Salawa Ji Atishay Kshetra
अतिशय क्षेत्र1500+ yrs idol age

सलावा अतिशय क्षेत्र

मेरठ, उत्तर प्रदेश
श्री 1008 ऋषभदेव/आदिनाथ भगवान
1000-2000 वर्ष
वर्चुअल दर्शन
पता
मेरठ, उत्तर प्रदेश
सलावा, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश
समय
सुबह 5:30 बजे से 11:30 बजे तक, शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

परिचय

सलावा गाँव उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ के पश्चिम में गंगा-यमुना नदी के बीच में स्थित है। सलावा में स्थित है प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 ऋषभदेव जी का दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र। मंदिर जी की प्राचीनता लगभग 700 वर्ष है। मंदिर जी में तीन वेदिया है, जिनमें से मूल वेदी में श्री 1008 ऋषभदेव भगवान जी की मूलनायक प्रतिमा विराजमान है साथ ही, श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी की सफेद पाषाण की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी में स्थापित श्री 1008 ऋषभदेव भगवान जी की अतिशयकारी प्रतिमा लगभग 1500 वर्ष प्राचीन है। प्रतिमा जी के ऊपर 9 स्थानों पर निशान है। स्थानीय निवासियों का मानना है की इन निशानों पर ध्यान लगाने से ऐसा प्रतीत होता है की मानों उनमें से ज्योति निकल रही हो। अधिकांश मंदिर जी में भगवान मुनिसुव्रतनाथ जी की प्रतिमा काले पाषाण की होती है परन्तु यहाँ सफेद पाषाण की विराजमान है।

मूल वेदी के दाईं ओर श्री 1008 नेमिनाथ भगवान जी की काले पाषाण की प्रतिमा जी विराजमान है। नेमिनाथ भगवान जी की यह प्रतिमा बहुत ही आकर्षक है। प्रतिमा का मुख्य आकर्षण प्रतिमा जी पर उत्तीर्ण शिवलिंग है। यदि आप प्रतिमा जी पर ध्यान केंद्रित करते है तो आपको स्पष्ट रूप से शिवलिंग दिखाई पड़ता है। जैसा की शिवजी का प्रतिक चिह्न त्रिपुंड तिलक होता है वह भी हमें स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। मूल वेदी के बाईं ओर वेदी में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा के साथ अन्य प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी के द्वार पर सुन्दर स्वर्ण का प्रयोग किया गया है।

19 photos

अतिशय कथा

“मंदिर जी के अतिशय में एक वाक्य देखने को मिलता है, बताया जाता है यहाँ बाबा लालमंदास जी रहा करते थे।”

नेत्रों से विहीन होने के बावजूद भी वह बड़े संत स्वभाव के व्यक्ति थे, वे प्रतिदिन माला जप किया करते थे। एक दिन उनकी माला टूट गई, गुस्से में आकर उन्होंने प्रण किया की जब तक वह अपने नेत्रों से माला को जोड़ नहीं देते तब तक वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। लगभग पाँच दिनों तक वह बिना कुछ अन्न ग्रहण करें प्रतिमा जी के सामने बैठे रहें। अचानक उनको नींद आ गई जिसके कारण उनका मस्तक प्रतिमा जी से टकरा गया। प्रतिमा जी से टकराते ही उनकी नेत्रज्योति लौट आई। उन्होंने इस अतिशय से हर्षित होकर टूटी हुई माला के मानकों फिर से ठीक करके भोजन ग्रहण किया। बाबा लालमंदास जी की याद में क्षेत्र में मंदिर जी का निर्माण किया गया है। मंदिर जी में सच्ची श्रद्धा के साथ आने वालों की प्रार्थना अवश्य ही स्वीकार होती है।

धर्मशाला

मंदिर जी में दूर से आने वाले यात्रियों के लिए धर्मशाला का प्रबंध बना हुआ है। धर्मशाला में भोजनालय की व्यवस्था भी बनी हुई है। भोजनशाला में भोजन निःशुल्क प्रदान कराया जाता है।

इतिहास

दिल्ली से मेरठ की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है। जनसँख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का यह पाँचवाँ सबसे अधिक जनसंख्या वाला क्षेत्र है। कानपूर के बाद सैन्य छावनी में मेरठ दूसरे अंक पर आता है। मेरठ को स्पोर्टस सिटी के नाम से भी जाना जाता है। इसकी सीमाएँ गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर तथा बुलंद शहर से लगती है। मेरठ का इतिहास महाभारत काल से भी रहा है। महाभारत में मेरठ को मायाराष्ट्र कहा जाता था। सन 1857 की क्रांति में शहीद हुए क्रांतिकारियों की याद में यहाँ शहीद स्मारक स्थापित है। भारत में कैंची का निर्यात मेरठ से ही होता है। मेरठ में जम्बूद्वीप मंदिर, अष्टापद मंदिर तथा भगवान शांतिनाथ मंदिर अन्य कई जैन मंदिर स्थापित है।

मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।