
मिल मंसूरपुर जैन मंदिर
यह भी भगवान पद्म प्रभु जी का अतिशय है की मंदिर जी में घुसकर भी चोर चोरी न कर सके।
मिल मंसूरपुर में मंदिर जी के लिए समिति का निर्माण न करके क्षेत्र में सभी परिवारों द्वारा मंदिर जी के धार्मिक कार्यो में बड़े उत्साह एवं भक्तिभाव से योगदान दिया जाता है। मंदिर जी के संचालन का कार्य पास ही में रहने वाले जैन परिवारों द्वारा होता है। मंदिर जी के संचालन हेतु जैन समाज के मुख्य सदस्य इस प्रकार है :-
परिचय
जैन साधुगण एक दिन में अधिकांशत 10 या 12 कि०मी० की दुरी तय करते है। जैन साधु किसी सवारी का उपयोग नहीं करते है तथा अपनी सभी यात्राओं को पैदल ही पूरा करते है। मुजफ्फरनगर खतौली के बीच की दुरी लगभग 22 कि०मी० है। मुजफ्फरनगर से खतौली के बिच जी०टी० रोड पर जैन साधुओं के टहरने की उचित व्यवस्था का अभाव था। प्रायः साधुगण किसी स्कूल या किसी सामाजिक व्यक्ति के निजी स्थान पर रुक जाते थे। एक बार मुनि श्री 108 आदि सागर जी महाराज ने खतौली से मुजफ्फरनगर के लिए विहार किया। वे बहुत बुजुर्ग थे इसलिए वो ज्यादा दूर तक नहीं चल सकते थे। खतौली के गणमान्य श्री सुधीर कुमार जैन, जैन मण्डी खतौली के निवासी मिल मन्सूरपुर के जैन समाज के पास आए और बोले कि मुनि श्री को यहीं लाला श्री प्रकाश चंद जैन जी के निजी स्थान पर ठहराया जाए। मिल मन्सूरपुर क्षेत्र पर 28 वर्षों के बाद किसी मुनि श्री जी का आहार चौका लगा। आहार के पश्चात मुनि जी ने कहा यहाँ के जैन समाज को एक ऐसे जैन सामूहिक स्थल का निर्माण करना चाहिए, जहाँ पर जैन साधु-साध्वी व बाहर से आने वाले श्रावक-श्राविकाएँ विश्राम कर सकें। जैन समाज ने निर्णय लिया कि मिल मन्सूरपुर में कोई प्लॉट लेकर एक जैन अतिथि भवन या साधु विश्राम गृह का निर्माण कराया जाए। जैन भवन निर्माण के साथ स्व० लाला श्री शिखर चंद जैन जी ने जैन समाज के लोगो को चैत्यालय बनवाने को भी कहा।
जैन सामाज के लोगो ने प्रतिमा स्थापित करने के लिए पास के गाँव मन्सूरपुर से श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की चतुर्थकालीन प्रतिमा जी को चैत्यालय में स्थापित करने का विचार बनाया। क्योंकि चैत्यालय में चतुर्थकालीन प्रतिमा जी को स्थापित नहीं किया जाता इसलिए स्व० लाला श्री शिखर चंद जैन जी ने जैन समाज को बताया की मेरठ में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हो रहा है। अतः मिल मन्सूरपुर के लिए मेरठ से प्रतिमा जी को लाकर स्थापित किया जाए। जैन समाज के लोगों ने मेरठ जाकर श्री 1008 पद्मप्रभु भगवान जी की प्रतिमा को लाकर मंदिर जी में विराजमान करने का निर्णय लिया। तत्पश्चात पद्मप्रभु भगवान जी की प्रतिमा को लाकर मंदिर जी में विराजमान किया गया। यहाँ पूर्व में जैन मंदिर जी के न होने के कारण लोगो को पूजा प्रक्षाल करना भी ठीक से नहीं आता था तो आदरणीय श्री भूषण जैन जी ने लोगो को पूजा प्रक्षालन करना सिखाया।
मंदिर जी में मूल नायक प्रतिमा श्री 1008 पद्मप्रभु भगवान जी की, चौबीसी प्रतिमा तथा सिद्ध भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। स्वाध्याय के लिए जिनवाणी संग्रह है तो चारों ओर साधु-साध्वियों के चित्र लगें है। जब से चैत्यालय का निर्माण हुआ तब से यहाँ अनेक जैन साधु-साध्वियों का आवागमन होता रहता है। मंदिर जी में जैन साधुओं के आने से क्षेत्र के अनेकों परिवारों को उनका आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त होता है। क्षेत्र में जैन जनसंख्या कम होने के बावजूद भी मंदिर जी के लिए किसी समिति का निर्माण न करके समाज तथा स्थानीय लोग मिलकर बड़ी श्रद्धा भाव से मंदिर जी के सभी कार्यो में योगदान देते है।
