
सोहना जैन मंदिर
According to historical records, Sohna is believed to have originated in the 11th century.
मंदिर जी के संचालन हेतु किसी प्रकार की समिति का निर्माण नहीं किया गया है। मंदिर जी का संचालन जैन परिवारों द्वारा बड़े उत्साह से किया जाता है। मंदिर जी में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर सोहना के सदस्य श्री मनोज जैन जी बताते है पहले क्षेत्र पर एक भी जैन मंदिर नहीं था। मनोज जैन जी के पिता श्री राज कृष्ण जैन जी थे तथा इनके दादा जी का नाम श्री नथीमल सरार्फ था। श्री नथीमल सरार्फ जी की धर्मपत्नी जैन सिद्धांतो से जीवनयापन करती थी। लेकिन परिवार के अन्य सदस्य वैष्णव रीती रिवाजो का पालन किया करते थे। उनकी मृत्यु उपरांत परिवार में जैन सिद्धांतो का पालन करने वाला कोई अन्य सदस्य नहीं था।
कुछ समय पश्चात मनोज जैन जी के भाई द्वारा जैन परिवार में रिश्ता जोड़कर विवाह किया जाता है। जिससे परिवार में जैन पुत्रवधू श्री मंजू जैन जी का आगमन होता है। श्री मंजू जी द्वारा भी जैन धर्म का पालन बड़ी गंभीरता से किया जाता था। उनका कहना था जब तक वह जैन मंदिर में जाकर दर्शन नहीं कर लेती तब तक वह जल की एक बूँद भी ग्रहण नहीं करेगी। क्षेत्र में जैन मंदिर ना होने के कारण उन्हें रोजाना वाहन द्वारा बादशाहपुर मंदिर जी में दर्शन करवाने ले जाना पड़ता था। बाद में श्री नथीमल सरार्फ जी ने साथ के सनातन मंदिर जी की बगीची वाली भूमि लेकर जैन मंदिर जी का निर्माण किया।
मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है जिसमें मूलनायक श्री 1008 महावीर भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। मूलनायक प्रतिमा को पलवल जैन समाज द्वारा उत्तर प्रदेश कोसी-कलाँ पंचकल्याणक करवाकर सोहना मंदिर जी में विराजमान किया गया है। मूलनायक प्रतिमा के साथ श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान, श्री 1008 शान्तिनाथ भगवान, श्री 1008 आदिनाथ भगवान एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। सन् 2019 में दिल्ली पंचकल्याणक में आदिनाथ भगवान एवं पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमाओं को वेदी में विराजित किया गया है। मंदिर जी के गर्भगृह में जैन चित्रकारी की गई है। समय-समय पर सोहना क्षेत्र में जैन साधु महाराज का आगमन भी होते है। मंदिर जी में अब तक जैन मुनि श्री 108 ज्ञानभूषण जी महाराज, मुनि श्री 108 अनुमान सागर जी महाराज व आर्यिका 105 सत्यवती माता जी का आगमन हुआ है। प्रतिदिन चालीस से पैंतालीस जैन समाज के लोग आकर मंदिर जी में दर्शन करते है। क्षेत्र में दसलक्षण पर्व तथा महावीर जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है।
धर्मशाला
सोहना में लगभग सौ जैन परिवारों का समाज है। जैन परिवारों द्वारा मंदिर जी की देख-रेख का कार्य किया जाता है। क्षेत्र में जैन साधु-महाराज जी आगमन पर रुकने की व्यवस्था के रूप में त्यागी भवन निर्मित है। मंदिर जी में दर्शन करने के लिए दूर के क्षेत्र से आए यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था की जाती है। यदि कोई यात्री सम्पर्क करके आता है तो उसके लिए निःशुल्क सात्विक भोजन की व्यवस्था भी जैन समाज द्वारा की जाती है। मंदिर जी में पार्किंग की व्यवस्था भी बनी है।
इतिहास
सोहना भारत के हरियाणा के गुड़गांव जिले में एक शहर और नगर परिषद है। यह एक लोकप्रिय पर्यटक सप्ताहांत और सम्मेलन स्थल है। यह गुड़गाँव से अलवर राजमार्ग पर स्थित है। सोहना अपने गर्म झरनों और शिव मंदिर के लिए जाना जाता है। सोहना तहसील अहीरवाल क्षेत्र का हिस्सा है। सोहना, जिसकी ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार उत्पत्ति 11वीं शताब्दी से मानी जाती है। बताया जाता है नवाब कुतुब खान खानजादा ने ईरानी कंभो को हराया और 1570 में शहर पर कब्जा कर लिया। बाद में खानजादा को 1620 में सिसौदिया राजपूतों द्वारा निष्कासित कर दिया गया था। 2001 भारत की जनगणना में सोहना की जनसंख्या 27,571 थी। जनसंख्या में पुरुष 53 प्रतिशत और महिलाएँ 47 प्रतिशत थीं। सोहना की साक्षरता दर 63 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 59.5 प्रतिशत से अधिक है। पुरुष साक्षरता 70 प्रतिशत और महिला साक्षरता 54 प्रतिशत है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मंदिर जी के संचालन हेतु किसी प्रकार की समिति का निर्माण नहीं किया गया है। मंदिर जी का संचालन जैन परिवारों द्वारा बड़े उत्साह से किया जाता है। मंदिर जी में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



