
राजस्थली अपार्टमेंट्स, जैन मंदिर
क्षेत्र में पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा का बहुत अतिशय है।
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए श्री दिगम्बर जैन सभा, राजस्थली अपार्टमेंट्स, पीतमपुरा का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
यह शिखर बंद जिनालय भारत की राजधानी दिल्ली में राजस्थली अपार्टमेंट्स पीतमपुरा में स्थित है। मंदिर जी के परिसर में प्रवेश करने पर आपको दिव्य शांति का अनुभव होता है। लाल पत्थर से निर्मित इस मंदिर जी के निर्माण में जैन समाज एवं श्री आर. एस. जैन व श्री सतेंद्र जैन (हिसार वालों) का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मंदिर जी के शिलान्यास से लेकर पंचकल्याणक का कार्य पंडित गुलाब चन्द जी व पंडित जय कुमार निशांत जी के सानिध्य में हुआ है। मंदिर जी का पंचकल्याणक महोत्सव 16 अप्रैल से 23 अप्रैल 2008 तक आचार्य श्री बहुबली जी महाराज और उनके 17 पिच्छी संघ की उपस्थिति में आयोजित किया गया। मंदिर जी के निर्माण में मार्बल पत्थरों का उपयोग कर किया गया है जो देखने में अत्यंत आकर्षक प्रतीत होता है। मंदिर जी के ऊपर विशाल शिखर का निर्माण किया गया है। मंदिर का कुल क्षेत्रफल 400 गज वर्ग में है, जो इसका विस्तृत आकार दिखाता है। मंदिर जी के बाहर की ओर जैन ध्वज स्थित है, जो जैन धर्म की महिमा का प्रतीक है। मंदिर जी के गर्भगृह में प्रवेश करने पर आपको मूलनायक श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी के विशाल पद्मासन प्रतिमा जी के दर्शन होता है।
“क्षेत्र में पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा का बहुत अतिशय है।”
बताया जाता है कि भगवान पार्श्वनाथ जी के आशीर्वाद से क्षेत्र में आने वाली समस्याएं नष्ट हो जाती है। प्रतिमा जी के आकर्षण के कारण दिल्ली के दूरस्थ क्षेत्रों से दर्शनार्थी यहां दर्शन करने खिंचे चले आते हैं। मूलनायक प्रतिमा जी के साथ में ही श्री आदिनाथ भगवान, श्री चन्द्रप्रभु भगवान, श्री शांतिनाथ भगवान, श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान, श्री महावीर भगवान जी एवं श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की लघु प्रतिमा विराजमान है। सभी प्रतिमाओं को मिलाकर कुल सात तीर्थंकर भगवान जी की प्रतिमाएँ मूल वेदी में स्थापित है। मंदिर जी की दूसरी वेदी में जिनवाणी माता जी को विराजित किया गया है तथा मंदिर जी की तीसरी वेदी में माता पद्मावती जी की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी के गर्भगृह में दीवारों पर आचार्य श्री 108 बाहुबली महाराज जी की परम् शिष्या श्रुत देवी सुज्ञानी माता जी की आज्ञा से कल्याण मंदिर स्तोत्र के 44 भावो को चित्रकारी के द्वारा दर्शाया गया है। यह न सिर्फ मंदिर जी के आंतरिक सौंदर्य में वृद्धि करते हैं तथा इन्हें देखकर जैन धर्म की महानता और सक्षमता का ज्ञान भी हो आता है। मंदिर जी में प्रतिदिन सौ से भी अधिक जैन परिवार आकर दर्शन करते है। मंदिर जी के साथ में ही वैदिक हिन्दू मंदिर स्थित है। क्षेत्र में जैन समाज एवं वैदिक समाज के लोगो में प्रेमभाव बना हुआ है। मंदिर जी में जैन समाज के साथ-साथ वैदिक समाज के लोग भी आकर दर्शन करते है। मंदिर जी में समय-समय पर साधु-महाराज जी का आगमन होता रहता है। मंदिर जी में अब तक श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज, श्री 108 वीर सागर जी महाराज, श्री 108 धवल सागर जी महाराज, श्री 108 