Rohtak Babara Mohalla Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

बाबरा मौहल्ला जैन मंदिर रोहतक

रोहतक, हरियाणा
श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान
चतुर्थकालीन
पता
रोहतक, हरियाणा, 123001
बाबरा मौहल्ला, रोहतक, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

स्थानीय जैन समाज द्वारा बताया जाता है कि पहले क्षेत्र पर श्वेताम्बर मुनि श्री कणी राम महाराज जी रहते थे। वे एक दिव्य पुरुष थे। एक दिन उनके पास से कुम्हार मिट्टी की पोटली लेकर गुजर रहा था। उन्होंने अपनी दिव्य दृष्टि से देखा की कुमार की पोटली में पाषाण से निर्मित जैन प्रतिमा है। कुम्हार को रोककर उन्होंने उससे पूंछा की तुम यह मिट्टी और पत्थर कहाँ से लाये हो। कुम्हार ने उतर दिया की वह मिट्टी एवं पत्थर को खोखराकोट से खोद कर लाया है। उन्होंने पास बैठे पंसारी समाज के सदस्य से आग्रह किया कि इस कुम्हार की पोटली में एक जैन प्रतिमा है अतः इस कुम्हार को एक चांदी की मुद्रा देकर यह पोटली ले ली जाए। समाज के लोगो ने एक मुद्रा कुमार को देकर उससे वह पोटली खरीद ली। जब पोटली को खोला गया तो देखा इसमें चन्द्रप्रभु भगवान जी की पाषाण से निर्मित प्रतिमा है। प्रतिमा को देखकर जैन समाज में एक नई ख़ुशी की तरंग पैदा हुई। क्योंकि बाबरा मौहल्ले में कोई जैन मंदिर नहीं था इसलिए प्रतिमा को पहले रोहतक के सराय मौहल्ले में रखा गया। बाद में लाला शिखर चंद जैन जी द्वारा मंदिर जी के निर्माण के लिए भूमिदान देने का कार्य किया गया। उपरांत समस्त जैन समाज द्वारा मिलकर मंदिर जी का निर्माण करवाया गया।

वर्तमान मंदिर जी में पाँच वेदिया निर्मित है। मंदिर जी की मूल वेदी श्री चन्द्रप्रभु भगवान जी की है, जिसमे चतुर्थकालीन प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी की दूसरी वेदी की प्रतिष्ठा वर्ष 2001 में श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 प्रबल सागर जी महाराज के सानिध्य में सम्पन हुई। दूसरी वेदी में मूल प्रतिमा आदिनाथ भगवान जी की है जो भूगर्भ से प्राप्त हुई है, यह प्रतिमा भी चतुर्थकालीन है। तीसरी वेदी की प्रतिष्ठा भी वर्ष 2001 में श्री सौरभ सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री प्रबल सागर जी महाराज के सानिध्य में सम्पन हुई। तीसरी वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 नेमिनाथ भगवान जी की है। मंदिर जी की चौथी वेदी श्री 1008 शांतिनाथ भगवान एवं पाँचवी वेदी श्री 1008 महावीर भगवान जी की है। मंदिर जी के शिखर पर कलश एवं धर्मध्वज की स्थापना स्व.लाला शिखर चंद जैन जी के पुत्र श्री भूपेंद्र जैन एवं परिवार द्वारा 25 जून 2023 को की गई है। मन्दिर जी के साथ ही में एक जैन धर्मशाला भी है, जहाँ मंदिर जी में दर्शन करने आने वाले यात्रियों के लिए रुकने का प्रबंध किया जाता है। श्रीमति चन्द्रा जैन जी द्वारा धर्मशाला के लिए भूमि दान में दी गई। मंदिर जी में प्रतिदिन जैन समाज के लोग आकर पूजा प्रक्षाल एवं अभिषेक करते है।

20 photos

अतिशय कथा

यह बात 1995 की है जब क्षेत्र में बाढ़ के कारण मंदिर जी क्षतिग्रस्त होगया था। उस समय स्थानीय जैन समाज इतना सम्पन्न नहीं था कि वे इस विपदा को दूर कर सकें। जैन समाज के लोग मिलकर चंद्रप्रभु भगवान जी की प्रतिमा के आगे विनती करते है कि प्रभु इस समस्या का निवारण आप ही निकाले। सुबह समाज के लोग मंदिर जी में पहुँचते है तो उन्हें मंदिर जी के गर्भगृह से आवाज आती है कि तुम्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मंदिर जी के निर्माण के लिए धनराशि तुम्हे मिल जाएगी। धीरे-धीरे समाज के पास धनराशि एकत्रित होने लगती है और मंदिर जी का पुनः निर्माण कार्य आरम्भ हो जाता है।

धर्मशाला

रोहतक में 300 दिगम्बर जैन परिवारों का समाज है। जैन समाज द्वारा मंदिर जी का संचालन किया जाता है। समय-समय पर जैन मुनि महाराज के चरण भी रोहतक में पधारे है। मंदिर जी में दर्शन करने आने वालों के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध है। यदि कोई यात्री मंदिर जी में संपर्क करके आता है तो उनके लिए रुकने एवं भोजन की व्यवस्था भी जैन समाज द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। मंदिर जी में किसी दूर के क्षेत्र से आने वाले यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था मंदिर जी के पास में ही स्थित जैन धर्मशाला में की जाती है। क्षेत्र में जैन लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। जैन समाज द्वारा निर्मित गर्ल्स एवं बॉयज स्कूल में सभी समाज के छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा दी जाती है।

इतिहास

रोहतक भारत के हरियाणा राज्य का एक जिला है। रोहतक की स्थापना पहले रोहतासगढ़ (रोहतास का दुर्ग) के राजा रोहतास द्वारा की गई थी। रोहतक जिला चारों तरफ से हरियाणा के ही पाँच जिलों से घिरा हुआ है। इसके उत्तर में जींद, पूर्व में सोनीपत, पश्चिम में भिवानी, दक्षिण में झज्जर उत्तर-पश्चिम में हिसार और दक्षिण पश्चिम में बहादुरगढ़ है। रोहतक अनाज और कपास का प्रमुख बाज़ार है। यहाँ की औद्योगिक गतिविधियों में खाद्य उत्पाद, कपास की ओटाई, चीनी और बिजली के करघे पर बुनाई का काम उल्लेखनीय है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।