Narnaul Mahavir Digambar Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

श्री महावीर जैन मंदिर नारनौल

महेंद्रगढ़, हरियाणा
श्री 1008 महावीर भगवान
200-500 वर्ष
पता
महेंद्रगढ़, हरियाणा, 123001
प्रेस गली, नारनौल, महेन्द्रगढ़, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

मंदिर जी का निर्माण आज से सौ वर्ष पूर्व जय दयाल चौधरी जी द्वारा करवाया गया था। बाद में उनके द्वारा यह मंदिर जैन समाज को सौंप दिया गया था। जैन समाज द्वारा मंदिर जी का पंचकल्याणक एवं जीर्णोद्धार करवाया गया है। मंदिर जी के जीर्णोद्धार के समय शिखर से श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की दो प्राचीन प्रतिमाएँ जैन समाज को प्राप्त हुई थी। जिन्हे भी जैन समाज द्वारा मंदिर जी की वेदी में ही स्थापित किया गया है। मंदिर जी का पंचकल्याणक आचार्य श्री 108 विशद सागर जी महाराज, श्री 108 वीर सागर जी महाराज एवं श्री 108 वसुनन्दी महाराज जी की प्रेरणा में सम्पन्न हुआ है। मंदिर जी की मूल वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 महावीर भगवान जी की है। महावीर भगवान जी की प्रतिमा के साथ में ही श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान, श्री 1008 आदिनाथ भगवान एवं श्री 1008 शान्तिनाथ भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। मूल वेदी के दाईं ओर वेदी में मूलनायक आदिनाथ भगवान जी की प्रतिमा के साथ भरत एवं बाहुबली भगवान जी की प्रतिमाएँ विराजमान है। मूल वेदी के बाईं ओर वेदी में मूलनायक नेमिनाथ भगवान जी की प्रतिमा के साथ ही दो काले पाषाण की श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमाएँ भी वेदी में विराजमान है। मंदिर जी की चौथी वेदी में मूलनायक प्रतिमा महावीर भगवान जी की विराजमान है। मंदिर जी की पाँचवी एवं छठी वेदी में मंदिर निर्माण के समय शिखर जी से प्राप्त हुई श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की दो प्राचीन प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी की सातवीं वेदी में श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी की काले पाषाण की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी की एक वेदी में क्षेत्रपाल बाबा जी की प्रतिमा को भी विराजमान है। दिसम्बर 2018 में मंदिर जी में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा का आयोजन होना था।

“पंचकल्याणक से ठीक एक महीना पहले मंदिर जी में चोरी हो जाती है।”

उस समय प्रतिमाओं की सुरक्षा का अधिक प्रबंध नहीं था। चोर रात के समय मंदिर जी में प्रवेश करते है। वे भगवान महावीर स्वामी जी की दो अष्टधातु की प्रतिमाओं को स्वर्ण का समझकर ले जाते है। सुबह जब जैन समाज को इस घटना का पता चलता है तो उन्हें बहुत दुख होता है। जैन समाज द्वारा तुरन्त ही पुलिस कर्मचारियों को सुचित किया जाता है। पुलिस के द्वारा प्रतिमाओं को ढूंढने का पूरा यत्न किया जाता है। काफी समय तक प्रतिमाओं की खोज करने पर भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। फिर से ऐसी घटना न हो इसलिए उस दिन के बाद से ही मंदिर जी में प्रतिमाओं को लेकर सुरक्षा ओर अधिक कर दी गई।

11 photos

धर्मशाला

नारनौल में जैन समाज के लगभग 150 जैन परिवार है। 150 परिवारों का समाज होने के बावजूद जैन समाज का सामाजिक कार्यो में योगदान बना रहता है। नारनौल में कुल तीन दिगम्बर जैन मंदिर है। नारनौल में स्थित सभी जैन मंदिरों में समिति का निर्माण किया गया है। मंदिर जी का संचालन समिति द्वारा किया जाता है। समिति द्वारा मंदिर जी में आने वाले श्रावकों के लिए शुद्धता की व्यवस्था की गई है। मंदिर जी में साधु महाराज जी का आगमन होता रहता है। उनके रुकने की व्यवस्था के रूप में संत भवन का निर्माण किया गया है। क्षेत्र में ही जैन धर्मशाला है, जिसे शुभ कार्यों के लिए जैन समाज के साथ ही अन्य समाज के लोगों को भी उपलब्ध करवाया जाता है। यदि कोई जैन यात्री किसी दूर के क्षेत्र से मंदिर जी में दर्शन करने के लिए आते है तो उनके रुकने की व्यवस्था निशुल्क ही जैन धर्मशाला में की जाती है।

इतिहास

नारनौल भारत के हरियाणा राज्य के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित एक नगर है। यह जिले का मुख्यालय भी है। यह एक ऐतिहासिक नगर है। इसकी स्थापना और नामकरण को लेकर अनेक कथाएँ प्रचलित है। यहाँ के प्राचीन सूर्य नारायण मंदिर मे मिले एक शिलालेख मे इसका नामोलेख नन्दीग्राम के रूप मे किया गया है। श्रीमद भागवत पुराण मे भी नन्दीग्राम का जिक्र है। इसलिए इस नगर को द्वापर-कालीन कहा जाता है। एक मान्यता यह भी है कि करीब एक हजार वर्ष पूर्व दिल्ली के शासक अनंगपाल तंवर के रिश्तेदार राजा नूनकरण ने इस नगर को आबाद किया। राजा नूनकरण के समय नारनौल एक व्यापारिक केन्द्र् के रूप मे जाना जाता था। मुग़ल बादशाह बाबर ने अपनी पुतक 'तुज़क-ए-बाबरी' मे यहाँ कपास मंडी होने का उल्लेख किया है, जिससे यह जाहिर होता है कि यहाँ कपास कि खेती होती थी। 2001 की भारत की जनगणना के अनुसार, नारनौल की जनसंख्या 74,581 थी। जनसंख्या में पुरुष 53% और महिलाएँ 47% हैं। नारनौल की औसत साक्षरता दर 68% है, जो राष्ट्रीय औसत 59.5% से अधिक है। नारनौल में हिंदी और अहिरवाटी प्रमुख रूप से बोली जाने वाली भाषाएँ हैं।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।