Panipat Huda Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर150+ Jain families nearby

पानीपत हुडा सेक्टर 12 जैन मंदिर

पानीपत, हरियाणा
श्री 1008 ऋषभदेव/आदिनाथ भगवान
0-100 वर्ष
पता
पानीपत, हरियाणा, 127035
सेक्टर 12, हुडा, पानीपत, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
प्रबंध समिति

स्थानीय जैन निवासियों द्वारा ही मंदिर जी का संचालन सुचारु रूप से किया जाता है। मंदिर जी के कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पानीपत के हुडा सेक्टर 12 में स्थित है। बताया जाता है, जब पानीपत में हुडा सेक्टर 11 एवं 12 का विस्तार हो रहा था, तो उस समय जैन समाज के लोग भी यहाँ आकर बसने लगे। पानीपत में जैन मौहल्ला, कायस्थान मौहल्ला, मेन बाजार व अग्रवाल मण्डी में कुल 5 जैन मंदिर हैं। मंदिर दूर-दूर होने के कारण समाज के लोगों को मंदिर जी के निर्माण की आवश्यकता महसूस हुई। तब प्रसिद्ध जैन उद्योगपति श्री सुखमल जैन जी ने मंदिर जी के निर्माण के लिए जगह खरीदकर उसे जैन पंचायत को सौंप दिया। श्री दिगम्बर जैन पंचायत ने सर्व सम्मति से यहाँ मंदिर जी का निर्माण किया। मंदिर जी का शिलान्यास उस समय की जैन समिति के अध्यक्ष लाला शांति प्रसाद जैन जी के निर्देशन में 11 अप्रैल 1994 को हुआ। सन् 1997 में श्री सौरभ सागर जी महाराज का चातुर्मास पानीपत की धरा पर हुआ। लगभग 135 वर्षो के बाद किसी दिगम्बर जैन मुनि जी का चातुर्मास पानीपत की धरा पर हुआ। तभी श्री सौरभ सागर महाराज जी की प्रेरणा से यह निश्चित हुआ की मंदिर जी का पंचकल्याणक आचार्य पुष्प दन्त सागर महाराज जी के सानिध्य में संपन्न होगा। 26 अप्रैल 1999 में मंदिर जी की पंचकल्याणक प्रतिष्ठा संपन्न हुई। पानीपत ही नहीं अपितु सम्पूर्ण हरियाणा के लिए यह पंचकल्याणक एक ऐतिहासिक धरोहर के रूप में सिद्ध हुआ। सुखमल जैन जी द्वारा बताया जाता है की मंदिर जी के शिलान्यास के समय हमारे परिवार को मंदिर जी में प्रथम हीरे की ईंट रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। परन्तु श्री सुखमल जैन जी ने कहा यह सौभाग्य उसी को प्राप्त होना चाहिए जो मंदिर निर्माण के बाद प्रतिदिन मंदिर जी में पूजा - अभिषेक करे। इस अनुसार यह सौभाग्य जय भगवान जैन जी को प्राप्त हुआ। वर्तमान मंदिर जी में एक वेदी है, जिसमे प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी की मूलनायक प्रतिमा के साथ अन्य दो अष्टधातु से निर्मित प्रतिमाएँ विराजमान है। 18 अप्रैल 2018 से 4 जून 2018 को पानीपत में प्रथम बार 48 दिवसीय भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन हुआ। जिसमें 64 रजत छत्र एवं 48 दीपो द्वारा प्रभु की आराधना की गई।

8 photos

जैन समाज

पानीपत में जैन समाज 100 से 150 परिवारों का है। केवल 100 से 150 परिवार होते हुए भी जैन समाज द्वारा हर प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता है। पानीपत में जैन समाज अलग-अलग क्षेत्रों पर होने के कारण दिगम्बर जैन मंदिर भी अलग-अलग क्षेत्रों पर स्थित है। अलग-अलग क्षेत्रों पर होने के बावजूद सभी मंदिरों का संचालन पानीपत हुड्डा सेक्टर 12 से ढाई किलोमीटर की दुरी पर पानीपत पचरंगा बाजार बड़ा मंदिर दिगम्बर जैन समिति द्वारा ही किया जाता है। मंदिर जी में आने वाले श्रावकों की सुविधाओं का ध्यान समिति द्वारा रखा जाता है ताकि उन्हें पूजा प्रक्षाल एवं अभिषेक के समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मंदिर जी में बाहर से आने वाले जैन यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था के रूप में श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला निर्मित है। धर्मशाला में यात्रियों के लिए सात कमरे एवं दो बड़े हॉल की सुविधा उपलब्ध है। मंदिर जी में किसी दूर के क्षेत्र से आए यात्रियों के वाहनों लिए पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध है। मंदिर परिसर में ही जैन मुनि महाराज जी के विहार करने पर विश्राम एवं आहार हेतु त्यागी भवन तथा भोजनशाला का निर्माण किया गया है। मंदिर जी की समिति द्वारा क्षेत्र में होम्योपैथिक सैंटर भी चलाया जाता है जिसमें नाममात्र शुल्क पर उचित दवाई उपलब्ध करवाई जाती है। बड़ा मंदिर परिसर में ही जैन किड्स स्कूल है जिसमें 5वी कक्षा तक बच्चों को शिक्षा दी जाती है।

इतिहास

पानीपत एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है जो हरियाणा राज्य, भारत में स्थित है। यह शहर भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का केंद्र रहा है। पानीपत का प्राचीन नाम 'पाण्डवप्रस्थ' था। यह दिल्ली-चंडीगढ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 पर स्थित है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के अन्तर्गत आता है और दिल्ली से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जैन धर्म के संबंधित साहित्य के अनुसार उस समय पानीपत को पानीपथ दुर्ग भी कहा जाता था। सन् 1526, 1556 और 1761 में तीन महत्वपूर्ण युद्ध लड़े गए थे। पानीपत की भाषा हरियाणवी हैं। पानीपत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक हिस्सा हैं। पानीपत में कई ऐतिहासिक स्थल हैं जैसे कि पानीपत का किला,इब्राहीम लोदी का मकबरा,अब्दाली का मकबरा आदि। आधुनिक समय में पानीपत एक महत्वपूर्ण उद्योगिक केंद्र बन गया है। यहाँ पर कई उद्योगों की स्थापना हुई है और इसका अर्थव्यवस्था में महत्व है। पर्यटन में भी पानीपत का विशेष स्थान है क्योंकि यहाँ कई ऐतिहासिक स्थल हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पानीपत भारतीय सांस्कृतिक विरासत का भी भंडार है जहाँ पानीपत के मेलों,त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को भी महत्व दिया जाता है। पानीपत क्षेत्र भारतीय इतिहास,सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहाँ की ऐतिहासिक गवाही, प्रमुख लड़ाइयों और सांस्कृतिक विरासत ने इसे एक विशेष स्थान दिया है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।