
बिछौर भगवान महावीर प्राचीन जैन मंदिर
वर्ष 1976 की बात है एक बार मंदिर जी में पलवल से एक अज्ञात व्यक्ति आता है।
मंदिर जी के संचालन के लिए किसी प्रकार की समिति का निर्माण नहीं किया गया है। जैन परिवार के सदस्यों द्वारा ही मंदिर जी का संचालन किया जाता है। मंदिर जी में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन प्राचीन मंदिर भारत की राजधानी दिल्ली से 130 किलोमीटर व पलवल से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर हरियाणा के नूंह जिले के एक गांव बिछौर में स्थित है। मंदिर जी के निर्माण से पूर्व यहाँ चैत्यालय हुआ करता था। चैत्यालय में कई जैन प्रतिमाएँ विराजमान थी। बताया जाता है एक सेठ द्वारा चैत्यालय को मंदिर जी का रूप दे दिया गया था। उन्होंने मंदिर जी का निर्माण मात्र 250 रुपए में करवाया था। मंदिर जी की नींव की खुदाई के समय उन्होंने स्वा मण गुड़ की मिठाई लोगों में बाँटी थी। बाद में सेठ जी ने मंदिर को जैन समाज को सौंप दिया था। वर्तमान में स्थानीय जैन समाज द्वारा ही मंदिर जी का संचालन किया जाता है। वर्ष 1945 में भारत-पाकिस्तान बँटवारे से दो वर्ष पूर्व बिछौर के जैन समाज के व्यक्ति श्री मौलक चन्द जैन जी को स्वप्न आया कि क्षेत्र में बहुत बड़ी विपदा आने वाली है तथा सभी प्रतिमाओं को किसी को बिना बताए ऐसे स्थान पर रख दे जहाँ प्रतिमाएँ सुरक्षित रहें। उन्होंने समय देखकर सभी प्रतिमाओं को एक दीवार के अन्दर सुरक्षित छिपा दिया और पार्श्वनाथ भगवान जी की एक छोटी प्रतिमा को वेदी में ही विराजित रखा। दो वर्ष बाद जब भारत-पाकिस्तान का विभाजन हुआ तो हर तरफ हिंसा का वातावरण बना हुआ था। उस समय क्षेत्र से सभी लोग अपने घर छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर जा रहे थे। श्री मौलक चन्द जैन भी अपने परिवार सहित क्षेत्र को छोड़ने का निर्णय लेते है और जाने से पहले उन्होंने पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा को भी एक नीम के पेड़ के नीचे मिट्टी में दबा दिया। कई वर्षो उपरांत जब सब कुछ ठीक हुआ तो वे भी अपने परिवार के साथ बिछौर में वापिस आ गए। उपरांत उन्होंने सभी प्रतिमाओं को दीवार से बाहर निकालकर वेदी में दोबारा से विराजमान कर दिया। वर्तमान समय में मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है जिसमें मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 महावीर भगवान जी की है। भगवान महावीर स्वामी जी की यह प्रतिमा विक्रम सम्वत 1548 की है। इसी वेदी में विराजित लाल पाषाण से निर्मित श्री चन्द्रप्रभु भगवान जी की प्रतिमा अपनी दिव्यता और असाधारणता को व्यक्त कर रही है जो देखने से ही अति प्राचीन प्रतीत होती है। वेदी में ही विराजित श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा पर विक्रम सम्वत 1326 उत्कृण है। मंदिर जी में एक अन्य अलौकिक सौंदर्य से भरपूर प्रतिमा है जो मंदिर जी के निर्माण के समय की है तथा बहुत प्राचीन है। समय के साथ इस प्रतिमा पर चिन्ह एवं प्रशस्ति मिट गई है जिस कारण से यह बताना कठिन है कि यह प्रतिमा कौनसे भगवान जी की है।
“वर्ष 1976 की बात है एक बार मंदिर जी में पलवल से एक अज्ञात व्यक्ति आता है।”
