Pataudi Hailey Mandi Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

पटौदी हेली मण्डी जैन मंदिर

गुरुग्राम, हरियाणा
श्री 1008 महावीर भगवान
0-100 वर्ष
पता
गुरुग्राम, हरियाणा
पटौदी, गुरुग्राम, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर, हेली मण्डी में आस-पास जैन समाज के केवल सात से आठ परिवार है। मंदिर जी के लिए समिति का निर्माण न करके जैन परिवारों द्वारा मिलकर मंदिर जी का संचालन सुचारु रूप से किया जाता है। मंदिर जी में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर दिल्ली से 69 किलोमीटर तथा गुरुग्राम के पटौदी से 3.6 किलोमीटर की दुरी पर हेली मण्डी में स्थित है। मंदिर जी का निर्माण आज से 80 वर्ष पूर्व जैन समाज द्वारा करवाया गया था। मंदिर जी के निर्माण के लिए 600 गज भूमि को उस समय के नवाब रहे, मंसूर अली खान से 2500 रूपये में खरीदकर मंदिर जी का निर्माण किया गया था। बताया जाता है कि वे धर्म से मुस्लिम थे लेकिन वह हर प्रकार के हिन्दू रीति-रिवाजो का पालन करते थे। मंदिर जी का निर्माण पूरा होने पर मंदिर जी में केवल एक छोटी वेदी को विराजमान किया गया था।

वर्तमान समय में मंदिर जी में तीन वेदिया स्थापित है। मंदिर जी की मूल वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 महावीर भगवान जी की है जिसे रेवाड़ी पंचकल्याणक के दौरान लाकर मंदिर जी में विराजमान किया गया था। मूलनायक प्रतिमा के साथ श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी, श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी, श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी एवं पार्श्वनाथ भगवान जी की चौबीसी प्रतिमा के साथ अन्य जैन प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी में माता पद्मावती जी की भी वेदी स्थापित है। इस वेदी का निर्माण श्रीमति कमलेश जैन धर्मपत्नी श्री विजय कुमार जैन निवासी हेली मण्डी के द्वारा प्रतिष्ठाचार्य श्री धर्मचन्द शास्त्री जी के सानिध्य में वर्ष 2008 से 2009 के बीच में कराया गया है। मंदिर जी की तीसरी वेदी में रक्षक देव श्री क्षेत्रपाल बाबा जी की प्रतिमा विराजमान है। इस वेदी का निर्माण श्रीमति मधु जैन धर्मपत्नी श्री दिनेश जैन निवासी हेली मण्डी द्वारा वर्ष 2008 से 2009 के बीच में कराया गया है।

समय-समय पर जैन साधु महाराज जी का आगमन दिल्ली से जयपुर की ओर होता है। जब भी जैन साधु महाराज जी दिल्ली से जयपुर जाते है तो उनका आगमन हेली मण्डी में भी अवश्य होता है। मंदिर जी में सर्वप्रथम गणिनी आर्यिका श्री 105 नगमती माता जी का चातुर्मास हुआ था।

7 photos

धर्मशाला

श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर हेली मण्डी हरियाणा राज्य के जिला गुरुग्राम से 37 किलोमीटर की दुरी पर पटौदी के पास स्थित है। हेली मण्डी पटौदी में जैन परिवारों की संख्या मात्र सात से आठ परिवारों की है। संख्या कम होने के बावजूद भी जैन समाज हर प्रकार की गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेता है। जैन परिवारों द्वारा ही मंदिर जी का संचालन सुचारु रूप से होता है। मंदिर जी के सामने 600 गज भूमि में भगवान महावीर जैन वाटिका का निर्माण किया गया है। पहले जैन वाटिका के स्थान पर पार्क हुआ करता था लेकिन वर्ष 2001 से 2002 के बीच में पार्क के स्थान पर जैन वाटिका का निर्माण कर दिया गया। जैन वाटिका का प्रयोग सभी प्रकार के शुभ समारोह पर किया जाता है। जैन वाटिका में धर्मशाला की भाँति ही सभी प्रकार की सुविधाए उपलब्ध है। यदि कोई यात्री दूर के क्षेत्र से मंदिर जी में दर्शन करने आता है तो उनके लिए रुकने की व्यवस्था भी जैन वाटिका में की जाती है। हेली मण्डी में जैन समाज द्वारा मिलकर निर्धन परिवार की कन्याओं के विवाह में सहायता की जाती है। यदि निर्धन परिवार से किसी कन्या का विवाह जैन वाटिका में किया जाता है तो उसकी मात्र ग्यारह हजार रूपये शुल्क की पर्ची काटी जाती है जो समाज द्वारा कन्या को कन्यादान स्वरूप दि जाती है।

मंदिर जी से लगभग तीन किलोमीटर की दुरी पर टोडापुर में नसिया जी स्थापित है। गुरुग्राम निवासी श्री मित्तर सैन जैन नम्बरदार एवं श्री गुलाब सिंह जैन सुपुत्र श्री राम कुमार जैन नम्बरदार द्वारा पटौदी चौंक स्थित नसिया जी वाली जमीन को श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर जी को दान में दे दिया गया था। नसिया जी का प्रयोग वार्षिक रथ यात्रा के लिए किया जाता है। रथ यात्रा के बाद दो से ढाई हजार लोगो के लिए खान-पान की व्यवस्था की जाती है।

4 photos

इतिहास

पटौदी शहर गुड़गाँव से मात्र सोलह किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। पटौदी रियासत की स्थापना 1804 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा की गई थी। जब अफगान के बरेच जनजाति के एक मुस्लिम पश्तून फैज़ तलब खान ने दूसरे एंग्लो युद्ध के दौरान मराठा साम्राज्य के खिलाफ ब्रिटिश सरकार की सहायता की तो उससे खुश होकर ब्रिटिश सरकार ने उसे पहला नवाब घोषित किया था। लेकिन यह परिवार अपनी उत्पत्ति 16वीं सदी के भारत में मानता है, जब उनके पूर्वज लोदी राजवंश के काल के दौरान वर्तमान अफगानिस्तान से भारत में आकर बस गए थे। ब्रिटिश राज के अंत में और 1948 में भारत के राजनीतिक एकीकरण के साथ पटौदी रियासत को भारत के नए उपनिवेश में समाहित कर लिया गया। सन् 1971 में भारत के संविधान में 26वें संशोधन के आधार पर भारत सरकार द्वारा उपाधियों, विशेषाधिकारों और पारिश्रमिक सहित रियासती भारत के सभी आधिकारिक प्रतीकों को समाप्त कर दिया गया।

मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।