
मुनिसुव्रतनाथ मंदिर डीएलएफ फेस 2 गुरूग्राम
मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर हरियाणा के गुरुग्राम डी.एल.एफ. फेस 2 में गुरुग्राम दिल्ली एक्सप्रेसवे से 550 मीटर की दुरी पर स्थित है। मंदिर जी का निर्माण सन् 2007 से 2008 के बीच में जैन समाज द्वारा करवाया गया है। मंदिर जी के निर्माण से पूर्व क्षेत्र में अन्य कोई जैन मंदिर नहीं था। धीरे-धीरे क्षेत्र में जैन समाज के परिवारों की संख्या में वृद्धि हो रही थी। लोगों को दर्शन करने दूर के क्षेत्रों पर जाना पड़ता था। इसलिए स्थानीय जैन समाज द्वारा समिति का गठन करके और समिति के सभी सदस्यों की सहमति से मंदिर जी का निर्माण करवाया गया। मंदिर जी का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर मंदिर जी का पंचकल्याणक आचार्य श्री 108 बाहुबली सागर महाराज जी के सानिध्य में किया गया। मंदिर जी के निर्माण से लोगों में एक अलग ऊर्जा का संचालन हुआ। अब लोगों को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता है। मंदिर जी में प्रतिदिन 200 से 250 लोग आकर दर्शन करते है। मंदिर जी की वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी की है। मूलनायक प्रतिमा के साथ में ही श्री आदिनाथ भगवान, श्री शांतिनाथ भगवान, श्री मल्लिनाथ भगवान एवं श्री महावीर भगवान जी की प्रतिमा भी वेदी में ही विराजमान है।
धर्मशाला
वर्तमान में गुरुग्राम हर प्रकार की सुविधाओं से युक्त एक इंडस्ट्रियल हब बन चुका है, जहाँ भिन्न-भिन्न समुदाय के लोग एक साथ रहते है। गुरुग्राम में लगभग सात सौ से आठ सौ जैन परिवारों का समाज है। क्षेत्र में कई जैन मंदिर स्थापित है, प्रत्येक मंदिर जी के लिए समिति का निर्माण किया गया है। गुरुग्राम के डी.एल.एफ. फेस 2 में स्थित श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जी से लगभग सात किलोमीटर की दुरी पर गुरुग्राम सदर बाजार में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर स्थित है। मंदिर जी के साथ में ही जैन धर्मशाला निर्मित है। धर्मशाला में किसी दूर के क्षेत्र से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए रुकने की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाती है। क्षेत्र में जैन मुनि महाराज जी का आगमन होता रहता है। मुनि महाराज जी के आगमन पर उनके रुकने की व्यवस्था जैन धर्मशाला में निर्मित त्यागी भवन में की जाती है। धर्मशाला के साथ में जैन समाज द्वारा भगवान पार्श्वनाथ चैरिटेबल मेडिकेयर सेंटर चलाया जाता है, जिसमे होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी सेंटर, आई सेंटर, डेन्टिस्ट, बच्चों के स्पेशल डॉक्टर, स्कीन के डॉक्टर अदि की सुविधा उपलब्ध है।
इतिहास
गुरुग्राम या गुड़गाँव हरियाणा राज्य का एक नगर है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटा हुआ है। यह दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और दिल्ली नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) का हिस्सा है। गुरुग्राम एक व्यापारिक, आर्थिक और आधुनिक शहर है जो तेजी से विकसित हो रहा है। यह फरीदाबाद के बाद हरियाणा का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। गुरुग्राम दिल्ली के प्रमुख सैटेलाइट नगरों में से एक है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है। चण्डीगढ़ और मुम्बई के बाद यह भारत का तीसरा सबसे ज्यादा पर-कैपिटा इनकम वाला नगर है। लोकमान्यता अनुसार महाभारत काल में इन्द्रप्रस्थ (वर्तमान दिल्ली) के राजा युधिष्ठिर ने यह ग्राम अपने गुरु द्रोणाचार्य को दिया था। उनके नाम पर ही इसे गुरुग्राम कहा जाने लगा, जो कालांतर में बदलकर गुड़गांव हो गया था। गुरुग्राम यह नगर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके साथ ही गुरुग्राम एक महत्वपूर्ण तांत्रिक क्षेत्र भी है जिसमें बड़ी IT कंपनियाँ,बैंक,वित्तीय संस्थान आदि हैं। गुरुग्राम का आधुनिक शहरी विकास आधुनिक आवासीय परियोजनाओं,शॉपिंग मॉल,रेस्तरां,होटल और आर्ट-कला संस्थानों के साथ-साथ एक सामाजिक और सांस्कृतिक हब के रूप में भी विकसित हो रहा है। गुरुग्राम के पास कई ऐतिहासिक स्थल हैं- जैसे की शेषधरी, सुल्तानपुर जील, और सुल्तानपुर नेशनल पार्क जो प्राकृतिक सौंदर्य को अपने आप में समेटे हैं। समाज के लिए गुरुग्राम के पास अच्छे शिक्षा संस्थान,अस्पताल अन्य सुविधाएं हैं। इसके अलावा शहर में विभिन्न धार्मिक स्थल भी हैं। इसके साथ ही गुरुग्राम का सांस्कृतिक जीवन भी विविधता से भरा हुआ है। यहाँ कई आर्ट गैलरी, नृत्य और संगीत के केंद्र हैं जो शहर की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करते हैं। सम्पूर्ण रूप से गुरुग्राम एक व्यापारिक, तकनीकी, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से एक बहुमुखी शहर है जो भारतीय राज्य हरियाणा में स्थित है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



