
पानीपत नेमिनाथ जैन मंदिर
In the limited space, provisions for bathing and clean clothes have been made for the devotees.
स्थानीय जैन निवासियों द्वारा ही मंदिर जी का संचालन सुचारु रूप से किया जाता है। मंदिर जी के कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
पानीपत के मुख्य बाजार में स्थित है श्री 1008 नेमिनाथ भगवान जिनालय। जिसका निर्माण 1918 में सेठ बनवारी लाल जैन द्वारा करवाया गया। मंदिर जी के निर्माण होने के पश्चात उन्होंने मंदिर को पानीपत के जैन समाज को सौंप दिया। मंदिर जी का निर्माण लाल पत्थर द्वारा किया गया है। मंदिर जी के गर्भगृह में स्वर्ण की चित्रकारी की गई है। मंदिर जी की वेदी में मूलनायक श्री 1008 नेमिनाथ भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। मूल प्रतिमा के साथ में श्री 1008 कुंथुनाथ भगवान जी एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमाएँ विराजमान है। मूल वेदी की प्रतिमा स्वरूप एक तस्वीर मंदिर जी के मुख्य द्वार के सामने लगाई गई है। ताकि जो भक्त मंदिर जी में सीढ़िया चढ़कर दर्शन नहीं कर सकते। वो भक्तजन नीचे से ही प्रतिमा जी के दर्शन कर सके। मंदिर जी का क्षेत्रफल 40 गज है। इतना कम क्षेत्रफल होने के बावजूद भी मंदिर जी बाहर से बड़ा एवं भव्य प्रतीत होता है। 40 गज में होते हुए भी मंदिर जी में भली भाँति श्रावको के लिए स्नान गृह एवं स्वच्छ वस्त्र के लिए एक अलग स्थान बना हुआ है। मंदिर जी के पुनः निर्माण का कार्य श्री दिगम्बर जैन पंचायत मंदिर के द्वारा किया जा रहा है।
जैन समाज
पानीपत में जैन समाज 100 से 150 परिवारों का है। केवल 100 से 150 परिवार होते हुए भी जैन समाज द्वारा हर प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता है। पानीपत में जैन समाज अलग-अलग क्षेत्रों पर होने के कारण दिगम्बर जैन मंदिर भी अलग-अलग क्षेत्रों पर स्थित है। अलग-अलग क्षेत्रों पर होने के बावजूद सभी मंदिरों का संचालन पानीपत पचरंगा बाजार बड़ा मंदिर दिगम्बर जैन समिति द्वारा ही किया जाता है। मंदिर जी में आने वाले श्रावकों की सुविधाओं का ध्यान समिति द्वारा रखा जाता है ताकि उन्हें पूजा प्रक्षाल एवं अभिषेक के समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मंदिर जी में बाहर से आने वाले जैन यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था के रूप में श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला निर्मित है। धर्मशाला में यात्रियों के लिए सात कमरे एवं दो बड़े हॉल की सुविधा उपलब्ध है। मंदिर जी में किसी दूर के क्षेत्र से आए यात्रियों के वाहनों लिए पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध है। मंदिर परिसर में ही जैन मुनि महाराज जी के विहार करने पर विश्राम एवं आहार हेतु त्यागी भवन तथा भोजनशाला का निर्माण किया गया है। मंदिर जी की समिति द्वारा क्षेत्र में होम्योपैथिक सैंटर भी चलाया जाता है जिसमें नाममात्र शुल्क पर उचित दवाई उपलब्ध करवाई जाती है। बड़ा मंदिर परिसर में ही जैन किड्स स्कूल है जिसमें 5वी कक्षा तक बच्चों को शिक्षा दी जाती है।
इतिहास
पानीपत एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है जो हरियाणा राज्य, भारत में स्थित है। यह शहर भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का केंद्र रहा है। पानीपत का प्राचीन नाम 'पाण्डवप्रस्थ' था। यह दिल्ली-चंडीगढ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 पर स्थित है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के अन्तर्गत आता है और दिल्ली से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जैन धर्म के संबंधित साहित्य के अनुसार उस समय पानीपत को पानीपथ दुर्ग भी कहा जाता था। सन् 1526, 1556 और 1761 में तीन महत्वपूर्ण युद्ध लड़े गए थे। पानीपत की भाषा हरियाणवी हैं। पानीपत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक हिस्सा हैं। पानीपत में कई ऐतिहासिक स्थल हैं जैसे कि पानीपत का किला,इब्राहीम लोदी का मकबरा,अब्दाली का मकबरा आदि। आधुनिक समय में पानीपत एक महत्वपूर्ण उद्योगिक केंद्र बन गया है। यहाँ पर कई उद्योगों की स्थापना हुई है और इसका अर्थव्यवस्था में महत्व है। पर्यटन में भी पानीपत का विशेष स्थान है क्योंकि यहाँ कई ऐतिहासिक स्थल हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पानीपत भारतीय सांस्कृतिक विरासत का भी भंडार है जहाँ पानीपत के मेलों,त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को भी महत्व दिया जाता है। पानीपत क्षेत्र भारतीय इतिहास,सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहाँ की ऐतिहासिक गवाही, प्रमुख लड़ाइयों और सांस्कृतिक विरासत ने इसे एक विशेष स्थान दिया है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
स्थानीय जैन निवासियों द्वारा ही मंदिर जी का संचालन सुचारु रूप से किया जाता है। मंदिर जी के कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



