
पानीपत दुंदीवालान जैन मंदिर
In the temple, the most sacred Jain Tirthas such as Shri Sammed Shikharji, Shri Girnarji, and Gomatesh Bahubali Ji, have been depicted through golden paintings.
स्थानीय जैन निवासियों द्वारा ही मंदिर जी का संचालन सुचारु रूप से किया जाता है। मंदिर जी के कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
मंदिर जी का निर्माण कार्य सेठ दुंदीवालान जैन जी द्वारा 250 वर्ष पूर्व कराया गया था। बताया जाता है सेठ दुंदीवालान जैन परिवार विद्वानों का परिवार रहा है। परिवार में पंडित कबूल सिंह जैन, एडवोकेट बाबू रतनलाल जैन, लाला बसंत लाल जैन, पंडित सुमित प्रसाद जैन, मशहूर शायर पदम सैन गौहर, लाला सैन सिंह जैन, पंडित जियालाल जैन, लाला शांति प्रसाद जैन और पंडित रमेश चंद जैन रहे है। जब पंडित कबूल सिंह जैन बाजार में निकलते तो हर जाति के लोग यह कहकर अपना हुक्का छुपा लेते थे कि पंडित जी आ रहे है। सेठ दुंदीवालान जैन परिवार एक वटवृक्ष के समान है। परिवार के बहुत सदस्य पानीपत के बाहर स्थानान्तरण कर चुके है। जब भी परिवार का कोई सदस्य पानीपत आता है तो पूर्वजों द्वारा निर्मित मंदिर जी के दर्शन अवश्य करता है। प्रतिवर्ष धुप दशमी के पावन अवसर पर श्री दिगम्बर जैन मंदिर जैन मौहल्ला से महाआरती (जोत) नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय दिगम्बर जैन मंदिर दुंदीवालान आती है। वहाँ पहुँचकर सभी लोग भगवान की भक्ति करते है। अनन्त चौदस पर जैन मौहल्ला, बड़ा मंदिर से रथ यात्रा का आयोजन होता है। रथ यात्रा बड़ा मंदिर जी से होते हुए यहाँ मंदिर जी में आती है और यहाँ पर आकर प्रभु का अभिषेक होता है। मंदिर जी की व्यवस्था बहुत समय से लाला शांति प्रसाद जैन किया करते थे और उन्होंने अपने कार्यकाल में मंदिर जी का भव्य जीर्णोद्धार भी कराया था।
सन् 2004 से 2006 में आचार्य सौरभ सागर जी महाराज की प्रेरणा से मंदिर जी का भव्य नवीनीकरण कराया गया और भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन हुआ। मंदिर जी में नवीनीकरण के दौरान खुदाई के समय वेदी के नीचे एक मंदिर निकला और एक प्राचीन कुआं भी निकला। कुएं से प्राचीन जैन प्रतिमाएँ प्राप्त हुई जिन्हे मंदिर जी की वेदी में स्थापित किया गया। मंदिर जी में मूलवेदी में श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की मूल प्रतिमा विराजमान है। मूल प्रतिमा के साथ वेदी में श्री पद्मप्रभु भगवान जी एवं श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी की वेदी में स्थापित प्रतिमाएँ 12वी. से 14वी. शताब्दी की है। मंदिर जी में जैन धर्म के सबसे पावन तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी, श्री गिरनार जी एवं गोमटेश बाहुबली जी की भाव पेंटिंग स्वर्ण चित्रकारी के माध्यम से की गई है। मंदिर जी का क्षेत्रफल 280 वर्गगज भूमि पर फैला है।
जैन समाज
पानीपत में जैन समाज 100 से 150 परिवारों का है। केवल 100 से 150 परिवार होते हुए भी जैन समाज द्वारा हर प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता है। पानीपत में जैन समाज अलग-अलग क्षेत्रों पर होने के कारण दिगम्बर जैन मंदिर भी अलग-अलग क्षेत्रों पर स्थित है। अलग-अलग क्षेत्रों पर होने के बावजूद सभी मंदिरों का संचालन पानीपत पचरंगा बाजार बड़ा मंदिर दिगम्बर जैन समिति द्वारा ही किया जाता है। मंदिर जी में आने वाले श्रावकों की सुविधाओं का ध्यान समिति द्वारा रखा जाता है ताकि उन्हें पूजा प्रक्षाल एवं अभिषेक के समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मंदिर जी में बाहर से आने वाले जैन यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था के रूप में श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला निर्मित है। धर्मशाला में यात्रियों के लिए सात कमरे एवं दो बड़े हॉल की सुविधा उपलब्ध है। मंदिर जी में किसी दूर के क्षेत्र से आए यात्रियों के वाहनों लिए पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध है। मंदिर परिसर में ही जैन मुनि महाराज जी के विहार करने पर विश्राम एवं आहार हेतु त्यागी भवन तथा भोजनशाला का निर्माण किया गया है। मंदिर जी की समिति द्वारा क्षेत्र में होम्योपैथिक सैंटर भी चलाया जाता है जिसमें नाममात्र शुल्क पर उचित दवाई उपलब्ध करवाई जाती है। बड़ा मंदिर परिसर में ही जैन किड्स स्कूल है जिसमें 5वी कक्षा तक बच्चों को शिक्षा दी जाती है।
इतिहास
पानीपत एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है जो हरियाणा राज्य भारत में स्थित है। यह शहर भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का केंद्र रहा है। पानीपत का प्राचीन नाम 'पाण्डवप्रस्थ' था। यह दिल्ली-चंडीगढ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 पर स्थित है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के अन्तर्गत आता है और दिल्ली से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जैन धर्म के संबंधित साहित्य के अनुसार उस समय पानीपत को पानीपथ दुर्ग भी कहा जाता था। सन् 1526, 1556 और 1761 में तीन महत्वपूर्ण युद्ध लड़े गए थे। पानीपत की भाषा हरियाणवी हैं। पानीपत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक हिस्सा हैं। पानीपत में कई ऐतिहासिक स्थल हैं जैसे कि पानीपत का किला,इब्राहीम लोदी का मकबरा,अब्दाली का मकबरा आदि। आधुनिक समय में पानीपत एक महत्वपूर्ण उद्योगिक केंद्र बन गया है। यहाँ पर कई उद्योगों की स्थापना हुई है और इसका अर्थव्यवस्था में महत्व है। पर्यटन में भी पानीपत का विशेष स्थान है क्योंकि यहाँ कई ऐतिहासिक स्थल हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पानीपत भारतीय सांस्कृतिक विरासत का भी भंडार है जहाँ पानीपत के मेलों,त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को भी महत्व दिया जाता है। पानीपत क्षेत्र भारतीय इतिहास,सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहाँ की ऐतिहासिक गवाही, प्रमुख लड़ाइयों और सांस्कृतिक विरासत ने इसे एक विशेष स्थान दिया है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
स्थानीय जैन निवासियों द्वारा ही मंदिर जी का संचालन सुचारु रूप से किया जाता है। मंदिर जी के कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



