
सोनीपत हलवाई हटा छोटा जैन मंदिर
एक समय की बात है कुछ चोर मंदिर जी में चोरी के उद्देश्य से प्रवेश करते है।
श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन छोटा मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
सोनीपत के बड़ा मंदिर जी से थोड़ी दूरी पर स्थित है श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जिसे छोटा जैन मंदिर जी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर जी का निर्माण आज से लगभग 500 वर्ष पूर्व जैन समाज द्वारा करवाया गया था। मंदिर जी की निर्माण कला के बारे में बताया जाता है कि बाहर की तरफ देखने से मंदिर जी का आकर एक रथ की भांति दिखाई पड़ता है। मंदिर जी में कुल तीन मंजिले बनी हुई है। एक कमरा मंदिर जी के भूगर्भ में है तथा भूगर्भ के ऊपर दो मंजिले बनी हुई है। मंदिर जी में समय-समय पर निर्माण कार्य होता रहा है इसके बावजूद आज भी मंदिर जी की प्राचीनता यथावत् है। मंदिर जी की दीवारों पर उर्दू भाषा को लिखा हुआ देखकर यह पता चलता है कि मंदिर जी का निर्माण मुगलकाल में हुआ है। मंदिर जी के शिखर के आंतरिक भाग में स्वर्ण का कार्य किया गया है। शिखर के अंदर तीर्थंकरो को चित्रकारी द्वारा दर्शाया गया है। वर्तमान समय में मंदिर जी में तीन वेदिया स्थापित है। मंदिर जी की मूल वेदी में भगवान पार्श्वनाथ जी की मूलनायक प्रतिमा विराजमान है। मूल वेदी में अष्ट धातु से निर्मित सिद्धकूट जिनालय भी विराजमान है। जैन देव शास्त्र गुरु जी की प्रतिमा भी मंदिर जी की वेदी में स्थापित है जिनके दर्शन बहुत दुर्लभ है। मूल वेदी की दाई एवं बाई ओर श्री आदिनाथ भगवान जी की वेदिया स्थापित है। सभी प्रतिमाएँ लगभग 800 से 1000 वर्ष प्राचीन है। क्षेत्र में जब भी जैन मुनि महाराज जी का आगमन होता है तो वे छोटा मंदिर जी आकर भगवान जिनेन्द्र जी की प्रतिमाओं के दर्शन अवश्य करते है।
अतिशय कथा
“एक समय की बात है कुछ चोर मंदिर जी में चोरी के उद्देश्य से प्रवेश करते है।”
जैसा की प्रत्येक मंदिर जी में कीमती वस्तुएँ एवं दानपात्र होता है, मंदिर जी में भी कीमती सामान एवं दानपात्र रखा था। जैसे ही वे चोर मंदिर जी का कीमती सामान उठाने के लिए आगे बढ़े तो अतिशय के कारण नेत्रहीन हो जाते है। कुछ समय पश्चात जैन समाज के लोगो को भी मंदिर जी में किसी के होने का संदेह हुआ। जब सभी लोग मंदिर जी में पहुँचे तो उन्होंने चोरों को मंदिर की सीढ़ियों के बाहर बैठा हुआ देखा। जैन समाज द्वारा चोरो को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया, जहाँ उन चोरों ने पूरी घटना का वर्णन किया। यह भगवान का अतिशय ही था कि मंदिर जी में चोरों के प्रवेश करने पर भी चोर मंदिर से किसी भी सामान को न ले जा सके।
धर्मशाला
भारत की राजधानी दिल्ली से लगभग 45 किलोमीटर दूर सोनीपत सोनीपत हलवाई हट्टा में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर स्थित है। मंदिर जी के आस पास लगभग सौ दिगम्बर जैन परिवारों का समाज है तथा क्षेत्र में कुल पाँच दिगम्बर जैन मंदिर स्थित है। सभी मंदिरों का संचालन हलवाई हट्टा में ही स्थित बड़ा मंदिर जी के द्वारा ही किया जाता है। मंदिर जी में दर्शन करने के लिए आने वाले यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था बनी हुई है। यात्रियों के रुकने की व्यवस्था सेठ चेतनलाल जैन धर्मशाला तथा पारसदास जैन धर्मशाला में की जाती है। दोनों धर्मशालाओं में दस-दस कमरों की व्यवस्था बनी हुई है। मंदिर जी में जैन मुनि महाराज जी के आने पर रुकने की व्यवस्था त्यागी भवन में की जाती है। बड़ा जैन मंदिर जी के परिसर में ही निर्मित स्कूल में पाँचवी कक्षा तक बच्चों को नाममात्र शुल्क पर शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। जैन समाज द्वारा निर्मित जैन विद्या मंदिर स्कूल सोनीपत में बारहवीं कक्षा तक जैन के साथ-साथ अजैन समुदाय के बच्चों को भी शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है।
इतिहास
सोनीपत नाम संस्कृत शब्द से अपनाया गया है जिसका अर्थ सुवर्णप्रस्थ (सोने की जगह) है। नई दिल्ली से उत्तर में 43 किमी दूर स्थित इस नगर की स्थापना संभवतः लगभग 1500 ई.पू. में आरंभिक आर्यों ने की थी। यमुना नदी के तट पर यह शहर फला-फूला, जो अब 15 किमी पूर्व की ओर स्थानांतरित हो गया है। सोनीपत ज़िला एक मैदानी इलाक़ा है। जिनके 83 प्रतिशत हिस्से में खेती होती है। गेहूँ और चावल प्रमुख फ़सलें है, अन्य फ़सलों में ज्वार, दलहन, गन्ना, बाजरा, तिलहन और सब्ज़ियां शामिल हैं।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन छोटा मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



