
आदिधाम लाल मंदिर फरीदाबाद
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर (आदिधाम लाल मंदिर), फरीदाबाद के सेक्टर- 50 में खताना चौंक के पास स्थित है। मंदिर जी के निर्माण से पूर्व, जैन समाज को दर्शन करने दूर के क्षेत्रों में जाना पड़ता था। वर्ष 1984 में स्थानीय जैन समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में एक चैत्यालय का निर्माण किया जाए। चैत्यालय के निर्माण के लिए 500 गज भूमि की आवश्यकता थी। जैन समाज द्वारा उस समय के मुख्यमंत्री रहे, श्री भजनलाल बिश्नोई जी को भूमि के लिए प्रार्थना-पत्र लिखा गया। प्रार्थना-पत्र में 500 गज भूमि की माँग की गई, लेकिन एक व्यक्ति द्वारा उन्हें राय दी गई कि, यदि आपको 500 गज भूमि की आवश्यकता है तो कम से कम एक हजार गज भूमि की माँग की जाए। तब जैन समाज द्वारा प्रार्थना पत्र में एक हजार गज भूमि की माँग की गई। जब प्रार्थना-पत्र मुख्यमंत्री जी ने पढ़ा तो उन्होंने एक हजार गज की जगह छह हजार गज भूमि जैन समाज को मंदिर जी के निर्माण के लिए दे दी। भूमि के मिलने उपरांत जैन समाज द्वारा चैत्यालय का निर्माण कराया गया। मुनि श्री 108 मंगलानन्द जी के सानिध्य में चैत्यालय में पंचकल्याणक किया गया। चैत्यालय के निर्माण के बाद जैन समाज को दर्शन करने दूर के क्षेत्र पर जाना नहीं पड़ता था।
चैत्यालय में धीरे-धीरे जैन श्रावकों की संख्या में वृद्धि के कारण चैत्यालय को मंदिर जी के रूप में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2017 में मंदिर जी का निर्माण कार्य सम्पन्न हुआ। मंदिर जी में पंचकल्याणक वर्ष 2017 में मुनि श्री 108 मंगलानन्द जी के सानिध्य में ही किया गया है। क्योंकि चैत्यालय में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी की थी, इसलिए मंदिर जी का नाम आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर रखा गया है। लाल पत्थर से बना होने के कारण मंदिर जी को आदिधाम लाल मंदिर जी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर जी की मूलवेदी को मंदिर जी के ऊपरी तल पर एक बड़े हॉल में बनाया गया है। वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी की है, जो की नविन प्रतिमा है। वेदी में मूलनायक प्रतिमा के साथ ही श्री चन्द्रप्रभु भगवान, श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी की प्रतिमाओं के साथ अन्य जैन प्रतिमाएँ विराजमान है।
मंदिर जी में दर्शन करने आने वाले अधिकतम श्रावक वृद्ध अवस्था में थे जिस कारण उनको ऊपरी तल पर मंदिर जी में दर्शन करने में कठनाई होती थी। इसलिए जैन समिति द्वारा मंदिर जी के निचले तल पर ही एक अन्य मंदिर जी का निर्माण किया गया है। मंदिर जी के नीचे तल पर स्थित मंदिर जी में भी मूलनायक प्रतिमा श्री आदिनाथ जी की है। वेदी में श्री आदिनाथ भगवान, श्री पद्मप्रभु भगवान, श्री महावीर भगवान एवं श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी में प्रतिमाओं के अभिषेक के लिए कुंए का निर्माण किया गया है। कुंए के जल का प्रयोग साधु महाराज जी के आहार के समय भी किया जाता है। परम पूजनीय मुनि श्री 108 मंगलानन्द जी के निर्देशानुसार एक नवीन ध्यान केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। वर्ष 2021 में मंदिर जी के परिसर में विशाल मानस्तंभ का निर्माण किया गया है। मानस्तंभ के निर्माण में