Parshvanath Chaityalaya Rohtak
दिगम्बर चैत्यालय

पार्श्वनाथ चैत्यालय रोहतक

रोहतक, हरियाणा
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
0-100 वर्ष
पता
रोहतक, हरियाणा, 123001
पैलेस विहार, आनन्द पूरा, रोहतक, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति
मंदिर जी का संचालन बाबू श्री नरेश चंद जैन जी के परिवार द्वारा ही किया जाता है।

परिचय

भगवान श्री पार्श्वनाथ चैत्यालय भारत की राजधानी दिल्ली से 66 किलोमीटर की दूरी पर रोहतक के आनन्दपुरा में स्थित है। इस चैत्यालय का निर्माण स्थानीय जैन समाज के 'जैन रत्न' विलक्षण प्रतिभा के धनी, मृदुभाषी, सरल स्वभावी, कर्मठ कार्यकर्ता, निर्विकार भावना से ओत-प्रोत उच्च विचारों के धनी, साधु संघो का आहार-विहार व समस्त कार्यों को निष्ठा पूर्वक निभाने वाले, विवाह समारोहों में धार्मिक क्रियाओं के साथ, निःस्वार्थ भावना से 'फेरे' इत्यादी कराने की अहम् भूमिका निभाने वाले बाबू श्री नरेश चंद जैन जी द्वारा सन् 1991 में "गणधराचार्य श्री कुन्थु सागर जी महा मुनिराज" की प्रेरणा से अपने निवास में किया गया था। इन्होने श्री वर्धमान कीर्तन मंडल रोहतक के प्रधान पद को अनेकों वर्षों तक सुशोभित किया। इसी कारण जैन समाज रोहतक इन्हे "नरेश प्रधान जी" के नाम से जानता है। श्री वर्धमान कीर्तन मंडल रोहतक एवं सकल जैन समाज रोहतक आपको 'जैन रत्न' की उपाधि से सम्मानित करते हुए गौरवान्वित अनुभव करता है। मंदिर जी की मूल वेदी में मूलनायक प्रतिमा अष्टधातु से निर्मित श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की है। मूलनायक प्रतिमा जी के साथ ही दो अन्य अष्टधातु से निर्मित प्रतिमाएँ भी वेदी में विराजमान है। मूल वेदी के अतिरिक्त मंदिर जी में एक माता पद्मावती एवं एक क्षेत्रपाल बाबा जी की वेदी भी विराजमान है।

6 photos

धर्मशाला

रोहतक में 300 दिगम्बर जैन परिवारों का समाज है। जैन समाज द्वारा मंदिर जी का संचालन किया जाता है। समय-समय पर जैन मुनि महाराज के चरण भी रोहतक में पधारे है। मंदिर जी में दर्शन करने आने वालों के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध है। यदि कोई यात्री मंदिर जी में संपर्क करके आता है तो उसके लिए रुकने एवं भोजन की व्यवस्था भी जैन समाज द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। क्षेत्र में जैन लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। जैन समाज द्वारा निर्मित गर्ल्स एवं बॉयज स्कूल में सभी समाज के छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा दी जाती है। कम आयु के बच्चो के लिए सप्ताह में एक दिन जैन पाठशाला का आयोजन किया जाता है, ताकि बच्चे जैन सिद्धांतो से अवगत रहकर जीवनयापन करे।

इतिहास

रोहतक भारत के हरियाणा राज्य का एक जिला है। रोहतक की स्थापना पहले रोहतासगढ़ (रोहतास का दुर्ग) के राजा रोहतास द्वारा की गई थी। रोहतक जिला चारों तरफ से हरियाणा के ही पाँच जिलों से घिरा हुआ है। इसके उत्तर में जींद, पूर्व में सोनीपत, पश्चिम में भिवानी, दक्षिण में झज्जर उत्तर-पश्चिम में हिसार और दक्षिण पश्चिम में बहादुरगढ़ है। रोहतक अनाज और कपास का प्रमुख बाज़ार है। यहाँ की औद्योगिक गतिविधियों में खाद्य उत्पाद, कपास की ओटाई, चीनी और बिजली के करघे पर बुनाई का काम उल्लेखनीय है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।