वह व्यक्ति जैन समाज के लोगों से कहता है कि उसका ईंटो का कार्य है तथा वह मंदिर जी के लिए ईंटे दान में देना चाहता है। पास खड़े लोग उसकी बातों में आ जाते है और उस अनजान व्यक्ति को पूरा मंदिर जी दिखा देते है। उस दिन के बाद से वह व्यक्ति दोबारा मंदिर जी में नहीं आया। लगभग दो महीनें बाद ही मंदिर जी में एक चोरी की घटना घटित हो जाती है। उस समय मंदिर जी में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। चोर रात के समय आकर अति प्राचीन प्रतिमाएँ - श्री शीतलनाथ भगवान, श्री शान्तिनाथ भगवान एवं श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की सिंघासन पर विराजमान प्रतिमा को चुराकर भाग जाते है। जब जैन समाज के लोगों को इस बारे में पता चलता है तो उन्हें बहुत दुख होता है। बहुत प्रयास करने पर भी वह प्रतिमाएँ जैन समाज को वापिस नहीं मिली। लोगों का संदेह है कि वह व्यक्ति मंदिर जी में जांच पड़ताल करने के लिए आया था। मंदिर जी के ऊपर का शिखर मुगलों के समय का बना हुआ है। बताया जाता है कि उस समय मंदिर जी के शिखर की ऊँचाई मस्जिद के गुंबद से ऊपर करने की अनुमति नहीं हुआ करती थी। इसी कारणवश बिछौर मंदिर जी का यह शिखर वर्तमान में निर्मित मंदिरों के शिखर से अलग है। मंदिर जी में प्राचीन हस्तलिखित शास्त्रों को भी सुरक्षित रूप से रखा गया है। मंदिर जी के प्रति स्थानीय जैन समाज के साथ-साथ दूर के क्षेत्रों में निवास कर रहे जैन समाज के परिवारों की भी विशेष आस्था बनी हुई है। एक बार जैन समाज के किसी व्यक्ति की बेटी का विवाह नहीं हो रहा था जिस कारण वह बहुत परेशान थे। वह व्यक्ति मंदिर जी में आकर भगवान महावीर जी की प्रतिमा के आगे विनती करते है कि उनकी बेटी का विवाह हो जाए। कुछ समय पश्चात् ही उनकी बेटी का विवाह सम्पन्न परिवार में हो जाता है।
धर्मशाला
किसी समय बिछौर में दो सौ से ढाई सौ जैन परिवारों का समाज हुआ करता था। धीरे-धीरे क्षेत्र से जैन समाज का रुख शहरों की ओर हो गया था। वर्तमान में क्षेत्र पर केवल एक जैन परिवार है। इसी परिवार द्वारा ही मंदिर जी का संचालन किया जाता है। एक परिवार होते हुए भी मंदिर जी में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। मंदिर जी के सभी धार्मिक कार्य जैन विधि अनुसार ही किए जाते है। मंदिर जी में समय-समय पर जैन साधु महाराज जी का आगमन होता रहता है। उनके आने पर रुकने की व्यवस्था जैन मंदिर जी में ही की जाती है। तिजारा जी जाते हुए दर्शनार्थी बिछौर मंदिर जी में अवश्य आते है।
इतिहास
नूंह जिला भारत के हरियाणा राज्य के 22 जिलों में से एक है। नूंह को प्राय सत्यमेवपूरम व मेवात के नाम से भी जाना जाता है। सत्यमेवपूरम यह नाम गाँधी जी द्वारा दिया गया एवं मेवों की संख्या अधिक होने के कारण इसे मेवात भी कहा जाता है। इसमें 1,860 वर्ग किलोमीटर (720 वर्ग मील) और 10.9 लाख जनसंख्या का क्षेत्रफल है। यह उत्तर में गुड़गांव जिले, पश्चिम में रेवाड़ी जिला और पूर्व में फरीदाबाद और पलवल जिलों से घिरा है। यह मुख्य मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र हैं। यह हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान का आधुनिक दक्षिणी भाग है। जिले में मुख्य व्यवसाय कृषि आधारित गतिविधिया है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मंदिर जी के संचालन के लिए किसी प्रकार की समिति का निर्माण नहीं किया गया है। जैन परिवार के सदस्यों द्वारा ही मंदिर जी का संचालन किया जाता है। मंदिर जी में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



