Adinath Jinalaya Sector 4 Gurugram
दिगम्बर मंदिर

आदिनाथ जिनालय सेक्टर 4 गुरूग्राम

गुरुग्राम, हरियाणा
श्री 1008 ऋषभदेव/आदिनाथ भगवान
0-100 वर्ष
पता
गुरुग्राम, हरियाणा
सेक्टर- 4, गुरुग्राम, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय, गुरुग्राम के सेक्टर- 4 में स्थित है। मंदिर जी का निर्माण वर्ष 1958 में मंदिर जी के संरक्षक श्री योगेश जैन जी के पिता श्री मदन लाल जैन जी द्वारा चैत्यालय के रूप में करवाया गया था। वर्ष 2011-2012 में परमपूज्य श्री 108 बाहुबली सागर जी महाराज एवं श्रमण रत्न श्री 108 विहर्ष सागर जी महाराज का चातुर्मास गुरुग्राम में हुआ था। उनकी इच्छा थी कि सेक्टर- 4 में जैन मंदिर का निर्माण किया जाए। श्री मदन लाल जैन जी की धर्मपत्नी जी की भी यह इच्छा थी कि उनके द्वारा कोई धार्मिक कार्य किया जाए तो उन्होंने चैत्यालय को वर्ष 2012 जैन समाज को सौंप दिया। जैन समाज द्वारा मंदिर जी का जीर्णोद्धार परम पूज्य श्री 108 बाहुबली सागर जी महाराज एवं श्री 108 विहर्ष सागर जी महाराज के सानिध्य में सम्पूर्ण हुआ।

मंदिर जी की वेदी में मूलनायक प्रतिमा आदिनाथ भगवान जी की विराजमान थी इसलिए मंदिर जी का नाम श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय रखा गया। मंदिर जी की वेदी में अन्य प्रतिमाओं को जयपुर से लाकर विराजमान किया गया है। वेदी में मूलनायक प्रतिमा के अतिरिक्त श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान, श्री 1008 शान्तिनाथ भगवान, श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान, श्री 1008 नेमिनाथ भगवान, श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान एवं श्री 1008 महावीर भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। प्रत्येक रविवार को मंदिर जी में जैन पाठशाला का आयोजन होता है। पाठशाला में छोटे बच्चों को जैन संस्कारो से अवगत कराया जाता है ताकि बच्चों में धर्म भावना बनी रही और वे अपना एवं समाज का कल्याण कर सके। मंदिर जी में प्रतिदिन पचीस से तीस जैन श्रावक आकर पूजा-प्रक्षाल एवं प्रतिमाओं का अभिषेक करते है। मंदिर जी में आने वाले श्रावको के लिए पूजा सामग्री बनाने हेतु स्वच्छ स्थान निर्मित है।

बताया जाता है कि मंदिर जी में वर्ष 2016 एवं दूसरी वर्ष 2020 में दो बार चोरी हो चुकी है। वर्ष 2016 में एक रात चोर मंदिर जी के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर प्रवेश करते है। वे मंदिर जी के दान पात्र को तोड़कर पूरी दान राशि उठा लेते है। जैसा की भगवान जी की प्रतिमा के ऊपर चाँदी या स्वर्ण से निर्मित छत्र होते है वैसे ही यहाँ पर भी प्रतिमाओं के ऊपर छत्र थे। वे दुष्कर्मी छत्र एवं भावमण्डल को भी चुराकर भाग जाते है। जब सुबह जैन समाज को इस घटना का पता चला तो उन्हें बहुत दुख हुआ। जैन समाज ने चोरो को पकड़ने का अत्यंत प्रयास किया। उन्होंने इस विषय के बारे में स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई और आशा करने लगे कि चोर जल्दी पकडे जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज तक उन चोरों का किसी को कुछ नहीं पता चला।

एक अन्य चोरी वर्ष 2020 में फिर से इसी मंदिर जी में होती है। इस बार दो चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर मंदिर जी में प्रवेश करते है तथा दान पात्र को तोड़कर उसमे रखी राशि को उठाने के लिए आगे बढ़ते है। लेकिन इस बार मंदिर जी में अलार्म की सुविधा का प्रबंध बना हुआ था। जैसे ही चोर दान पात्र को तोड़ने लगते है साथ ही अलार्म बजने लगता है। चोर अलार्म सुनकर घबरा जाते है और सामान छोड़कर भाग जाते है। थोड़ी देर में जैन समाज के लोग भी मंदिर जी में पहुँच जाते है। वहाँ पहुँचकर लोग देखते है कि, मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। जल्दी से लोग मंदिर जी के गर्भगृह में पहुँचते है और देखते है कि पूरा सामान सुरक्षित मंदिर जी में ही है। इस वाक्य के बाद से जैन समाज द्वारा मंदिर जी की सुरक्षा ओर भी अधिक की गई है।

