Panipat Bada Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

पानीपत बड़ा जैन मंदिर

पानीपत, हरियाणा
श्री 1008 नेमिनाथ भगवान
1000-2000 वर्ष
पता
पानीपत, हरियाणा
जैन मोहल्ला, पानीपत, हरियाणा
समय
ग्रीष्म ऋतु
प्रातः 6:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक
शरद ऋतु
प्रातः 7:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक
प्रबंध समिति

स्थानीय जैन निवासियों द्वारा ही मंदिर जी का संचालन सुचारु रूप से किया जाता है। मंदिर जी के कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पानीपत में शेरशाह सूरी मार्ग से 550 मीटर अंदर जैन मौहल्ले (इंसार बाजार रोड) में स्थित है। मंदिर जी तक पहुँचने के दो मार्ग है, एक मार्ग इंसार बाजार की पतली गलियों से होकर गुजरता है तथा दूसरा मार्ग सनोली रोड से होकर है, जहाँ से आने पर पार्किंग की व्यवस्था महावीर वाटिका में की जाती है। पानीपत के श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर को बड़ा मंदिर जी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर जी की बनावट इस तरह है कि बाहर से देखने पर लगता जैसे मानो यह कोई किला हो। एक काव्य के अनुसार, मुगल काल में मंदिर जी के पुराने जिनालय का निर्माण कार्य किया जा रहा था। उस समय मंदिर जी की एक दीवार का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर मुग़लो को लगा की जैन समाज द्वारा हमले की तैयारी की जा रही है। मुगल सेना द्वारा इस विषय के बारे में जैन समाज से पूछा तो उन्हें पता चला कि जैन समाज द्वारा चैत्यालय का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन उन्होंने द्वेष के कारण दूसरी दीवार का निर्माण नहीं करने दिया। वर्तमान में भी मंदिर जी की यह दीवार अधूरी है। बताया जाता है कि यह दीवार भूमि से लेकर ऊपर तक ठोस है तथा मंदिर जी का प्राचीन जिनालय इसी दीवार के ऊपर बना है।

वर्तमान में मंदिर परिसर में तीन जिनालय हैं। जिनमें से श्री 1008 नेमिनाथ भगवान जी का जिनालय जो 500 वर्ष से अधिक प्राचीन है। प्राचीन जिनालय की वेदी में श्री 1008 नेमिनाथ भगवान जी प्रतिमा विराजमान है। प्राचीन जिनालय की वेदी में 200 से 250 प्रतिमाएँ विराजमान है, जो आठवीं सदी से लेकर चौदहवीं सदी तक की है। मंदिर जी की प्राचीन वेदी की चारों दिशाओं में जैन प्रतिमाएँ विराजमान है। प्राचीन वेदी में भगवान पार्श्वनाथ जी की 1008 सर्प के फन वाली प्रतिमा विराजमान है। स्थानीय निवासियों में प्रतिमा जी के प्रति आस्था है कि बताया जाता है की जो कोई इस प्रतिमा के आगे 41 दिन तक लगातार घी का दीप जलाता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। प्राचीन जिनालय की परिक्रमा करने के तीन मार्ग बने हुए है, एक गर्भगृह के अंदर से तथा दो गर्भगृह के बाहर से है। गर्भगृह में प्राचीन जैन चित्रकला को दीवारों पर स्वर्ण के द्वारा उकेरा गया है, बाद में जैन समाज द्वारा इसका भी नवनिर्माण स्वर्ण द्वारा करवाया गया है।

प्राचीन जिनालय के अतिरिक्त मंदिर जी में अन्य दो जिनालयों का निर्माण वर्ष 1961 एवं 1999 में किया गया है। जिसमें मूल प्रतिमा पार्श्वनाथ भगवान जी की हैं। सन् 2004 से 2006 के बीच में जैन मुनि श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में मंदिर जी का जीर्णोद्धार किया गया। जीर्णोद्धार के समय मंदिर जी में खुदाई का कार्य किया जा रहा था, तब जैन समाज को चाँदी की थाली एवं ताँबे के बर्तन जिनालय के भूगर्भ से प्राप्त हुए। चाँदी की थाली पर वीर निर्वाण सम्वत 2485 व विक्रम सम्वत 2016 अंकित है। वर्तमान में मंदिर जी की समिति द्वारा चाँदी के इस थाली एवं ताँबे के बर्तनों को सुरक्षित मंदिर जी में रखा गया है। मंदिर जी के परिसर में ही जैन किड्स स्कूल चलाया जा रहा है। जहाँ पर नर्सरी कक्षा से पाँचवी कक्षा तक बच्चों को शिक्षा दी जाती है।

