Guptidham Tirthkshetra Ganaur
दिगम्बर मंदिर

गुप्तिसागर तीर्थक्षेत्र गन्नौर

सोनीपत, हरियाणा
श्री 1008 महावीर भगवान
100-200 वर्ष
पता
सोनीपत, हरियाणा, 131001
जी. टी. रोड गन्नौर, सोनीपत, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के संचालन के लिए श्री 108 गुप्तिसागर धाम जैन ट्रस्ट का निर्माण किया गया है। ट्रस्ट में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

सोनीपत से दिल्ली जी.टी. रोड गन्नौर पर स्थित है श्री 1008 दिगम्बर जैन गुप्तिसागर तीर्थक्षेत्र जिसे गुप्तिधाम के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर जी के निर्माण से पहले क्षेत्र पर एक 150 वर्ष पूर्व का निर्मित चैत्यालय हुआ करता था। चैत्यालय में भगवान श्री आदिनाथ जी की 150 प्राचीन प्रतिमा मूलनायक के रूप में विराजमान थी जो आज भी मंदिर जी के परिसर में चैत्यालय में ही विराजमान है।

मंदिर जी का निर्माण परमपूज्य जैन मुनि श्री 108 गुप्तिसागर महाराज जी की प्रेरणा से किया गया है। मंदिर जी में पंचकल्याणक भी श्री 108 गुप्तिसागर जी महाराज के सानिध्य में सन् 2012 में हुआ। उत्तर भारत की नागर शिल्पशैली में बना यह मंदिर दूर से ही दर्शनार्थियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। मंदिर जी के निर्माण में सुंदर लाल पत्थर का प्रयोग किया गया है। मंदिर जी की सभी दीवारों और शिखरो पर जैन तीर्थंकरो एवं जैन कथाओ का चित्रण पत्थर पर बड़ी बारीकी से उकेरकर किया गया है।

मंदिर जी के गर्भगृह में मूलवेदी पंचबालयती भगवान जी की निर्मित है। जिसमें मूल प्रतिमा भगवान महावीर स्वामी जी की है साथ ही जैन तीर्थंकर श्री वासुपूज्य भगवान, श्री मल्लिनाथ भगवान, श्री नेमिनाथ भगवान और श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी के गर्भगृह में मूल वेदी के दोनों तरफ ओम एवं ह्रीं निर्मित है। जिसमें से ॐ में पंचपरमेष्ठी एवं ह्रीं में 24 तीर्थंकरो की प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी के गर्भगृह में ही एक वेदी में रत्नमय चौबीसी प्रतिमाओं को भी विराजमान किया गया है। मंदिर जी के मुख्य गर्भगृह के बाहर बाईं ओर महावीर स्वामी जी जिनालय एवं दाईं ओर नवगृह जिनालय निर्मित है। मंदिर जी के ऊपरी तल में सीढ़ियों से प्रवेश करने पर आप भुतकाल, वर्तमान काल एवं भविष्यकाल की चौबीसी के साथ आदिनाथ जिनालय, अजितनाथ जिनालय, भगवान अभिनंदननाथ जिनालय, भगवान चन्द्रप्रभु जिनालय, भगवान श्रेयांसनाथ जिनालय एवं भगवान शांतिनाथ जिनालय के दर्शन कर पाएंगे।

मंदिर जी के परिसर में 50 फिट से अधिक ऊँचा मानस्तंभ निर्मित है। मानस्तंभ का निर्माण असाधारण और अनोखा है। मानस्तंभ में विदेह क्षेत्र में होने वाले बीस तीर्थंकरों भगवान की प्रतिमाएँ विराजमान है। प्रतिदिन मंदिर जी में नियमित रूप से पूजा प्रक्षाल एवं शान्तिधारा होती है। मंदिर जी के बाहर की और 108 फिट ऊँचे जैन ध्वज का निर्माण किया गया है। जो विश्वभर के सभी जैन ध्वजों में सबसे अधिक ऊँचाई वाला है। स्थानीय एवं दूर के क्षेत्रों से दर्शनार्थी मंदिर जी में आकर सभी प्रतिमाओं के दर्शन करते है।

