
श्री शीतलनाथ जैन मंदिर रोहतक
About 30 years ago, during the Rath Yatra, a strong storm and dark clouds appeared.
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
आज से सौ वर्ष पूर्व आस-पास पंद्रह से बीस जैन परिवार हुआ करते थे। किन्तु क्षेत्र में कोई जैन मंदिर नहीं था। लोगों को मंदिर जी के दर्शन करने के लिए दूर के क्षेत्रों पर जाना पड़ता था। उस समय जैन समाज के दंपति श्री शिखर चंद जैन, श्री सुमेर चंद जैन व लाला पारसनाथ जी हुआ करते थे। लोग कही धर्मलाभ से वंचित न रह जाए यह सोचकर उन्होंने मंदिर जी के निर्माण करने का निर्णय लिया। मंदिर निर्माण के लिए उचित स्थान का चुनाव करके निर्माण किया गया।
वर्तमान समय में मंदिर जी में पाँच वेदिया स्थापित है। मंदिर जी की मूल वेदी में मूलनायक श्री शीतलनाथ भगवान जी की रत्नमय प्रतिमा विराजमान है। श्री शीतलनाथ भगवान जी की इस प्रतिमा को रोहतक से पाँच किलोमीटर की दूरी पर अस्थल बोहर में भूगर्भ से खुदाई के दौरान प्राप्त किया गया था। वेदी में मूलनायक प्रतिमा के साथ श्री महावीर भगवान एवं श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमाएँ विराजमान है। दूसरी वेदी में मूल प्रतिमा श्री चन्द्रप्रभु भगवान जी की है। उनके साथ ही श्री नेमिनाथ भगवान एवं शांतिनाथ भगवान जी की प्रतिमा भी वेदी जी में विराजमान है। मंदिर जी की तीसरी वेदी में विराजित मूलनायक शांतिनाथ भगवान जी की प्रतिमा के साथ ही श्री पुष्पदन्त भगवान एवं श्री मुनिसुव्रतनाथ जी की प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी में चौथी एवं पाँचवी वेदी में पद्मावती माता एवं क्षेत्रपाल बाबा जी को विराजमान किया गया है। गर्भगृह की दीवारों पर जैन चित्रकारी की गई है तथा सुंदर काँच का प्रयोग दीवारों को और भी निखारने के लिए किया गया है।
लोगों में मंदिर जी के प्रति श्रद्धा भाव जुड़ा हुआ है। जो श्रावक सच्चे मन से भगवान के समक्ष कुछ प्रार्थना करता है वह प्रार्थना अवश्य पूरी होती है। प्रतिदिन नियमित रूप से मंदिर जी में पूजा प्रक्षाल एवं अभिषेक श्रावकों द्वारा ही किया जाता है।
अतिशय कथा
प्रतिवर्ष मंदिर जी में रथयात्रा को बड़ी धूम-धाम से निकाला जाता है। आज से लगभग 30 वर्ष पहले रथ यात्रा के दौरान तेज आँधी और काले बादल छा गए। जिससे सभी श्रावक घबरा गए और सोचने लगे इस वर्ष की रथ यात्रा कैसे निकाली जाएगी। सभी श्रावकों ने णमोकार मन्त्र का जाप करना शुरू किया और भगवान से आराधना करी कि ये बादल छट जाये। कुछ समय पश्चात ही आँधी रुक जाती है और बादल हट जाते है। उसके बाद हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रथ यात्रा धूमधाम से मनाई गई और 108 कलशों से भगवान का अभिषेक किया गया।
धर्मशाला
रोहतक में 300 दिगम्बर जैन परिवारों का समाज है। जैन समाज द्वारा मंदिर जी का संचालन किया जाता है। समय-समय पर जैन मुनि महाराज के चरण भी रोहतक में पधारे है। मंदिर जी में दर्शन करने आने वालों के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध है। यदि कोई यात्री मंदिर जी में संपर्क करके आता है तो उनके लिए रुकने एवं भोजन की व्यवस्था भी जैन समाज द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। क्षेत्र में जैन लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। जैन समाज द्वारा निर्मित गर्ल्स एवं बॉयज स्कूल में सभी समाज के छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा दी जाती है। कम आयु के बच्चो के लिए सप्ताह में एक दिन जैन पाठशाला का आयोजन किया जाता है ताकि बच्चे जैन सिद्धांतो से अवगत रहकर जीवनयापन करें।
इतिहास
रोहतक भारत के हरियाणा राज्य का एक जिला है। रोहतक की स्थापना पहले रोहतासगढ़ (रोहतास का दुर्ग) के राजा रोहतास द्वारा की गई थी। रोहतक जिला चारों तरफ से हरियाणा के ही पाँच जिलों से घिरा हुआ है। इसके उत्तर में जींद, पूर्व में सोनीपत, पश्चिम में भिवानी, दक्षिण में झज्जर उत्तर-पश्चिम में हिसार और दक्षिण पश्चिम में बहादुरगढ़ है। रोहतक अनाज और कपास का प्रमुख बाज़ार है। यहाँ की औद्योगिक गतिविधियों में खाद्य उत्पाद, कपास की ओटाई, चीनी और बिजली के करघे पर बुनाई का काम उल्लेखनीय है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



