
पालम विहार जैन मंदिर
According to legend, during the Mahabharata era, King Yudhishthira of Indraprastha (present-day Delhi) gifted this village to his guru Dronacharya.
मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर हरियाणा राज्य के जिला गुरुग्राम में पालम विहार क्षेत्र में स्थित है जिसे महावीरोदय धर्मस्थल के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर जी का निर्माण आज से 12-13 वर्ष पूर्व स्थानीय जैन समाज के व्यक्ति द्वारा चैत्यालय के रूप में कराया गया था। क्षेत्र में जैन परिवारों की संख्या में वृद्धि के कारण जैन समाज द्वारा चैत्यालय को मंदिर जी का रूप देने का निर्णय लिया गया। मंदिर जी के निर्माण के लिए चैत्यालय के क्षेत्रफल को बड़ा किया गया। पहले चैत्यालय में केवल एक वेदी हुआ करती थी। समस्त जैन समाज द्वारा निर्णय लिया गया कि मंदिर जी में अन्य दो वेदियो का निर्माण किया जाए। 28 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2022 तक श्री मज्जिनेन्द्र 1008 महावीर जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशान्ति महायज्ञ का संचालन राष्ट्र गुरू परम्पराचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर जी महाराज एवं गणिनी आर्यिका श्री 105 श्रुतदेवी माता जी एवं प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री 105 सुज्ञानी माता जी एवं ससंघ द्वारा सम्पूर्ण हुआ।
मंदिर जी के बाहर की ओर सभी दीवारों पर एवं वेदियो पर पत्थर का प्रयोग करके शिल्पकारी की गई है। मंदिर जी में तीन नवीन वेदियो का निर्माण किया गया है तथा तीनो वेदियो के ऊपर तीन शिखरों का निर्माण किया गया है। मंदिर जी की मूल वेदी में श्री 1008 महावीर भगवान जी की सफेद पाषाण की पद्मासन प्रतिमा विराजमान है। भगवान महावीर स्वामी जी की यह प्रतिमा बहुत ही आकर्षक एवं अतिशयकारी है। इस प्रतिमा जी में सफेद पत्थर का प्रयोग करके समवशरण को दर्शाया गया है। जिसमे भगवान जी के दोनों तरफ स्वस्तिक बने है। भगवान जी के ऊपर इंद्रो द्वारा पुष्प वृष्टि, रतन वृष्टि एवं चंवर दुराते तथा देव दुन्दुभी आदि से प्रभु की आराधना करते हुए इंद्रो के जोड़े का चित्रण बड़े सुंदर तरीके से किया गया है। इसी वेदी में श्री 1008 शीतलनाथ भगवान, श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान, श्री 1008 शान्तिनाथ भगवाना एवं अन्य प्रतिमाएँ विराजमान है।
मंदिर जी की दूसरी वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 वासुपूज्य भगवान जी की है। इसी वेदी में मूलनायक प्रतिमा के साथ श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान, श्री 1008 नेमिनाथ भगवान एवं श्री 1008 पुष्पदंत भगवान जी के साथ में अन्य प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी की तीसरी वेदी में मूलनायक प्रतिमा रत्नमय श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की है। मूलनायक प्रतिमा के साथ श्री 1008 आदिनाथ भगवान, श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान, श्री 1008 अजितनाथ भगवान एवं पार्श्वनाथ भगवान जी की चौबीसी प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी में समय समय पर जैन साधु महाराज जी का आगमन होता है। साधु महाराज जी के आने पर लोगों में एक विशेष ऊर्जा उजागर होती है। जैसा कि क्षेत्र में जैन साधु महाराज जी का आगमन होता रहता है तो उनके प्रवास के लिए मंदिर जी के साथ में ही संत भवन का निर्माण किया जा रहा है। यदि कोई यात्री दूर के क्षेत्र से मंदिर जी में दर्शन करने आते हैं तो उनके रुकनी के व्यवस्था के रूप में यात्री भवन का निर्माण भी मंदिर जी के पास में ही किया जा रहा है। मंदिर जी में प्रतिदिन नियमित रूप से पूजा प्रक्षाल एवं जलाभिषेक हो इसलिए शास्त्री जी की भी व्यवस्था जैन समाज द्वारा की गई है।
धर्मशाला
वर्तमान में गुरुग्राम हर प्रकार की सुविधाओं से युक्त एक इंडस्ट्रियल हब बन चुका है। गुरुग्राम में लगभग सात सौ से आठ सौ जैन परिवारों का समाज है। क्षेत्र में कई जैन मंदिर स्थापित है प्रत्येक मंदिर जी के लिए समिति का निर्माण किया गया है। श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर गुरुग्राम में जे एंड के ब्लॉक (पालम विहार) में स्थित है। मंदिर जी में आने वाले श्रावकों के लिए सभी प्रकार की सुविधाए उपलब्ध करवाई जाती है। मंदिर जी में समय-समय पर जैन मुनि महाराज जी का आगमन होता रहता है। महाराज जी के आने पर उनके रुकने की व्यवस्था मंदिर जी की समिति द्वारा निर्मित त्यागी भवन में की जाती है। मंदिर जी के साथ में ही यात्री निवास का निर्माण किया जा रहा है जहाँ दूर के क्षेत्रों से दर्शन करने आने वाले श्रावकों के लिए रुकने की व्यवस्था की जाएगी।
इतिहास
गुरुग्राम या गुड़गाँव हरियाणा राज्य का एक नगर है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटा हुआ है। यह फरीदाबाद के बाद हरियाणा का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। गुरुग्राम दिल्ली के प्रमुख सैटेलाइट नगरों में से एक है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है। चण्डीगढ़ और मुम्बई के बाद यह भारत का तीसरा सबसे ज्यादा पर-कैपिटा इनकम वाला नगर है। लोकमान्यता अनुसार महाभारत काल में इन्द्रप्रस्थ (वर्तमान दिल्ली) के राजा युधिष्ठिर ने यह ग्राम अपने गुरु द्रोणाचार्य को दिया था। उनके नाम पर ही इसे गुरुग्राम कहा जाने लगा, जो कालांतर में बदलकर गुड़गांव हो गया था। गुरुग्राम यह नगर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