सफेद मार्बल का प्रयोग किया गया है। मानस्तंभ के सबसे ऊपर चार प्रतिमाएँ भगवान आदिनाथ जी की है व आदिनाथ जी की प्रतिमाओं के नीचे की ओर, चारों दिशाओं में चौबीस जैन तीर्थंकरों की चौबीस प्रतिमाएँ विराजमान है। मानस्तंभ के चारों और प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है, जिससे दर्शनार्थी चारों दिशाओं से मानस्तंभ के दर्शन कर सकते है। मंदिर जी में समय-समय पर जैन साधु-महाराज जी का चातुर्मास होता रहता है। मंदिर जी में दो बार जैन रत्न मुनि श्री 108 मंगलानन्द जी महाराज तथा परम पूजनीय श्री 108 वसुनन्दी जी महाराज का चातुर्मास हुआ है। मंदिर जी में प्रतिदिन जैन श्रावकों द्वारा प्रतिमाओं का जलाभिषेक एवं पूजा-प्रक्षालन सुचारु रूप से किया जाता है।
धर्मशाला
फरीदाबाद की कुल जनसँख्या चौदह लाख है जिसमें जैन समाज केवल 400 से 500 परिवारों के करीब है। इतने कम परिवार होने के बावजूद जैन समाज का फरीदाबाद में विशेष स्थान है। फरीदाबाद में कई जैन मंदिर है प्रत्येक मंदिर जी के लिए अलग समिति का निर्माण किया गया है। समिति द्वारा ही मंदिर जी का संचालन सुचारु रूप से किया जाता है। मंदिर जी में प्रतिदिन आने वाले श्रावकों के लिए शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया है। क्षेत्र में समय-समय पर जैन साधु-महाराज जी का आगमन होता रहता है उनके आगमन पर रुकने की व्यवस्था के रूप में त्यागी भवन का निर्माण किया गया है। जैन समाज क्षेत्र के हर प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता है। जैन समाज द्वारा समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैम्प जैसे चिकित्सा शिविर लगाए जाते है।
इतिहास
फरीदाबाद हरियाणा राज्य का एक जिला है। फरीदाबाद भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली महानगर का एक महत्वपूर्ण उपनगर है। फरीदाबाद शहर की स्थापना 1607 शेख फरीद ने की थी जिसे बाबा फरीद के नाम से भी जाना जाता है। बाबा फरीद एक प्रसिद्ध सूफी संत थे और मुगल बादशाह जहाँगीर के कोषाध्यक्ष भी थे। यहाँ पर बाबा फरीद की मजार भी बनी हुई है। इसके प्रति स्थानीय लोगों में बड़ी श्रद्धा है। 1950 में भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान से आए शरणार्थियों का एक बड़ा समूह यहाँ आ कर बस गया। उनके पुनर्वास के लिए उद्योग स्थापित किए गए थे। बाद में विभिन्न समुदायों, क्षेत्रों और धर्मों के लोग भी फरीदाबाद में आकर बस गए। प्रारंभ में यह गुड़गाँव जिले का एक हिस्सा था। 15 अगस्त 1979 को फरीदाबाद को एक अलग जिले के रूप में स्थापित किया गया था। फरीदाबाद एक उद्योगिकृत शहर है और इसे दिल्ली एनसीआर का एक महत्वपूर्ण उद्योगिकृत क्षेत्र माना जाता है। यहां विभिन्न उद्योगों में विशेषतःऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग, एवं स्टील उद्योग विकसित हैं। फरीदाबाद का अधिकतम तापमान गर्मियों में जून और जुलाई महीनों में उच्च रहता है और यहां ठंडे मौसम का आनंद नवंबर से फरवरी तक होता है। यह शहर भी भारी वाहन यातायात के कारण जाना जाता है। साथ ही फरीदाबाद में कई प्रमुख पर्यटन स्थल भी हैं जैसे कि सुल्तानपुर नेशनल पार्क, सुरजकुंड झील, बादशाहपुर का तालाब, इत्यादि। फरीदाबाद अपनी विकासशील इतिहास और उद्योगिक सक्रियता के लिए मशहूर है
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