21 photos

अतिशय कथा

समाज द्वारा बताया जाता है की मंदिर जी में कई बार अतिशय देखने को मिलते है। एक बार पार्श्वनाथ जी की सफेद पाषाण की प्रतिमा का अभिषेक करते समय प्रतिमा जी दो हिस्सों में विभाजित हो जाती है। उस समय एक आर्यिका माताजी का आगमन पानीपत में हुआ था। माताजी ने आदेश दिया कि इस प्रतिमा को एक हफ्ते के लिए घी एवं शक़्कर में डुबोकर रखें और अखंड णमोकार मंत्र का पाठ करे, तो प्रतिमा स्वतः जुड़ जाएगी। हुआ भी कुछ ऐसा ही हफ्ते बाद जब प्रतिमा जी को निकाला गया तो प्रतिमा पहले की भाँति स्वस्थ अवस्था में थी।

जैन समाज

पानीपत में जैन समाज 100 से 150 परिवारों का है। केवल 100 से 150 परिवार होते हुए भी जैन समाज द्वारा हर प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता है। पानीपत में जैन समाज अलग-अलग क्षेत्रों पर होने के कारण दिगम्बर जैन मंदिर भी अलग-अलग क्षेत्रों पर स्थित है। अलग-अलग क्षेत्रों पर होने के बावजूद सभी मंदिरों का संचालन पानीपत पचरंगा बाजार बड़ा मंदिर दिगम्बर जैन समिति द्वारा ही किया जाता है। बड़ा मंदिर जी में आने वाले श्रावकों की सुविधाओं का ध्यान समिति द्वारा रखा जाता है ताकि उन्हें पूजा प्रक्षाल एवं अभिषेक के समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मंदिर जी में बाहर से आने वाले जैन यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था के रूप में श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला निर्मित है। धर्मशाला में यात्रियों के लिए सात कमरे एवं दो बड़े हॉल की सुविधा उपलब्ध है। मंदिर जी में किसी दूर के क्षेत्र से आए यात्रियों के वाहनों लिए पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध है। मंदिर परिसर में ही जैन मुनि महाराज जी के विहार करने पर विश्राम एवं आहार हेतु त्यागी भवन तथा भोजनशाला का निर्माण किया गया है। मंदिर जी की समिति द्वारा क्षेत्र में होम्योपैथिक सैंटर भी चलाया जाता है जिसमें नाममात्र शुल्क पर उचित दवाई उपलब्ध करवाई जाती है। बड़ा मंदिर परिसर में ही जैन किड्स स्कूल है जिसमें 5वी कक्षा तक बच्चों को शिक्षा दी जाती है।

इतिहास

पानीपत एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है जो हरियाणा राज्य, भारत में स्थित है। यह शहर भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का केंद्र रहा है। पानीपत का प्राचीन नाम 'पाण्डवप्रस्थ' था। यह दिल्ली-चंडीगढ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 पर स्थित है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के अन्तर्गत आता है और दिल्ली से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जैन धर्म के संबंधित साहित्य के अनुसार उस समय पानीपत को पानीपथ दुर्ग भी कहा जाता था। सन् 1526,1556 और 1761 में तीन महत्वपूर्ण युद्ध लड़े गए थे। पानीपत की भाषा हरियाणवी हैं। पानीपत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक हिस्सा हैं। पानीपत में कई ऐतिहासिक स्थल हैं जैसे कि पानीपत का किला,इब्राहीम लोदी का मकबरा,अब्दाली का मकबरा आदि। आधुनिक समय में पानीपत एक महत्वपूर्ण उद्योगिक केंद्र बन गया है। यहाँ पर कई उद्योगों की स्थापना हुई है और इसका अर्थव्यवस्था में महत्व है। पर्यटन में भी पानीपत का विशेष स्थान है क्योंकि यहाँ कई ऐतिहासिक स्थल हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पानीपत भारतीय सांस्कृतिक विरासत का भी भंडार है जहाँ पानीपत के मेलों,त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को भी महत्व दिया जाता है। पानीपत क्षेत्र भारतीय इतिहास,सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहाँ की ऐतिहासिक गवाही, प्रमुख लड़ाइयों और सांस्कृतिक विरासत ने इसे एक विशेष स्थान दिया है।

मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।