Nagina Digambar Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर250+ yrs temple age

नगीना दिगम्बर जैन मंदिर

नूँह, हरियाणा
श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान
500-1000 वर्ष
पता
नूँह, हरियाणा
दिल्ली अलवर रोड, मेन बाजार से सीधा अंदर, नूंह, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

तिजारा अतिशय क्षेत्र से 38 किलोमीटर दूर नगीना में श्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर स्थित है। मंदिर जी का निर्माण डेढ़ सौ वर्ष पूर्व जैन समाज द्वारा किया गया था। मंदिर जी को आक्रांताओ से सुरक्षित रखने के लिए इसके नीचे गर्भगृह में एक और मंदिर का निर्माण किया गया था। बाद में समय के साथ गर्भगृह को बंद कर दिया गया और प्रतिमाओं को ऊपर मंदिर जी में विराजमान कर दिया गया। समय-समय पर मंदिर जी में निर्माण कार्य होता रहा है। क्षेत्र में जैन साधु महाराज का आगमन होता रहता है।

वर्ष 2011 में जब आचार्य श्री 108 ज्ञानभूषण जी महाराज क्षेत्र पर आए तो उन्होंने मंदिर जी में वेदियो की दिशा को देखकर बताया कि यह कभी भी गिर सकती है। अतः उन्होंने जैन समाज से नई वेदियों का निर्माण करने को कहाँ। आचार्य श्री जी की प्रेरणा एवं जैन समाज के प्रयास से वेदियों का नवीनीकरण किया गया तथा नविन प्रतिमा को मूल वेदी में विराजमान किया गया। मंदिर जी की मूल वेदी में श्री 1008 चंद्रप्रभु भगवान जी की मूलनायक प्रतिमा विराजमान है। मूलनायक प्रतिमा के अतिरिक्त श्री 1008 पुष्पदंत भगवान, श्री 1008 शीतलनाथ भगवान, श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान एवं श्री 1008 महावीर भगवान जी की प्रतिमा के साथ अन्य प्रतिमाओं को मांडी खेड़ा से लाकर विराजमान किया गया है। मंदिर जी की दूसरी वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 अजीतनाथ भगवान जी की है, उनके साथ श्री 1008 आदिनाथ भगवान, श्री 1008 पुष्पदंत भगवान जी की अष्टधातु एवं पाषाण की प्रतिमाएँ एवं दो सिद्ध भगवान जी की प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी की तीसरी वेदी श्री 1008 नेमिनाथ भगवान जी की है जिसमें जैन तीर्थंकर श्री 1008 आदिनाथ भगवान, श्री 1008 महावीर भगवान, पार्श्वनाथ चौबीसी एवं श्री 1008 शीतलनाथ भगवान जी की प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी के पुरे गर्भगृह में काँच का कार्य किया गया है जो देखने में बहुत ही आकर्षक प्रतीत होता है। मंदिर जी में प्रतिदिन पूजा-पश्चाल एवं जलाभिषेक सुचारू रूप से होता है। श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान जी की प्रतिमा का क्षेत्र में बहुत अतिशय है। लोग दूर-दूर के क्षेत्रों से प्रतिमा जी के दर्शन करने आते है।

16 photos

अतिशय कथा

चाँदी का सिक्का प्राप्त होना - स्थानीय समाज द्वारा बताया जाता है कि क्षेत्र में मंदिर जी की प्रतिमाओं का बहुत अतिशय है। मंदिर जी में सच्चे मन से माँगी जाने वाली हर कामना पूर्ण होती है। लोग समय-समय पर मंदिर जी में आकर दर्शन करते हैं। स्थानीय जैन समाज द्वारा बताया जाता है कि मंदिर जी में एक व्यास काम किया करते थे। उन्हें प्रतिदिन चाँदी का सिक्का वेदी से प्राप्त होता था लेकिन एक दिन उन्होंने यह बात किसी व्यक्ति को बता दी, इसके अगले ही दिन से उन्हें सिक्का मिलना बंद हो गया।

धर्मशाला

नगीना में जैन समाज 45 से 50 परिवारों का है। जैन समाज एक साथ मिलकर मंदिर जी के कार्यो में हाथ बटाता है। मंदिर जी में श्रावकों के लिए शुद्धि का पूरा ध्यान रखा गया है। जैन समाज द्वारा निर्मित त्यागी भवन में साधु-महाराज जी के आने पर रुकने की व्यवस्था की जाती है। यदि कोई यात्री दूर के क्षेत्र से मंदिर जी में दर्शन करने आता है तो उनके लिए निःशुल्क ठहरने एवं शुद्ध सात्विक भोजन की व्यवस्था भी जैन समाज द्वारा की जाती है।

इतिहास

नूहं जिला भारत के हरियाणा राज्य के 22 जिलों में से एक है। नूहं को प्राय सत्यमेवपूरम व मेवात के नाम से भी जाना जाता है। सत्यमेवपूरम यह नाम गाँधी जी द्वारा दिया गया एवं मेवों की संख्या अधिक होने के कारण इसे मेवात भी कहा जाता है। इसमें 1,860 वर्ग किलोमीटर (720 वर्ग मील) और 10.9 लाख जनसंख्या का क्षेत्रफल है। यह उत्तर में गुड़गांव जिले, पश्चिम में रेवाड़ी जिला और पूर्व में फरीदाबाद और पलवल जिलों से घिरा है। यह मुख्य मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र हैं। यह हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान का आधुनिक दक्षिणी भाग है। जिले में मुख्य व्यवसाय कृषि आधारित गतिविधिया है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।