Shri Parshwanath Jain Mandir Jind
दिगम्बर मंदिर500+ yrs idol age

श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर जींद

जींद, हरियाणा
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
500-1000 वर्ष
पता
जींद, हरियाणा, 126100
हॉउसिंग बॉर्ड कॉलोनी, जींद, हरियाणा
समय
सम्पर्क करके आने पर दर्शनार्थियों के लिए मंदिर जी के कपाट खुलवा दिए जाते है
प्रबंध समिति

जींद में दिगम्बर जैन समाज के परिवारों की संख्या अन्य समाज से कम है किन्तु मंदिर जी का संचालन जैन परिवारों द्वारा ही किया जाता है। मंदिर जी के संचालन हेतु कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

हरियाणा राज्य के जिला जींद में हॉउसिंग बॉर्ड कॉलोनी में अवस्थित है, श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर जी। मंदिर जी का निर्माण सन् 1987 में ध्यान चन्द जैन जी द्वारा करवाया गया था। बताया जाता है उस समय मंदिर जी के निर्माण को लेकर अन्य समाज द्वारा विरोध किया गया था लेकिन जैन समाज के श्री सतीश जैन जी, जो वर्तमान में मंदिर जी के प्रधान है, उनकी सहायता से मंदिर जी का निर्माण कार्य सम्पन्न हुआ। उपरांत मंदिर जी का निर्माण हो जाने के बाद श्री ध्यान चन्द जैन जी द्वारा मंदिर जी को जैन समाज को सौंप दिया गया था।

मंदिर जी में वेदी प्रतिष्ठा 31 मई 1995 को परम् पूजिय आचार्य रत्न श्री 108 समति सागर जी महाराज की परम् शिष्या परम् विदुषी आर्यिका रत्न श्री 105 चन्द्रमती माता जी ससंघ सम्पन्न हुई है। मंदिर जी का जीर्णोद्धार सन् 2020 में श्री 108 अजित मुनि महाराज जी के सानिध्य में हुआ है। मंदिर जी में कुल तीन वेदिया निर्मित है। मंदिर जी की मूल वेदी श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की है। वेदी में विराजित यह श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा 500 वर्ष प्राचीन बताई जाती है। इसी वेदी में मूलनायक प्रतिमा जी के साथ ही अन्य तीर्थंकर प्रतिमाएँ भी विराजमान है। मंदिर जी की दूसरी वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी की है तथा तीसरी वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान जी की है। क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा का बहुत अतिशय है। बताया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति पूरी श्रद्धा से 15 दिनों तक प्रतिमा जी का अभिषेक करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। जैन समाज कम होने के बावजूद मंदिर जी में नियमित रूप से पूजा एवं प्रक्षाल होता है।

10 photos

धर्मशाला

मंदिर जी में सुचारु रूप से पूजा एवं प्रक्षाल के लिए पुजारी जी की व्यवस्था की गई है। पुजारी जी द्वारा प्रतिदिन सुचारु रूप से प्रतिमाओं का अभिषेक किया जाता है। मंदिर जी में ही विशाल प्रवचन हॉल एवं संत निवास बना हुआ है, जब क्षेत्र में किसी जैन साधु-महाराज जी का आगमन होता है तो उनके रुकने की व्यवस्था संत निवास में की जाती है। मंदिर जी के साथ में ही एक आयुर्वेदिक औषधालय का भी निर्माण किया गया है। औषधालय में आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से दवाई उपलब्ध करवाई जाती है। यदि कोई यात्री दूर के क्षेत्र से मंदिर जी में दर्शन करने आता है तो उनके रुकने की व्यवस्था भी जैन परिवारों द्वारा उपलब्ध करवा दी जाती है।

इतिहास

जींद जिला भारत के हरियाणा राज्य में स्थित एक प्राचीन नगर तथा मुख्यालय है। जींद के बारे में मान्यता है कि इसकी स्थापना महाभारत महाकाव्य के पांडवों ने की थी, जिन्होंने यहाँ एक मंदिर बनवाया था, जिसके इर्द-गिर्द जींद (जैंतपुरी) नगर बसा था। जींद पहले 18वीं शताब्दी में एक सिक्ख सरदार द्वारा स्थापित पंजाब के फुलकियाँ रजवाड़ों में से एक था। यह क्षेत्र नहरों और नलकूपों द्वारा विस्तृत रूप से सिंचित है। जींद एक महत्त्वपूर्ण स्थानीय कृषि बाज़ार है। जींद में गेहूँ व चावल यहाँ की प्रमुख फ़सलें हैं, अन्य फ़सलों में बाजरा, तिलहन, चना और गन्ना शामिल हैं। दिल्ली-फ़िरोज़पुर रेलमार्ग पर स्थित जींद रेलमार्ग द्वारा पानीपत से और सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली व हरियाणा के अन्य महत्त्वपूर्ण शहरों से जुड़ा है। जिले के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाइवे 352 और नेशनल हाइवे 152 हैं।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।