
साहा चौखा जैन मंदिर
साहा चोखा में केवल एक जैन परिवार है, जिसके द्वारा मंदिर जी का संचालन किया जाता है। मंदिर जी में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, हरियाणा राज्य के नूंह जिले के साहा चोखा गाँव में स्थित है। मंदिर जी के निर्माण से पूर्व क्षेत्र में अन्य कोई जैन मंदिर नहीं था। लोगों को दर्शन करने साहा चोखा से सात किलोमीटर की दुरी पर पुनहाना में स्थित मंदिर जी में जाना पड़ता था। एक जैन मुनि महाराज जी के द्वारा साहा चोखा जैन समाज को श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिष्ठित प्रतिमा जी को चैत्यालय बनवाकर विराजमान करने के लिए कहा जाता है। साहा चोखा जैन समाज के श्री नेमचन्द जैन जी के द्वारा शीघ्र ही अपने घर में चैत्यालय का निर्माण किया गया एवं प्रतिमा जी को विराजमान किया गया। चैत्यालय के निर्माण से लोगों को दर्शन करने दूर के क्षेत्रों पर नहीं जाना पड़ता था। लेकिन चैत्यालय का क्षेत्रफल कम होने के कारण लोगों को दर्शन करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।
जैन समाज द्वारा निर्णय लिया गया कि चैत्यालय को किसी उचित भूमि का चुनाव कर मंदिर जी का रूप दे देना चाहिए। साहा चोखा जैन समाज द्वारा श्री नेमचन्द जैन जी की मेन रोड पर स्थित भूमि का चुनाव किया गया। यह स्थान दर्शन करने आने वाले श्रावकों के साथ-साथ वाहनों की पार्किंग के लिए भी उचित था। इसलिए जैन समाज द्वारा इसी भूमि को श्री नेमचन्द जी से खरीदकर मंदिर जी का निर्माण किया गया। मंदिर जी में प्रतिमा जी को विराजमान करने के लिए चैत्यालय में स्थापित श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा को लाकर मंदिर जी में विराजमान किया गया। मंदिर जी के ऊपर 21 फिट ऊँचे शिखर का निर्माण सन् 2009 में श्रीमती पुष्पा देवी जैन धर्मपत्नी श्री सुभाष चन्द जैन जी के द्वारा करवाया गया है।
मंदिर जी का गर्भगृह ईमारत के ऊपरी तल पर बना हुआ है। मंदिर जी के नीचे तल का प्रयोग मुस्लिम समाज के द्वारा छोटे बच्चों को शिक्षा देने के लिए इकरा पब्लिक स्कूल के रूप में किया जा रहा है। स्कूल का संचालन मुस्लिम समाज द्वारा शुद्धता का ध्यान रखकर किया जा रहा है। स्कूल से प्राप्त धनराशि का उपयोग मंदिर जी के संचालन के लिए ही किया जाता है। मंदिर जी के आस पास क्षेत्र में केवल एक जैन परिवार है जिसके सदस्यों द्वारा ही मंदिर जी में पूजा-प्रक्षालन किया जाता है।
धर्मशाला
साहा चोखा में पहले चार से पाँच जैन परिवार हुआ करते थे लेकिन आज केवल एक जैन परिवार रह गया है। इसी जैन परिवार द्वारा ही मंदिर जी की देख-रेख का कार्य किया जाता है। मंदिर जी में प्रतिदिन पूजा-प्रक्षाल सुचारु रूप से किया जाता है। मंदिर जी का परिसर दो मंजिला ईमारत में बना हुआ है। मंदिर जी का गर्भगृह ऊपरी तल में है एवं नीचे तल में इकरा पब्लिक स्कूल निर्मित है, जिससे प्राप्त धनराशि का उपयोग मंदिर जी के संचालन के लिए किया जाता है। क्षेत्र में साधु महाराज जी के आने पर रुकने की व्यवस्था स्कूल में निर्मित कमरों में ही की जाती है।
इतिहास
नूंह जिला भारत के हरियाणा राज्य के 22 जिलों में से एक है। नूंह को प्राय सत्यमेवपूरम व मेवात के नाम से भी जाना जाता है। सत्यमेवपूरम यह नाम गाँधी जी द्वारा दिया गया एवं मेवों की संख्या अधिक होने के कारण इसे मेवात भी कहा जाता है। इसमें 1,860 वर्ग किलोमीटर 720 वर्ग मील और 10.9 लाख जनसंख्या का क्षेत्रफल है। यह उत्तर में गुड़गांव जिले, पश्चिम में रेवाड़ी जिला और पूर्व में फरीदाबाद और पलवल जिलों से घिरा है। यह मुख्य मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र हैं। यह हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान का आधुनिक दक्षिणी भाग है। जिले में मुख्य व्यवसाय कृषि आधारित गतिविधिया है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
साहा चोखा में केवल एक जैन परिवार है, जिसके द्वारा मंदिर जी का संचालन किया जाता है। मंदिर जी में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