अतिशय कथा
मंदिर जी में अनेकों अतिशय देखने को मिलते है। बताया जाता है 11 मई 1998 में जब आर्यिका अभयमती जी एवं क्षुल्लिका शान्तिमती जी साधु भवन में रुकी हुई थी, उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। डाक्टरों ने उन्हें दवाई लेने के लिए कहा किन्तु माता जी ने दवाई लेने से मना कर दिया। जैसा की जैन साधु-साध्वी अंग्रेजी दवाईयों का उपयोग नहीं करते। माता जी ने पद्मप्रभु भगवान जी का निरन्तर जाप किया और बाधा टल गयी तथा माता जी स्वस्थ हो गयी। यह अपने आपमें एक अतिशय ही है कि अत्यधिक अस्वस्थ होने पर भी दवाई न लेने से मात्र भगवान का ध्यान करने से माता जी स्वस्थ हो गयीं। 31 जनवरी 2007 की रात्रि के समय चोरों ने मंदिर जी के दरवाजों के ताले तोड़कर मंदिर जी में प्रवेश किया। जैसा की प्रत्येक मंदिर जी में एक दान पात्र होता है, भगवान की प्रतिमा जी पर छत्र होता है व अन्य कीमती सामान होता है। किन्तु फिर भी चोर किसी सामान को चुरा न सके तथा खाली हाथ ही मंदिर जी से बाहर आकर सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर चले गए।
“यह भी भगवान पद्म प्रभु जी का अतिशय है की मंदिर जी में घुसकर भी चोर चोरी न कर सके।”
धर्मशाला
वर्तमान में मंदिर जी के साथ में एक जैन भवन का निर्माण जैन समाज द्वारा किया गया है, जहाँ जैन साधु-साध्वी व बाहर से आने वाले श्रावक-श्राविकाओं के लिए भोजन एवं कमरों की व्यवस्था की गई है। मंदिर जी के साथ ही में औषद्यालय है, जहाँ मात्र दो रूपये में दवाई दी जाती है।
इतिहास
मुजफ्फरनगर का क्षेत्रफल 4049 वर्ग किलोमीटर है। मुजफ्फरनगर दिल्ली से लगभग 116 किमी दूर उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में स्थित है जिसकी सीमाएँ हरियाणा और राजस्थान से मिलती हैं। यह राष्ट्रीय राज मार्ग 58 पर सहारनपुर मण्डल के अंतर्गत गंगा और यमुना के दोआब में दक्षिण में मेरठ और उत्तर में सहारनपुर जिलों के बीच स्थित है। यह क्षेत्र विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए महत्वपूर्ण है। गंगा यमुना के संगम पर बसे इस क्षेत्र में कई तीर्थ स्थल हैं जैसे कि शुक्राताल, तांदा, अंबा बारा, भिट्ठौड़ा, और मन्दीरा घाट आदि। यहाँ के त्योहार और मेले भी अपने आप में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। इस ज़िले में कई प्राचीन राजमहल और राजा-महाराजा के महल हैं जो ऐतिहासिक महत्व के हैं और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यहाँ की हिंदी और उर्दू प्रमुख भाषाएँ हैं लेकिन अन्य भाषाएँ भी यह पर बोली जाती हैं जैसे कि हरियाणवी और राजस्थानी।
मुजफ्फरनगर एक महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर है। चीनी, इस्पात, कागज और सिले सिलाये कपड़े और हाथ की कशीदाकारी से बने महिलाओं के सूट के लिए प्रसिद्ध है। गन्ना के साथ अनाज यहाँ के प्रमुख उत्पाद है। यहाँ की ज़्यादातर आबादी कृषि में लगी हुई है जो कि इस क्षेत्र की आबादी का 70% से अधिक है। मुजफ्फरनगर का गुड़ बाजार एशिया में सबसे बड़ा गुड़ का बाजार है। मुजफ्फरनगर में गन्ना भारत में सबसे अधिक पैदा होता है, गन्ने के मिल भी सबसे ज्यादा संख्या में मुजफ्फरनगर है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मिल मंसूरपुर में मंदिर जी के लिए समिति का निर्माण न करके क्षेत्र में सभी परिवारों द्वारा मंदिर जी के धार्मिक कार्यो में बड़े उत्साह एवं भक्तिभाव से योगदान दिया जाता है। मंदिर जी के संचालन का कार्य पास ही में रहने वाले जैन परिवारों द्वारा होता है। मंदिर जी के संचालन हेतु जैन समाज के मुख्य सदस्य इस प्रकार है :-