सुनील सागर जी महाराज एवं उपाध्याय श्री 108 गुप्तिसागर जी महाराज का आगमन हुआ है। मंदिर जी में प्रतिदिन जैन समाज द्वारा नियमित रूप से पूजा प्रक्षाल विधि पूर्वक किया जाता है। क्षेत्र पर जैन समाज का सार्वजनिक योगदान बना रहता है। मंदिर समिति के प्रधान श्री चमन लाल जैन जी एवं इनके परिवार द्वारा पुरे भारत वर्ष में सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर योगदान दिया जाता है। मंदिर जी के निर्माण के समय भी इनके परिवार का बहुत योगदान रहा है।
जैन समाज
मंदिर जी के आस-पास पचास जैन परिवारों का संपन्न जैन समाज है। जैन समाज द्वारा सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर योगदान दिया जाता है, जैसे - आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए पुस्तकों का दान, कपड़ो का दान, भोजन शिविर व इत्यादि सामाजिक कार्य किए जाते है। लोगों की मंदिर जी के प्रति गहरी श्रद्धा जुड़ी हुई है। प्रतिदिन मंदिर जी में आस पास के क्षेत्रों से लोगो का आगमन होता रहता है। मंदिर जी का संचालन सुचारु रूप से श्री दिगम्बर जैन सभा, राजस्थली अपार्टमेंट्स, पीतमपुरा द्वारा किया जाता है। यदि कोई श्रद्धालु मंदिर जी में किसी अन्य क्षेत्र से दर्शन हेतु आता है, तो व्यवस्था के लिए पूजा सामग्री एवं स्नानघर की व्यवस्था भी बनी हुई है। मंदिर परिसर में ही प्रतिमा के अभिषेक के लिए जीवाणी यंत्र का निर्माण भी किया गया है। मंदिर जी में साधु-महाराज जी का आगमन होता रहता है, इसलिए मंदिर जी के साथ ही संत भवन का भी निर्माण किया गया है।
इतिहास
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली भारत की राजधानी और एक केंद्र-शासित प्रदेश है। भारत की राजधानी होने के कारण केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों- कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय दिल्ली में ही स्थापित हैं। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है, और पुराणों में इसका विशेष महत्व है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं।
दिल्ली का प्राचीनतम उल्लेख महाभारत महापुराण में मिलता है जहाँ इसका उल्लेख प्राचीन इन्द्रप्रस्थ के रूप में किया गया है। इन्द्रप्रस्थ महाभारत काल में पांडवों की राजधानी थी। दिल्ली केवल भारत की राजधानी ही नहीं अपितु यह एक पर्यटन का मुख्य केन्द्र भी है। राजधानी होने के कारण भारत सरकार के अनेक कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, केन्द्रीय सचिवालय आदि अनेक आधुनिक स्थापत्य के नमूने तो यहाँ देखे ही जा सकते हैं; प्राचीन नगर होने के कारण इसका ऐतिहासिक महत्त्व भी है। पुरातात्विक दृष्टि से पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, जंतर मंतर, क़ुतुब मीनार और लौह स्तंभ जैसे अनेक विश्व प्रसिद्ध निर्माण यहाँ पर आकर्षण का केन्द्र समझे जाते हैं। लगभग सभी धर्मों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल यहाँ हैं जैसे बिरला मंदिर, कात्यायिनी शक्तिपीठ, लाल जैन मंदिर, बंगला साहब गुरुद्वारा, बहाई मंदिर, अक्षर धाम मंदिर और जामा मस्जिद देश के शहीदों का स्मारक इंडिया गेट, राजपथ पर इसी शहर में निर्मित किया गया है। वर्तमान समय में दिल्ली सम्पूर्ण भारत के व्यापार का मुख्य केंद्र बन चूका है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए श्री दिगम्बर जैन सभा, राजस्थली अपार्टमेंट्स, पीतमपुरा का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



