Rewari Chandraprabhu Bhagwan Chaityalaya
दिगम्बर चैत्यालय

रेवाड़ी चन्द्रप्रभु भगवान चैत्यालय

रेवाड़ी, हरियाणा
श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान
500-1000 वर्ष
पता
रेवाड़ी, हरियाणा, 123001
जैन पूरी, रेवाड़ी, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

बड़े बुजुगों के अनुसार इस मन्दिर जी की स्थापना विक्रम संवत् 1850 (वर्ष 1793) में की गई थी। पूर्व में मन्दिर जी का गर्भगृह नीचे तलघर हुआ करता था, जिसमें वेदी पर श्री 1008 भगवान चन्द्रप्रभु जी की अति प्राचीन प्रतिमा विराजमान थी। तलघर में बहुत अंधेरा व घुटन रहती थी जो कि वास्तु की दृष्टि से भी ठीक नहीं था। इस कारण श्रावको की भावना हुई कि यह मन्दिर तलघर से हटाकर ऊपर बनना चाहिए। श्रावकों ने आपसी सहमति से मन्दिर जी की वेदी को ऊपर करवाया तथा गर्भगृह को तलघर से ऊपर स्थापित किया। गर्भगृह में अन्य वेदियों की स्थापना भी की गई। कुछ वर्ष पूर्व मन्दिर जी में पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा श्रावक बन्धु श्री परमानन्द जी से अभिषेक करते समय गिर कर खण्डित हो गई थी। कालान्तर में उन्होंने प्रायश्चित स्वरूप जैन समाज की अनुमति से भगवान पार्श्वनाथ जी की एक अन्य प्रतिमा विराजमान की और खण्डित प्रतिमा को विसर्जित कर दिया। सन् 2005 को चैत्यालय मन्दिर जी के तत्कालीन कार्यकारिणी अध्यक्ष- श्री वीरेन्द्र कुमार जी जैन सुपुत्र श्री ओमप्रकाश जी जैन, कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों एवं सम्पूर्ण जैन समाज के सहयोग से इस मन्दिर जी में तीन शिखर निर्मित कराकर तीनों वेदियों को सुन्दर आकार देकर वेदी प्रतिष्ठा कराई गई। मंदिर जी में तीन वेदिया निर्मित है। जिसमें मूल वेदी में मूलनायक श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान जी की विक्रम सम्वत-1548 की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी की दूसरी वेदी में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की विक्रम सम्वत-2060 की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी की तीसरी वेदी में मूलनायक श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी की विक्रम सम्वत-2060 की प्रतिमा विराजमान है। तीनों वेदियो में मूलनायक प्रतिमा के साथ अन्य पाषाण एवं अष्टधातु से निर्मित प्रतिमाएँ विराजमान है, जो इस प्रकार है -

6 photos

धर्मशाला

धर्मनगरी रेवाड़ी पर भगवान महावीर स्वामी एवं दिगम्बर संतो का आशीर्वाद एवं बुजुर्गों की विशेष कृपा रही है। जिसके फलस्वरूप यहाँ पर छह जैन मंदिर, सात जैन विद्यालय और लगभग दस अन्य जनउपयोगी संस्थाएँ कार्यरत है। रेवाड़ी में लगभग 200 जैन परिवारों का समाज है। जैन समाज द्वारा मंदिर जी का संचालन सुचारु रूप से होता है। जैन मंदिरों में दूर के क्षेत्रों से दर्शन करने आए यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जाती है। सम्पर्क करके आने पर भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जाती है। क्षेत्र में जैन साधु महाराज जी के आगमन पर त्यागी भवन में रुकने की व्यवस्था की जाती है।

इतिहास

रेवाड़ी भारत के हरियाणा राज्य में स्थित है। यह शहर भारतीय राजमार्ग (NH-71B) के आसपास स्थित है और रेवाड़ी जिला का मुख्यालय भी है। रेवाड़ी क्षेत्र का इतिहास बहुत प्राचीन है और इसके आसपास कई प्राचीन स्मारक और ऐतिहासिक स्थल हैं। रेवाड़ी अपने आप में बहु आयामी प्रतिभाओ, महान कलाकारों, कवियों, साहित्यकारों, शूरवीरो, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक प्रतिष्ठानों, प्रकृतिं सौंदर्य से ओतप्रोत दक्षिणी हरियाणा का एक ऐसा स्थान है, जहाँ आकर मन को सुकून और पवित्रता का बोध होता है। प्राचीन महाभारत काल के दौरान, रेवत नामक एक राजा था, जिसकी पुत्री का नाम रेवती था। उसे सब रेवा कहकर बुलाते थे और उसके नाम पर शहर 'रेवा वाडी' की स्थापना की थी। खाने के हिसाब से यहाँ की रेवड़ियाँ बहुत मशहूर हैं। यहाँ पर भारत की सबसे पहली गौशाला सन् 1878 में बनाई गई थी जो कि राजा राव युधिष्ठिर यादव द्वारा बनाई गई थी। रेवाड़ी क्षेत्र ने आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह शहर एक आधुनिक बाजार सेंटर भी है जो निकटवर्ती गांवों और नगरों को आवश्यक सामग्री और सेवाओं की पहुंच प्रदान करता है। इसके अलावा रेवाड़ी क्षेत्र के पास कई प्राकृतिक सौंदर्य स्थल भी हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। सम्पूर्ण रूप से रेवाड़ी क्षेत्र एक महत्वपूर्ण और विकासशील क्षेत्र है, जो सांस्कृतिक, आर्थिक, और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।