Shri 1008 Munisurvanath Digambar Jain Temple, Rama Park
दिगम्बर मंदिर

श्री 1008 मुनिसुर्वरनाथ दिगंबर जैन मंदिर, रामा पार्क

पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली
श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान
0-100 वर्ष
वर्चुअल दर्शन
पता
पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली
ए 78 रामा पार्क, उत्तम नगर, दिल्ली
समय
सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक, शाम 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी की स्थापना और संचालन के लिए एक समिति बनाई गई है, जो इसके दैनिक कार्यों, धार्मिक गतिविधियों और विकास की जिम्मेदारी संभालती है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 मुनिसुर्वरनाथ दिगंबर जैन मंदिर भारत की राजधानी दिल्ली के ए 78 रामा पार्क, उत्तम नगर में स्थित है। इस मंदिर का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन है, और मंदिर पिलर नंबर 763 के बिल्कुल पास है। यह बात सन् 2020 से पहले की है, जब यहां रहने वाले जैन परिवारों को लगभग 3-4 किलोमीटर दूर नगली क्षेत्र में स्थित जैन मंदिर में दर्शन के लिए जाना पड़ता था। भले ही दूरी कम थी, लेकिन ट्रैफिक के कारण कई बार मंदिर तक पहुंचने में अत्यधिक समय लग जाता था, जिससे कई लोग दर्शन से वंचित रह जाते थे। उसी समय श्री 108 सौभाग्य सागर जी महाराज का दिल्ली के कनौघट पैलेस क्षेत्र में आगमन हुआ था। यहां कुछ समाज के सदस्यों ने महाराज श्री से इस समस्या पर चर्चा की और उनका आशीर्वाद लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की शुरुआत की। मंदिर का भूमि पूजन अक्टूबर 2020 में सम्पन्न हुआ था, और पांच कल्याणक महोत्सव 3-5 जून 2021 को आयोजित किया गया था।

वर्तमान में मंदिर का क्षेत्रफल 50 गज में फैला हुआ है। मंदिर की वास्तुकला पारंपरिक जैन मंदिरों की शैली को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई है, जिसमें विशेष योगदान श्री सतीश शास्त्री जी और श्री अशोक शास्त्री जी का रहा है। मंदिर में एक वेदी स्थापित है, जिसमें काले पाषाण से निर्मित मूलनायक श्री 1008 मुनिसुर्वरनाथ भगवान जी की मनमोहक प्रतिमा विराजमान है। मुख्य प्रतिमा के साथ, सफेद पाषाण से बनी दो अन्य प्रतिमाएं श्री चंद्रप्रभु भगवान और श्री महावीर भगवान जी की स्थापित हैं। वेदी में छह अष्टधातु की लघु प्रतिमाओं सहित कुल नौ प्रतिमाएं विराजमान हैं। वेदी 7 फीट लंबी है और इसे सुंदर समोशरण अवस्था में विधिपूर्वक स्थापित किया गया है। मंदिर की संरचना को इस प्रकार बनाया गया है कि यहां आने वाले भक्तगण पूरी तरह से अपनी पूजा और ध्यान में समर्पित हो सकें। मंदिर का वातावरण भक्तों को मानसिक शांति प्रदान करता है, जिससे वे अपनी जीवन की चिंताओं और समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।

15 photos

जैन समाज

श्री 1008 मुनिसुर्वरनाथ दिगंबर जैन मंदिर, रामा पार्क के निर्माण के समय इस क्षेत्र में लगभग 30 जैन परिवार रहते थे। मंदिर के निर्माण के बाद, क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ, जिससे जैन समाज के परिवारों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी। वर्तमान में, लगभग 80-85 जैन परिवार मंदिर के आस-पास निवास करते हैं और नियमित रूप से मंदिर से जुड़कर धार्मिक गतिविधियों में भाग लेते हैं। मंदिर में सभी जैन पर्व अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। प्रत्येक तीर्थंकर के कल्याणक को विशेष रूप से तैयारियों के साथ मनाया जाता है, जिसमें समाज के सभी सदस्य सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। श्रावक इन पर्वों के माध्यम से अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन करते हुए आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में कदम बढ़ाते हैं। मंदिर में किसी मुनि महाराज या साधु के आगमन पर, उनकी रुकने की व्यवस्था समाज द्वारा अपने निवास पर की जाती है। हालांकि, मंदिर समिति द्वारा संत भवन के निर्माण की योजना पर भी काम किया जा रहा है, जो शीघ्र ही पूर्ण होने की संभावना है।

इतिहास

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली भारत की राजधानी और एक केंद्र-शासित प्रदेश है। भारत की राजधानी होने के कारण केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों- कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय दिल्ली में ही स्थापित हैं। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है, और पुराणों में इसका विशेष महत्व है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं।

दिल्ली का प्राचीनतम उल्लेख महाभारत महापुराण में मिलता है जहाँ इसका उल्लेख प्राचीन इन्द्रप्रस्थ के रूप में किया गया है। इन्द्रप्रस्थ महाभारत काल में पांडवों की राजधानी थी। दिल्ली केवल भारत की राजधानी ही नहीं अपितु यह एक पर्यटन का मुख्य केन्द्र भी है। राजधानी होने के कारण भारत सरकार के अनेक कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, केन्द्रीय सचिवालय आदि अनेक आधुनिक स्थापत्य के नमूने तो यहाँ देखे ही जा सकते हैं; प्राचीन नगर होने के कारण इसका ऐतिहासिक महत्त्व भी है। पुरातात्विक दृष्टि से पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, जंतर मंतर, क़ुतुब मीनार और लौह स्तंभ जैसे अनेक विश्व प्रसिद्ध निर्माण यहाँ पर आकर्षण का केन्द्र समझे जाते हैं। लगभग सभी धर्मों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल यहाँ हैं जैसे बिरला मंदिर, कात्यायिनी शक्तिपीठ, लाल जैन मंदिर, बंगला साहब गुरुद्वारा, बहाई मंदिर, अक्षर धाम मंदिर और जामा मस्जिद देश के शहीदों का स्मारक इंडिया गेट, राजपथ पर इसी शहर में निर्मित किया गया है। वर्तमान समय में दिल्ली सम्पूर्ण भारत के व्यापार का मुख्य केंद्र बन चूका है।

मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।