Punhana Parshvanath Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

पुन्हाना पार्श्वनाथ जैन मंदिर

नूँह, हरियाणा
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
0-100 वर्ष
पता
नूँह, हरियाणा, 321612
नियर पुन्हाना पुलिस स्टेशन, नूंह, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

पुन्हाना में 25 से 30 परिवारों का ही जैन समाज है। इन परिवारों द्वारा ही मंदिर जी का संचालन सुचारु रूप से किया जाता है। मंदिर जी में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर हरियाणा के नूंह जिले में पुन्हाना में स्थित है। यह मंदिर अतिशय क्षेत्र तिजारा जी से 52 किलोमीटर तथा फिरोजपुर झिरका से 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहले यह मंदिर यहाँ से एक किलोमीटर की दूरी पर सराफा बाजार में चैत्यालय के रूप में स्थित था। चैत्यालय का निर्माण उस समय रहे किसी जैन व्यक्ति द्वारा सन् 1980-1985 में करवाया गया था। बाद में उस व्यक्ति द्वारा चैत्यालय को जैन समाज को सौंप दिया गया। चैत्यालय में जैन श्रावकों की बढ़ती जनसंख्या एवं जो लोग वृद्ध अवस्था में थे उनको दर्शन करने एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। जिस कारण जैन समाज द्वारा वर्तमान समय में जहाँ मंदिर स्थित है इसी 500 गज भूमि को खरीद कर मंदिर जी का निर्माण कराया गया।

मंदिर जी के ऊपर 51 फीट उतंग शिखर का निर्माण कराया गया है जो दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। मंदिर जी का पंचकल्याणक वर्ष 2005 से 2006 के बीच में जैन रत्न आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ है। मंदिर जी में समय-समय पर जैन साधु महाराज जी का आगमन होता रहता है। परम् पूजनीय आचार्य श्री 108 ज्ञानभूषण जी महाराज, आचार्य श्री 108 वसुनन्दी जी महाराज, आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज, आर्यिका रत्न 105 वन्दना माता जी एवं आचार्य श्री 108 विनीत सागर जी महाराज का आगमन क्षेत्र पर हुआ है।

मंदिर जी के गर्भगृह में तीन वेदिया निर्मित है। मंदिर जी की मूल वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की है जो बड़ी ही आकर्षक एवं अतिशयकारी प्रतीत होती है। दूर-दूर के क्षेत्रों से लोग इस प्रतिमा जी के दर्शन करने आते है। मूल वेदी में ही चाँदी से निर्मित श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान एवं श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। इन प्रतिमाओं को जैन समाज के दो परिवारों द्वारा वर्ष 2012 में सिद्ध चक्र विधान के समय विराजमान करवाया गया था। इसके अतिरिक्त श्री आदिनाथ भगवान एवं श्री चन्द्रप्रभु भगवान जी की अष्टधातु की प्रतिमाएँ भी मूल वेदी में विराजमान है। मूल वेदी के अतिरिक्त अन्य दो वेदियो में श्री शान्तिनाथ भगवान एवं श्री महावीर भगवान जी की मूलनायक प्रतिमा विराजमान है।

प्रतिवर्ष दसलक्षण पर्व के बाद जैन समाज द्वारा मंदिर जी की एक प्रतिमा को पालकी पर विराजमान कर पूरे नगर में शोभा यात्रा के द्वारा दर्शन के लिए निकाली जाती है। इस आकर्षक पर्व पर पुन्हाना, बिछौर एवं अन्य क्षेत्रों के जैन समाज एकत्रित होते है तथा साथ में मिलकर इस शुभ अवसर को मनाते है। मंदिर जी में प्रतिदिन जैन श्रावकों द्वारा पूजा-प्रक्षाल एवं जलाभिषेक सुचारु रूप से किया जाता है।

8 photos

धर्मशाला

पुन्हाना में जैन समाज केवल बीस से पचीस जैन परिवारों का ही है। कम सँख्या होने के बावजूद जैन समाज द्वारा हर प्रकार की सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। जैन समाज द्वार मंदिर जी के संचालन के लिए समिति का निर्माण नहीं किया गया है बल्कि समस्त जैन परिवार मिलकर मंदिर जी के कार्यों में हाथ बटाते है। मंदिर जी में जैन साधु महाराज जी के विहार पर साफ कमरों की व्यवस्था बनी हुई है। यदि कोई जैन यात्री किसी दूर के क्षेत्र से मंदिर जी में दर्शन करने आता है तो उनके लिए रुकने की व्यवस्था में ग्यारह कमरें बने हुए है। मंदिर जी में प्रतिदिन आने वाले श्रावकों के लिए जैन समाज द्वारा शुद्धता की व्यवस्था बनी हुई है।

इतिहास

नूंह जिला भारत के हरियाणा राज्य के 22 जिलों में से एक है। नूंह को प्राय सत्यमेवपूरम व मेवात के नाम से भी जाना जाता है। सत्यमेवपूरम यह नाम गाँधी जी द्वारा दिया गया एवं मेवों की संख्या अधिक होने के कारण इसे मेवात भी कहा जाता है। इसमें 1,860 वर्ग किलोमीटर (720 वर्ग मील) और 10.9 लाख जनसंख्या का क्षेत्रफल है। यह उत्तर में गुड़गांव जिले, पश्चिम में रेवाड़ी जिला और पूर्व में फरीदाबाद और पलवल जिलों से घिरा है। यह मुख्य मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र हैं। यह हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान का आधुनिक दक्षिणी भाग है। जिले में मुख्य व्यवसाय कृषि आधारित गतिविधिया है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।