Shri Chandraprabhu Jain Mandir Jind
दिगम्बर मंदिर

श्री चन्द्रप्रभु जैन मंदिर जींद

जींद, हरियाणा
श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान
1000-2000 वर्ष
पता
जींद, हरियाणा
रामराई गेट, नियर वाल्मीकि चौंक, जींद, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

जींद में दिगम्बर जैन समाज के परिवारों की संख्या अन्य समाज से बहुत कम है किन्तु मंदिर जी का संचालन जैन परिवारों द्वारा ही किया जाता है। मंदिर जी के संचालन हेतु कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर जींद में रामराई गेट, वाल्मीकि चौंक के पास स्थित है। मंदिर जी के निर्माण हेतु जैन समाज द्वारा सरकार से भूमि को लेकर मंदिर जी का निर्माण किया गया है। मंदिर जी के निर्माण से स्थानीय जैन समाज में एक ऊर्जा का संचालन हुआ है। मंदिर जी के गर्भगृह में तीन वेदिया भगवान जिनेन्द्र एवं एक वेदी माता पद्मावती तथा एक वेदी क्षेत्रपाल बाबा जी की स्थित है। मंदिर जी की मूल वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान जी की है। यह प्रतिमा जी देखने से ही प्राचीन प्रतीत होती है, बताया जाता है कि यह प्रतिमा जैन समाज को किसी अन्य क्षेत्र से प्राप्त हुई थी तथा यह प्रतिमा एक हजार वर्ष प्राचीन है। वेदी में ही एक अन्य चन्द्रप्रभु भगवान एवं मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी की सफेद पाषाण से निर्मित प्रतिमा विराजमान है, जो एक हजार वर्ष प्राचीन है। मूल वेदी में एक प्राचीन प्रतिमा पंचबालयती भगवान जी की विराजमान है, जो किसी अन्य समाज के व्यक्ति को भू-गर्भ से प्राप्त हुई थी। बाद में जैन समाज द्वारा संघर्ष करके प्रतिमा जी को उस व्यक्ति से लाकर मंदिर जी की वेदी में स्थापित किया गया।

मंदिर जी की दूसरी वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की है। मंदिर जी की तीसरी वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 महावीर भगवान जी की है। मंदिर जी की चौथी एवं पाँचवी वेदी माता पद्मावती एवं क्षेत्रपाल बाबा जी को समर्पित है। मंदिर जी में प्रवेश करने पर आपको एक अलग ऊर्जा का अनुभव होता है। गर्भगृह में विराजित सभी प्रतिमाएँ बहुत ही आकर्षक एवं अतिशयकारी है। बताया जाता है एक बार कुछ चोर चोरी के उद्देश्य से मंदिर जी में प्रवेश करते है लेकिन जैसे ही वे चोरी के लिए आगे बढ़ते है, अतिशय के कारण अपनी नेत्र ज्योति खो बैठते है। जब जैन समाज को इस वाक्य का पता चलता है तो वे चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर देते है। थाने में जानकर चोरों द्वारा यह वाक्य पुलिस को बताया जाता है। इस प्रकार प्रतिमाओं के अतिशय के कारण मंदिर जी में चोरी होने से बच जाती है।

9 photos

धर्मशाला

मंदिर जी में सुचारु रूप से पूजा एवं प्रक्षाल के लिए पुजारी की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन मंदिर जी में प्रतिमाओं का जलाभिषेक सुचारु रूप से किया जाता है। यदि कोई यात्री दूर के क्षेत्र से मंदिर जी में दर्शन करने आता है तो उनके रुकने की व्यवस्था भी जैन परिवारों द्वारा उपलब्ध करवा दी जाती है।

इतिहास

जींद जिला भारत के हरियाणा राज्य में स्थित एक प्राचीन नगर तथा मुख्यालय है। जींद के बारे में मान्यता है कि इसकी स्थापना महाभारत महाकाव्य के पांडवों ने की थी, जिन्होंने यहाँ एक मंदिर बनवाया था, जिसके इर्द-गिर्द जींद (जैंतपुरी) नगर बसा था। जींद पहले 18वीं शताब्दी में एक सिक्ख सरदार द्वारा स्थापित पंजाब के रजवाड़ों में से एक था। यह क्षेत्र नहरों और नलकूपों द्वारा विस्तृत रूप से सिंचित है। जींद एक महत्त्वपूर्ण स्थानीय कृषि बाज़ार है। जींद में गेहूँ व चावल यहाँ की प्रमुख फ़सलें हैं, अन्य फ़सलों में बाजरा, तिलहन, चना और गन्ना शामिल हैं। दिल्ली-फ़िरोज़पुर रेलमार्ग पर स्थित जींद रेलमार्ग द्वारा पानीपत से और सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली व हरियाणा के अन्य महत्त्वपूर्ण शहरों से जुड़ा है। जिले के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाइवे 352 और नेशनल हाइवे 152 हैं।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।