Rohtak Green Road Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

रोहतक ग्रीन रोड जैन मंदिर

रोहतक, हरियाणा
श्री 1008 महावीर भगवान
0-100 वर्ष
पता
रोहतक, हरियाणा, 123001
शक्ति नगर, ग्रीन रोड, रोहतक, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर जी का निर्माण बाबू जिनेश्वर दास जी द्वारा करवाया गया था। मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है जिसमें मूलनायक प्रतिमा श्री महावीर भगवान जी की विराजमान है। मूलनायक प्रतिमा के साथ कुछ अन्य प्रतिमाएँ जैसे कि श्री आदिनाथ भगवान जी की पाषाण से निर्मित एवं श्री पार्श्वनाथ भगवान, श्री आदिनाथ भगवान और मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी की अष्ट धातु से निर्मित प्रतिमा भी विराजमन है। मंदिर जी में प्रतिदिन पूजा-प्रक्षाल का कार्य पुजारी जी द्वारा किया जाता है।

मंदिर जी से 450 मीटर की दूरी पर श्री महावीर पार्क एवं लाइब्रेरी स्थित है। लाइब्रेरी के निर्माण के लिए भूमि लेने का कार्य संघर्षपूर्ण जैन समाज के आदरणीय श्री राजेश जैन जी द्वारा किया गया था। बात है आज से 17 से 18 वर्ष पूर्व की जब भूमि पर निर्माण कार्य आरम्भ हो चूका था, लेकिन नगरनिगम के द्वारा भूमि पर अधिग्रहण कर लिया गया। राजेश जैन जी द्वारा नगरनिगम पर केस किया गया, कि यह भूमि उनके द्वारा खरीदी गई है अतः इस भूमि पर उनका अधिकार है। लगभग 11 से 12 वर्ष तक अदालत में केस लड़ने के बाद अन्तः भूमि राजेश जैन जी को मिल गई। वर्ष 2014 में भूमि पर महवीर लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। लाइब्रेरी में आठ हजार से भी अधिक जैन, अजैन, राजनैतिक, अर्थशास्त्रीय, विश्वकोश एवं अन्य पुस्तके उपलब्ध है। लाइब्रेरी की सालाना फीस 1500/. रुपए है। पाठक के लिए ए.सी. व वाई.फाई. की सुविधा के साथ कम्प्यूटर भी उपलब्ध है। प्रतिदिन 250 से 300 पाठक आकर अमूल्य ज्ञान को ग्रहण करते है।

7 photos

धर्मशाला

रोहतक में 300 दिगम्बर जैन परिवारों का समाज है। जैन समाज द्वारा मंदिर जी का संचालन किया जाता है। समय-समय पर जैन मुनि महाराज के चरण भी रोहतक में पधारे है। मंदिर जी में दर्शन करने आने वालों के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध है। यदि कोई यात्री मंदिर जी में संपर्क करके आता है तो उनके लिए रुकने एवं भोजन की व्यवस्था भी जैन समाज द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। मंदिर जी से मात्र 450 मीटर की दुरी पर जैन लाइब्रेरी स्थित है। लाइब्रेरी में आठ हजार से भी अधिक जैन, अजैन, राजनैतिक, अर्थशास्त्रीय, विश्वकोश एवं अन्य पुस्तके उपलब्ध है। क्षेत्र में जैन समाज द्वारा निर्मित गर्ल्स एवं बॉयज स्कूल में सभी समाज के छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा दी जाती है।

इतिहास

रोहतक भारत के हरियाणा राज्य का एक जिला है। रोहतक की स्थापना पहले रोहतासगढ़ (रोहतास का दुर्ग) के राजा रोहतास द्वारा की गई थी। रोहतक जिला चारों तरफ से हरियाणा के ही पाँच जिलों से घिरा हुआ है। इसके उत्तर में जींद, पूर्व में सोनीपत, पश्चिम में भिवानी, दक्षिण में झज्जर उत्तर-पश्चिम में हिसार और दक्षिण पश्चिम में बहादुरगढ़ है। रोहतक अनाज और कपास का प्रमुख बाज़ार है। यहाँ की औद्योगिक गतिविधियों में खाद्य उत्पाद, कपास की ओटाई, चीनी और बिजली के करघे पर बुनाई का काम उल्लेखनीय है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।