Gohana Navin Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर350+ yrs temple age

गोहाना नवीन जैन मंदिर जी

सोनीपत, हरियाणा
श्री 1008 ऋषभदेव/आदिनाथ भगवान
200-500 वर्ष
पता
सोनीपत, हरियाणा, 127035
मेन बाजार, गोहाना, सोनीपत, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

गोहाना के प्राचीन जैन मंदिर जी के साथ में स्थित है, श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन नवीन मंदिर। मंदिर जी का निर्माण आज से 350 वर्ष पहले सेठ सुगनचन्द्र जैन जी द्वारा करवाया गया था। बताया जाता है सेठ सुगनचन्द्र जी ने 100 जैन मंदिर बनवाने का प्रण लिया हुआ था। वे जहाँ भी जाते थे उस क्षेत्र में एक जैन मंदिर अवश्य बनवाते थे। मंदिर निर्माण के समय वे मंदिर जी की सीढ़ियों का कार्य छोड़ देते थे। अगर उनसे कोई इसके बारे में पूछता तो वह कह देते की उनके पास धनराशि समाप्त हो गई है अतः यह कार्य जैन पंचायत द्वारा ही करवाया जाए। वे मंदिर जी को पंचायत को सौंप कर चले जाते थे। वे ऐसा इसलिए करते ताकि मंदिर जी के निर्माण में केवल उनका ही नाम ना लिया जाये तथा मंदिर जी का निर्माण किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं बल्कि पुरे समाज द्वारा मिलकर करवाया गया है। वर्तमान मंदिर जी में तीन वेदिया स्थापित है। मंदिर जी की मूल वेदी को समवशरण के रूप में बनाया गया है। समवशरण के ऊपर श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी की मूल वेदी के आलावा श्री 1008 महावीर भगवान एवं श्री 1008 वासुपूज्य भगवान जी की वेदी स्थापित है। वेदियो में अन्य तीर्थंकरो की प्रतिमाएँ भी विराजमान है। सभी वेदियो में स्वर्ण का कार्य किया गया है। मंदिर जी की दीवारो पर जैन भूतकाल, वर्तमान काल एवं भविष्यकाल चौबीसी को चित्रकारी के रूप में दर्शाया गया है। मंदिर जी में समय-समय पर साधु महाराज जी का आगमन भी होता रहा है। वर्ष 1982 को जैन आचार्य श्री 108 धर्मभूषण जी का चातुर्मास मंदिर जी में हुआ। आचार्य श्री जी की याद में चित्रकारी के द्वारा उनके चित्र को भी मंदिर जी की दिवार पर उकेरा गया है। मंदिर जी में परिक्रमा के तीन मार्ग बने है, एक मंदिर जी के शिखर से एक मंदिर जी के गर्भगृह से तथा एक मंदिर जी के तल से है। प्रतिदिन स्थनीय समाज के लोग मंदिर जी में आकर प्रतिमाओं के दर्शन कर धर्मलाभ उठाते है।

15 photos

धर्मशाला

गोहाना में 50 से 60 जैन परिवार का समाज है। जैन समाज द्वारा ही मंदिर जी का संचालन किया जाता है। मंदिर जी में आने वाले श्रावकों की शुद्धता के लिए पानी की उचित व्यवस्था एवं स्नान घर बना हुआ है। जैन समाज द्वारा क्षेत्र में आने वाले जैन साधु महाराज के लिए त्यागी भवन का निर्माण किया गया है। यदि कोई यात्री मंदिर जी में संपर्क करके आता है तो उनके लिए रुकने की व्यवस्था भी जैन समाज द्वारा की जाती है। जैन समाज द्वारा निर्मित धर्मशाला में दो बड़े हॉल एवं दो कमरे निर्मित है।

इतिहास

गोहाना शहर हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित है। यह सोनीपत जिले के पश्चिम में, सोनीपत शहर से 40 किमी दूर स्थित है। पहले यह रोहतक जिले का हिस्सा था। गोहाना हरियाणा की सबसे पुरानी तहसील है। इसे 1826 में अंग्रेजों द्वारा एक तहसील घोषित किया गया था। प्राचीन काल में, गोहाना को गांवभवन के नाम से जाना जाता था और यह एक पवित्र स्थान माना जाता था। एक तहसील शहर होने के नाते, शहर में विभिन्न समुदायों के लोग निवास करते हैं। यहाँ एक समय 500 से अधिक जैन परिवारों का समाज हुआ करता था।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।