21 photos

अतिशय कथा

मंदिर जी के सन्दर्भ में अतिशयकारी वाक्य देखने में आता है। जब सन् 2012 में मंदिर जी में पंचकल्याणक हुआ तब मंदिर जी की वेदी में विराजमान भगवान पार्श्वनाथ जी की प्रतिमा पर एक माह तक अपने आप अभिषेक होता रहा। उस समय उपस्थित सभी लोग इस आतिशय के साक्षात प्रमाण बने। जैन धर्म के अनुसार ऐसा केवल देवो के द्वारा ही किया जाता है। अतः बताया जाता है कि भगवान पार्श्वनाथ जी की प्रतिमा पर स्वयं देवो ने ही आकर अभिषेक किया था।

धर्मशाला

श्री 108 गुप्तिसागर जी महाराज की प्रेरणा से निर्मित दस एकड़ भूमि में फैला श्री 1008 दिगम्बर जैन गुप्तिसागर तीर्थक्षेत्र जैन समाज के लिए एक प्रमुख धरोहर है। आज यह मंदिर सभी प्रकार की सुविधाओं से युक्त है। तीर्थक्षेत्र होने के कारण दूर-दूर के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का आगमन मंदिर जी में होता रहता है। यात्रियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाए मंदिर समिति द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है। मंदिर जी में दूर के क्षेत्रों से दर्शन करने आने वाले श्रावको के लिए दो धर्मशालाओं का निर्माण किया गया है। मंदिर जी की एक धर्मशाला में बीस कमरे ऐ.सी. की सुविधा तथा अन्य धर्मशाला में बीस कमरे नॉन ऐ.सी सुविधा के साथ उपलब्ध है। बाहर से आने वाले यात्रियों के वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा भी मंदिर जी में उपलब्ध है। मंदिर जी में जैन मुनि महाराज जी का आगमन होता रहता है इसलिए मंदिर परिसर में ही मुनि महाराज जी के विश्राम हेतु संत निवास का निर्माण किया गया है। मंदिर जी में एक पाँच कमरों वाले गेस्ट हॉउस भी निर्मित है। मंदिर जी के परिसर में ही छोटे बच्चो के मनोरंजन के लिए पार्क भी बना हुआ है। मंदिर जी की समिति द्वारा परिसर की पुरानी ईमारतो में बुजुर्ग माता-पिता की सेवा हेतु आश्रम का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर जी में निर्मित श्रेयांश कैफ़े में चार हजार से पाँच हजार लोगो के भोजन की व्यवस्था बनी हुई है।

इतिहास

सोनीपत से मात्र बीस किलोमीटर की दुरी पर स्थित है गन्नौर का शहर। यह भारत की राजधानी दिल्ली से 58 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। 2011 की भारत की जनगणना के अनुसार गन्नौर की जनसंख्या पैंतीस हजार थी जिसमें लगभग उनीस हजार पुरुष और सौलह हजार महिलाएं थीं। गन्नौर जी.टी. रोड पर स्थित गुप्ती धाम दिगंबर जैन मन्दिर सोनीपत ही नहीं बल्कि दूर-दूर के क्षेत्रों से दर्शनार्थियों को अपनी और आकर्षित करता है। इसके अलावा गनौर शहर में भी दो दिगम्बर जैन मंदिर स्थित है। जिनमें से एक मंदिर गन्नौर पुरानी मंडी में श्री 1008 शन्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर व दूसरा गन्नौर मेन बाजार चौक पर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन प्राचीन मंदिर जी के नाम से स्थित है। राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे के माध्यम से इसकी राष्ट्रीय राजधानी से बेहतरीन कनेक्टिविटी है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।