Panipat Agrawal Mandi Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

पानीपत अग्रवाल मंडी जैन मंदिर

पानीपत, हरियाणा
श्री 1008 महावीर भगवान
0-100 वर्ष
पता
पानीपत, हरियाणा, 132100
अग्रवाल मंडी, पानीपत, हरियाणा
समय
सुबह 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक
प्रबंध समिति

स्थानीय जैन निवासियों द्वारा ही मंदिर जी का संचालन सुचारु रूप से किया जाता है। मंदिर जी के कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगम्बर जैन मंदिर, अग्रवाल मंडी हरियाणा के पानीपत में स्थित है।

“मंदिर जी के निर्माण के लिए सन् 1959 में दानवीर दंपति रेशमा देवी और चंदगी राम जैन जी ने अपनी कमाई से निर्मित इकलौते घर को जैन चैत्यालय में परिवर्तित कर दिया।”

वेदी बनवाने के लिए भी उन्होंने अपने स्वामित्व के शेष भूखंड को विक्रय कर दिया। उसके बाद यह मंदिर श्री दिगम्बर जैन पंचायत को सौंप दिया। तब से यह मंदिर श्री दिगम्बर जैन पंचायत द्वारा ही संचालित किया जा रहा है। जैन पंचायत द्वारा मंदिर जी का जीर्णोद्धार 1999 में आरम्भ किया गया। बताया जाता है मंदिर जी की वेदी में विराजमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा श्री सिद्धक्षेत्र हस्तिनापुर पंचकल्याणक महामहोत्सव में करवाकर धवल पाषाण की सुंदर वेदी में विराजमान की गई। मंदिर जी का परिसर बड़ा बनाया गया तथा नवीन वेदी एवं शिखर का शिलान्यास हुआ। वर्ष 2002 में आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में मंदिर जी का पंचकल्याणक संपन्न हुआ। मंदिर जी की वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 महावीर भगवान जी की लाल पाषाण की विराजमान है, जो बहुत कम मंदिरो में देखने को मिलती है। मूल प्रतिमा के साथ अन्य पाषाण एवं अष्टधातु से निर्मित प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी में प्रतिदिन लोग आकर पूजा प्रक्षाल एवं जलाभिषेक करते है।

6 photos

धर्मशाला

पानीपत में जैन समाज 100 से 150 परिवारों का है। केवल 100 से 150 परिवार होते हुए भी जैन समाज द्वारा हर प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता है। पानीपत में जैन समाज अलग-अलग क्षेत्रों पर होने के कारण दिगम्बर जैन मंदिर भी अलग-अलग क्षेत्रों पर स्थित है। अलग-अलग क्षेत्रों पर होने के बावजूद सभी मंदिरों का संचालन पानीपत अग्रवाल मंडी से मात्र एक किलोमीटर की दुरी पर पानीपत पचरंगा बाजार बड़ा मंदिर दिगम्बर जैन समिति द्वारा ही किया जाता है। मंदिर जी में आने वाले श्रावकों की सुविधाओं का ध्यान समिति द्वारा रखा जाता है ताकि उन्हें पूजा प्रक्षाल एवं अभिषेक के समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मंदिर जी में बाहर से आने वाले जैन यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था के रूप में श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला निर्मित है। धर्मशाला में यात्रियों के लिए सात कमरे एवं दो बड़े हॉल की सुविधा उपलब्ध है। मंदिर जी में किसी दूर के क्षेत्र से आए यात्रियों के वाहनों लिए पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध है। मंदिर परिसर में ही जैन मुनि महाराज जी के विहार करने पर विश्राम एवं आहार हेतु त्यागी भवन तथा भोजनशाला का निर्माण किया गया है। मंदिर जी की समिति द्वारा क्षेत्र में होम्योपैथिक सैंटर भी चलाया जाता है जिसमें नाममात्र शुल्क पर उचित दवाई उपलब्ध करवाई जाती है। बड़ा मंदिर परिसर में ही जैन किड्स स्कूल है जिसमें 5वी कक्षा तक बच्चों को शिक्षा दी जाती है।

इतिहास

पानीपत एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है जो हरियाणा राज्य, भारत में स्थित है। यह शहर भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का केंद्र रहा है। पानीपत का प्राचीन नाम 'पाण्डवप्रस्थ' था। यह दिल्ली-चंडीगढ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 पर स्थित है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के अन्तर्गत आता है और दिल्ली से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जैन धर्म के संबंधित साहित्य के अनुसार उस समय पानीपत को पानीपथ दुर्ग भी कहा जाता था। सन् 1526, 1556 और 1761 में तीन महत्वपूर्ण युद्ध लड़े गए थे। पानीपत की भाषा हरियाणवी हैं। पानीपत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक हिस्सा हैं। पानीपत में कई ऐतिहासिक स्थल हैं जैसे कि पानीपत का किला,इब्राहीम लोदी का मकबरा,अब्दाली का मकबरा आदि। आधुनिक समय में पानीपत एक महत्वपूर्ण उद्योगिक केंद्र बन गया है। यहाँ पर कई उद्योगों की स्थापना हुई है और इसका अर्थव्यवस्था में महत्व है। पर्यटन में भी पानीपत का विशेष स्थान है क्योंकि यहाँ कई ऐतिहासिक स्थल हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पानीपत भारतीय सांस्कृतिक विरासत का भी भंडार है जहाँ पानीपत के मेलों,त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को भी महत्व दिया जाता है। पानीपत क्षेत्र भारतीय इतिहास,सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहाँ की ऐतिहासिक गवाही, प्रमुख लड़ाइयों और सांस्कृतिक विरासत ने इसे एक विशेष स्थान दिया है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।