर जी में प्रथम पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्स्व का आयोजन किया गया। वर्तमान में आज आप जब मंदिर जी में प्रवेश करते हैं तो सबसे पहले बाईं ओर श्री क्षेत्रपाल बाबा जी के दर्शन होते हैं। थोड़ी आगे बढ़ने पर, समवशरण वेदी के दर्शन होते हैं, जहाँ जिनेन्द्र भगवान की चार प्रतिमाएँ चारों दिशाओं की ओर मुख करके विराजमान किया गया हैं। मंदिर जी के गर्भगृह को एक विशाल हॉल के रूप में बनाया गया है। इस विशाल हॉल में कुल पाँच वेदिया विध्यामान है, जिनमें से तीन वेदिया भगवान जिनेन्द्र जी की तथा एक वेदी में माता पद्मावती और अन्य एक वेदी में जिनवाणी माता विराजमान है। मंदिर जी की मूलवेदी में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। मूलनायक प्रतिमा जी के साथ में ही चार अन्य प्रतिमाएँ वेदी में विराजमान है।

“क्षेत्र में भगवान पार्श्वनाथ जी की प्रतिमा का बहुत अतिशय है।”

कहा जाता है कि जो श्रद्धालु एक बार भगवान पार्श्वनाथ जी की इस प्रतिमा के दर्शन करता है, वह फिर बार-बार आकर प्रतिमा के दर्शन करता है। इसी वेदी में चाँदी से निर्मित श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की एक लघु प्रतिमा भी विराजमान है। तीनों जिनेन्द्र भगवान की वेदियों में पाँच-पाँच प्रतिमाएँ विराजमान हैं। मूल वेदी के बाईं ओर एक अन्य वेदी में भी श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा ही मूलनायक के रूप में विराजमान है। यह वही प्रतिमा जी हैं जिन्हें सर्वप्रथम चैत्यालय में विराजमान किया गया था। मूलवेदी के दाईं ओर की वेदी में मूलनायक के रूप में सफेद पाषाण से निर्मित श्री सुपार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी के गर्भगृह में जैन कथाओं को दर्शाने के लिए काँच के ऊपर चित्रकारी की गई है जो देखने अत्यंत मनमोहक प्रतीत होती है। मंदिर जी में समय-समय पर साधु-महाराज जी का आगमन होता रहता है। मंदिर जी में प्रथम चातुर्मास श्री 108 प्रज्ञासागर जी महाराज का वर्ष 2006 में हुआ था। इसके बाद भी कई बार मंदिर जी में चातुर्मास हुआ है। वर्तमान में, आर्यिका रतन 105 श्री सरस्वती भूषण माता जी का चातुर्मास चल रहा है। मंदिर जी में प्रतिदिन नियमित रूप से जैन श्रावकों द्वारा आकर पूजा-प्रक्षालन किया जाता है। क्षेत्र में दिगम्बर एवं श्वेताम्बर जैन समाज में प्रेमभाव बना हुआ है और दोनों समाज समय-समय पर एक-दूसरे के धार्मिक कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान करते हैं।

20 photos

जैन समाज

इस मंदिर के सुचारू संचालन के लिए श्री दिगम्बर जैन समाज (रजि0), सेक्टर 3 रोहिणी का गठन किया गया है। मंदिर की समिति समय-समय पर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेती है। मंदिर के आस-पास कई जैन परिवार रहते हैं, जो नियमित रूप से आकर पूजा और प्रक्षालन करते हैं। मंदिर के निचले तल पर प्रवचन हॉल का निर्माण किया गया है, जो धार्मिक कार्यों के दौरान उपयोग में लाया जाता है। इसके अलावा, मंदिर की समिति द्वारा एक एलोपैथिक डिस्पेंसरी का संचालन भी किया जाता है, जहाँ मात्र बीस रूपये की पर्ची पर दवाईयाँ निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। मंदिर में समय-समय पर साधु-महाराज का चातुर्मास भी आयोजित होता है, जिसके लिए संत भवन का निर्माण किया गया है। समिति जैन धर्म के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समय-समय पर धार्मिक शिविरों का आयोजन भी करती है।

इतिहास

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली भारत की राजधानी और एक केंद्र-शासित प्रदेश है। भारत की राजधानी होने के कारण केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों- कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय दिल्ली में ही स्थापित हैं। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है, और पुराणों में इसका विशेष महत्व है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं।

दिल्ली का प्राचीनतम उल्लेख महाभारत महापुराण में मिलता है जहाँ इसका उल्लेख प्राचीन इन्द्रप्रस्थ के रूप में किया गया है। इन्द्रप्रस्थ महाभारत काल में पांडवों की राजधानी थी। दिल्ली केवल भारत की राजधानी ही नहीं अपितु यह एक पर्यटन का मुख्य केन्द्र भी है। राजधानी होने के कारण भारत सरकार के अनेक कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, केन्द्रीय सचिवालय आदि अनेक आधुनिक स्थापत्य के नमूने तो यहाँ देखे ही जा सकते हैं; प्राचीन नगर होने के कारण इसका ऐतिहासिक महत्त्व भी है। पुरातात्विक दृष्टि से पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, जंतर मंतर, क़ुतुब मीनार और लौह स्तंभ जैसे अनेक विश्व प्रसिद्ध निर्माण यहाँ पर आकर्षण का केन्द्र समझे जाते हैं। लगभग सभी धर्मों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल यहाँ हैं जैसे बिरला मंदिर, कात्यायिनी शक्तिपीठ, लाल जैन मंदिर, बंगला साहब गुरुद्वारा, बहाई मंदिर, अक्षर धाम मंदिर और जामा मस्जिद देश के शहीदों का स्मारक इंडिया गेट, राजपथ पर इसी शहर में निर्मित किया गया है। वर्तमान समय में दिल्ली सम्पूर्ण भारत के व्यापार का मुख्य केंद्र बन चूका है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।