5 photos

अतिशय कथा

“मंदिर जी के अतिशयों के बारे में बताया जाता है कि वर्ष 2012 में मंदिर जी के निर्माण के बाद से वेदी पर चावल के कुछ दाने रखे हुए मिलते थे।”

मंदिर जी के संरक्षक श्री योगेश जैन जी बताते है कि प्रातः मंदिर जी के द्वार पर लगा ताला उनके द्वारा ही खोला जाता था। जब वे इधर-उधर देखते तो उन्हें कोई नहीं दिखाई देता था। मान्यता है कि मंदिर जी में देवों का आगमन होता है अन्यथा कोई आम व्यक्ति मंदिर जी का ताला खोले बिना कैसे प्रवेश कर सकता है।

धर्मशाला

वर्तमान में गुरुग्राम हर प्रकार की सुविधाओं से युक्त एक इंडस्ट्रियल हब बन चुका है। जहाँ भिन्न-भिन्न समुदाय के लोग एक साथ रहते है। गुरुग्राम में लगभग सात सौ से आठ सौ जैन परिवारों का समाज है। गुरुग्राम के अलग-अलग क्षेत्रों में कई जैन मंदिर स्थित है। प्रत्येक मंदिर जी के लिए समिति का निर्माण किया गया है। गुरुग्राम के सेक्टर चार में स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय जी में प्रतिदिन जैन श्रावकों का आगमन होता रहता है। श्रावकों के लिए शुद्धता का प्रबंध किया गया है। सेक्टर चार से मात्र तीन किलोमीटर की दुरी पर गुरुग्राम सदर बाजार में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन स्थित है। मंदिर जी के साथ में ही जैन धर्मशाला बनी हुई है। धर्मशाला में किसी दूसरे क्षेत्र से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए रुकने की व्यवस्था बनी हुई है। क्षेत्र में मुनि महाराज जी का भी आगमन होता रहता है। मुनि महाराज जी के लिए आहार की व्यवस्था धर्मशाला में ही निर्मित भोजनशाला में की जाती है। धर्मशाला के साथ में ही भगवान पार्श्वनाथ चैरिटेबल मेडिकेयर सेंटर चलाया जाता है। जिसमें होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी सेंटर, आई सेंटर, डेन्टिस्ट, बच्चों के स्पेशल डॉक्टर, स्कीन के डॉक्टर अदि की सुविधा उपलब्ध है।

इतिहास

गुरुग्राम या गुड़गाँव हरियाणा राज्य का एक नगर है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटा हुआ है। यह दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और दिल्ली नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) का हिस्सा है। गुरुग्राम एक व्यापारिक, आर्थिक और आधुनिक शहर है जो तेजी से विकसित हो रहा है। यह फरीदाबाद के बाद हरियाणा का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। गुरुग्राम दिल्ली के प्रमुख सैटेलाइट नगरों में से एक है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है। चण्डीगढ़ और मुम्बई के बाद यह भारत का तीसरा सबसे ज्यादा पर-कैपिटा इनकम वाला नगर है। लोकमान्यता अनुसार महाभारत काल में इन्द्रप्रस्थ (वर्तमान दिल्ली) के राजा युधिष्ठिर ने यह ग्राम अपने गुरु द्रोणाचार्य को दिया था। उनके नाम पर ही इसे गुरुग्राम कहा जाने लगा, जो कालांतर में बदलकर गुड़गांव हो गया था। गुरुग्राम यह नगर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके साथ ही गुरुग्राम एक महत्वपूर्ण तांत्रिक क्षेत्र भी है जिसमें बड़ी IT कंपनियाँ,बैंक,वित्तीय संस्थान आदि हैं। गुरुग्राम का आधुनिक शहरी विकास आधुनिक आवासीय परियोजनाओं,शॉपिंग मॉल,रेस्तरां,होटल और आर्ट-कला संस्थानों के साथ-साथ एक सामाजिक और सांस्कृतिक हब के रूप में भी विकसित हो रहा है। गुरुग्राम के पास कई ऐतिहासिक स्थल हैं- जैसे की शेषधरी, सुल्तानपुर जील, और सुल्तानपुर नेशनल पार्क जो प्राकृतिक सौंदर्य को अपने आप में समेटे हैं। समाज के लिए गुरुग्राम के पास अच्छे शिक्षा संस्थान,अस्पताल अन्य सुविधाएं हैं। इसके अलावा शहर में विभिन्न धार्मिक स्थल भी हैं। इसके साथ ही गुरुग्राम का सांस्कृतिक जीवन भी विविधता से भरा हुआ है। यहाँ कई आर्ट गैलरी, नृत्य और संगीत के केंद्र हैं जो शहर की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करते हैं। सम्पूर्ण रूप से गुरुग्राम एक व्यापारिक, तकनीकी, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से एक बहुमुखी शहर है जो भारतीय राज्य हरियाणा में स्थित है।

मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।