
सहस्त्रफणी पार्श्वनाथ जैन मंदिर पंचकुला
मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
भारत की राजधानी दिल्ली से 240 किलोमीटर की दूरी पर हरियाणा के पंचकूला जिला में सेक्टर-18 में स्थित है श्री 1008 सहस्त्र-फणी पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर। मंदिर जी के निर्माण से पूर्व क्षेत्र में अन्य कोई जैन मंदिर नहीं था। लोगों को दर्शन करने दूर के क्षेत्रों पर जाना पड़ता था। वर्ष 2004 में परम पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य परम पूज्य उपाध्याय 108 गुप्तिसागर जी महाराज का आगमन चण्डीगढ़ में हुआ। उस समय महाराज जी की प्रेरणा से पंचकूला जैन समाज के श्री किशोरी लाल जैन जी के घर चैत्यालय का निर्माण किया गया। चैत्यालय में श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा को मूलनायक के रूप में विराजमान किया गया था। चैत्यालय के निर्माण से लोगों को दर्शन करने किसी अन्य क्षेत्र पर नहीं जाना पड़ता था। दिन-प्रतिदिन चैत्यालय में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही थी, जिस कारण चैत्यालय का क्षेत्रफल कम पढ़ने लगा था। स्थानीय जैन समिति द्वारा चैत्यालय को मंदिर जी में परिवर्तित करने का निर्णय लिए गया। मंदिर जी के निर्माण हेतु भूमि के क्षेत्रफल का विस्तार किया गया तथा जैन समाज की सहमति से मंदिर जी का भव्य निर्माण किया गया। मंदिर जी में प्रथम पंचकल्याणक परम पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य परम पूज्य उपाध्याय 108 गुप्तिसागर जी महाराज के सानिध्य में ही वर्ष 2011 को सम्पन्न हुआ। चैत्यालय में विराजित श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की वेदी को भी मंदिर जी में विराजमान किया गया है।
मंदिर जी में विराजित ग्यारह फुट से भी अधिक ऊँची मूलनायक प्रतिमा कर्नाटका के बीजापुर जी में स्थापित श्री सहस्र-फणी पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा से प्रेरित है। प्रतिमा जी का निर्माण काले पाषाण से किया गया है। प्रतिमा जी के ऊपर एक हजार नाग फण बने हुए है तथा अभिषेक करते समय जल एक हजार नाग फणों से होता हुआ प्रतिमा जी पर आता है। यह भव्य दृश्य देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। मंदिर जी की अन्य दो वेदियो में भी मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की है तथा उनके साथ ही अन्य तीर्थंकर भगवान जी की प्रतिमाएँ भी विराजमान है। अधिकतम मंदिर जी में नवग्रह प्रतिमाओं को अलग वेदियों में विराजमान किया जाता है लेकिन यहाँ व्यवस्था ऐसी है कि मंदिर जी के शिखर में आठ ग्रहों के निवारक आठ तीर्थंकर श्री पद्मप्रभु भगवान, श्री चन्द्रप्रभु भगवान, श्री मल्लिनाथ भगवान, श्री पुष्पदंत भगवान, श्री वासुपूज्य भगवान, श्री महावीर भगवान, श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान, श्री नेमिनाथ भगवान जी की प्रतिमाएँ विराजमान है तथा वेदी में मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा को मिलाकर सभी नवग्रह तीर्थंकरो की प्रतिमाएँ मंदिर जी में विराजमान है।
जैन समाज की मंदिर जी के प्रति विशेष आस्था जुड़ी है। मंदिर जी में आने वाले प्रत्येक श्रावक द्वारा सच्चे मन से की गई सभी प्रार्थना अवश्य ही पूर्ण होती है। कोरोना काल में भी पुरे विश्व में लोगों को महामारी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन मंदिर जी से जुड़े किसी भी व्यक्ति को कुछ नहीं हुआ। कोरोना काल में भी श्रावको द्वारा शान्तिधारा सुचारु रूप से मंदिर जी में की गई है।
धर्मशाला
हरियाणा का जिला पंचकूला एक विकसित नगर होने के साथ-साथ सैटेलाइट नगर के नाम से भी प्रसिद्ध है। यहाँ विभिन्न समाज के लोग रहते है और क्षेत्र के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाते है। क्षेत्र में जैन समाज का भी प्रमुख योगदान है। जैन समाज द्वारा क्षेत्र में हर प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जाता है। पंचकूला सेक्टर-18 में स्थित श्री 1008 सहस्र-फणी दिगम्बर जैन मंदिर जी के लिए जैन समाज द्वारा मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। प्रतिदिन आने वाले श्रावकों एवं किसी दूर के क्षेत्र से आने वाले यात्रियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाए मंदिर जी में उपलब्ध है। यात्रियों के लिए ए.सी.रूम एवं भोजनशाला की व्यवस्था बनी हुई है। जैन समाज द्वारा चैरिटेबल होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का संचालन किया जाता है जिस के माध्यम से लोगों को चिकित्सा उपलब्ध करवाई जाती है।
इतिहास
पंचकूला हरियाणा राज्य का एक सुव्यवस्थित शहर है। इस शहर की स्थापना 15 अगस्त 1995 को की गई थी। चण्डीगढ़ की तरह, पंचकूला भी एक नियोजित शहर है। पंचकूला नाम की उत्पत्ति स्थानीय शब्द पंच (पाँच) और कुला (नहरों) से लिया गया है जिसका अर्थ पाँच नहरों का शहर है। संभवत: पाँच सिंचाई नहरों की ओर इशारा करता है जो ऊँचे पहाड़ों में घग्गर से पानी लेकर नाडा साहिब से मनसा देवी तक वितरित करती है। नहर सामुदायिक संपत्ति का एक बढ़िया उदाहरण है, जिनका रख रखाव ग्रामीणों द्वारा समय समय पर किया जाता है। शहर मे मौरनी की पहाड़िया हैं, जिसकी सबसे ऊँची चोटी 1,514 मीटर ऊँची है। इसका कुछ भाग वनों से ढका है और पास में रैतान वन्य जीव अभ्यारण तथा सन् 1975 में स्थापित बीर शिकारगाह वन्यजीव अभयारण्य स्थित हैं। वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार पंचकुला की जनसंख्या 5, 61, 293 थी जिसमें से पुरुष और महिला क्रमशः 2, 99, 679 और 2, 61, 614 थे।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
