
गोहाना शान्तिनाथ जैन मंदिर जी
Gohana is the oldest tehsil (administrative division) of Haryana.
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर गोहाना के मेन बाजार में नवीन जैन मंदिर से थोड़ी दुरी पर स्थित है। मंदिर जी का निर्माण आज से लगभग 600 पूर्व जैन समाज द्वारा प्राचीन जैन मंदिर गोहाना के निर्माण के समय किया गया था। बताया जाता है उस समय यहाँ जैन समाज के 500 से अधिक परिवार हुआ करते थे। मंदिर जी में जैन समाज की संख्या में वृद्धि के कारण समाज द्वारा मंदिर जी का निर्माण कराया गया। समय-समय पर मंदिर जी में निर्माण कार्य होता रहा है और वर्तमान में भी मंदिर जी में तीन वेदियो का पुनः निर्माण कार्य किया जा रहा है। मंदिर जी की मूलनायक प्रतिमा श्री शांतिनाथ भगवान जी की है। यह प्रतिमा भी 600 वर्ष प्राचीन है। बताया जाता है की जब मंदिर जी का निर्माण किया गया था, यह प्रतिमा भी उसी समय विराजमान की गई थी। मंदिर जी की दूसरी वेदी में मूल प्रतिमा श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान जी की है। मंदिर जी की तीसरी वेदी में मूल प्रतिमा श्री 1008 शांतिनाथ भगवान जी की है। मूल प्रतिमाओं के साथ अन्य जैन प्रतिमाएँ भी वेदियो में विराजित है। मंदिर जी की सभी प्रतिमाएँ 500 वर्ष से अधिक प्राचीन है। श्रावक मंदिर जी में दर्शन कर मनोवांछित फल प्राप्त करते है। प्रतिदिन जैन समाज के लोग आकर मंदिर जी में पूजा-प्रक्षाल एवं अभिषेक करते है। जब किसी जैन साधु महाराज का गोहाना में आगमन होता है, वे इस मंदिर जी के दर्शन अवश्य करते है।
धर्मशाला
गोहाना में वर्तमान में 50 से 60 जैन परिवार का समाज है। जैन समाज द्वारा ही मंदिर जी का संचालन किया जाता है। जैन समाज द्वारा क्षेत्र में आने वाले जैन साधु महाराज के लिए त्यागी भवन का निर्माण किया गया है। यदि कोई यात्री मंदिर जी में संपर्क करके आता है तो उनके लिए रुकने की व्यवस्था भी जैन समाज द्वारा की जाती है। जैन समाज द्वारा निर्मित धर्मशाला में दो बड़े हॉल एवं दो कमरे निर्मित है।
इतिहास
गोहाना शहर हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित है। यह सोनीपत जिले के पश्चिम में, सोनीपत शहर से 40 किमी दूर स्थित है। पहले यह रोहतक जिले का हिस्सा था। गोहाना हरियाणा की सबसे पुरानी तहसील है। इसे 1826 में अंग्रेजों द्वारा एक तहसील घोषित किया गया था। प्राचीन काल में, गोहाना को गांवभवन के नाम से जाना जाता था और यह एक पवित्र स्थान माना जाता था। एक तहसील शहर होने के नाते, शहर में विभिन्न समुदायों के लोग निवास करते हैं। यहाँ एक समय 500 से अधिक जैन परिवारों का समाज हुआ करता था।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



