
मंसूरपुर छोटा मंदिर अतिशय क्षेत्र
यही नहीं पंडित जी ने हालही में उनके साथ हुए अतिशय की गाथा हमें बताई।
क्षेत्र में जैन समाज न होते हुए भी मंदिर जी का संचालन मंदिर समिति द्वारा सुचारु रूप से होता है। मंदिर समिति के सदस्य इस प्रकार है
परिचय
मुज़फ्फरनगर से 15 कि0मी0 दूर मंसूरपुर में स्थित है, श्री 1008 दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, जिसे छोटा मंदिर जी के नाम से भी जाना जाता है। ये मंदिर लगभग 600 वर्ष प्राचीन है। जहाँ पर मूल प्रतिमा श्री पार्श्वनाथ भगवान की है जो लगभग 1200 वर्ष प्राचीन है साथ ही यहाँ श्री नेमिनाथ भगवान जी की प्रतिमा है जो संभाव्यता 400 वर्ष से अधिक प्राचीन है। यह बहुत ही अतिशयकारी क्षेत्र है। मंदिर जी को बहुत ही सुंदर और आकर्षित तरह से बनाया गया है। जैसे ही आप मंदिर जी पहुंचेंगे, मंदिर जी के मुख्य द्वार की भव्यता और शिल्पकला से आपको धार्मिक अनुभव प्रतीत होगा। यही नहीं मंदिर जी के पुरे प्रांगण को सफ़ेद और लाल रंग के संयोजन से बनाया है। जो मंदिर जी का अद्वितीय मिश्रण प्रस्तुत करता है। मंदिर जी की चोटी पर एक ऊंचा शिखर बना हुआ है, जिसका आकार विशाल है। शिखर के सामने मंदिर जी के मुख्य द्वार के ऊपर दो पीले रंग के सिंह बने हुए है, जो 'अहिंसा परमो धर्म' की गरिमा और महाकायता को दर्शाते है। मंदिर जी की बाहरी दीवारों पर सुंदर शिल्पकला के साथ ही आप ऊपर की तरफ एक छज्जा देखेंगे जो प्राचीन एवं लोकप्रिय है। क्योंकि यह पारंपरिक तौर से लकड़ी का बनाया हुआ था। जो मंदिर जी को प्राचीन और सुंदर दिखा रहा है। आज के समय में आपको ऐसे लकड़ी के छज्जे बहुत कम देखने को मिलते है। अब आप मंदिर जी के अंदर जायेगे और मंदिर जी की छत पर लगी कड़ियों से आप अनुमान लगा पाएंगे की यह मंदिर कितना प्राचीन है। आगे बढ़ते ही आपको अपने जूते - चप्पल उतार कर सीढ़ियो से चढ़कर, मंदिर जी के गर्भगृह में प्रवेश करेंगे। यहाँ पर एक वेदी निर्मित है। जिसकी मूल प्रतिमा श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी है और वेदी में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की कुल तीन प्रतिमाएँ विराजमान है। जिसमें से एक मूल प्रतिमा जी 1200 वर्ष प्राचीन है जो की अष्टधातु से निर्मित है और बाकी दो प्रतिमाएँ पाषाण की है साथ ही यहाँ पर श्री 1008 शीतलनाथ भगवान जी, श्री 1008 शान्तिनाथ भगवान जी, श्री 1008 श्रेयांसनाथ भगवान जी, श्री 1008 नेमिनाथ भगवान जी, श्री 1008 वासुपूज्य भगवान जी एवं चौबीसी प्रतिमा विराजमान है। प्रतिमाओं के समीप एक भामण्डल है जो लगभग 600 से 700 वर्ष प्राचीन बताया जाता है।
अतिशय कथा
मंसूरपुर जैन समाज के लोगों की भावना एवं श्रद्धा है की अगर आप एक बार यहाँ आकर दर्शन करते है तो आपके दर्शन मात्र से ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। मंदिर के पंडित जी जिनेन्द्र कुमार शास्त्री ने अनेकों ऐसे उदाहरण दिए जो दर्शन मात्र से कोई डॉक्टर बना तो कोई इंजीनियर। पंडित जी ने अपने अनुभव से बताया की उनका बेटा पढ़ाई में बिल्कुल अच्छा नहीं था। जब से उनका बेटा यहाँ पर दर्शन करने आया, उसके बाद से उसके जीवन में बदलाव हुआ। उसका मन पढ़ाई की ओर लगने लगा और वह बड़ी लगन के साथ पढ़ाई करने लगा। पंडित जी के बेटे ने बीटेक का एग्जाम दिया और उस एग्जाम में टॉप किया। पंडित जी का मानना है यह सब सेवा का ही फल है।
“यही नहीं पंडित जी ने हालही में उनके साथ हुए अतिशय की गाथा हमें बताई।”
तो बात है 13 जून 2023 को पुजारी जी को एक स्वप्न में नाग नागिन का जोड़ा दिखाई दिया, नाग नागिन के जोड़े ने पुजारी जी को बताया की हम 4 महीने से मंदिर जी के शिखर पर फंसे हुए है। जोड़े ने पंडित जी को वहाँ से उन्हें निकालने को कहा और साथ ही ये भी कहा की हमें निकालने के पश्चात पीछे मूडकर मत देखना। पंडित जी सुबह उठकर उस स्थान पर पहुँचते है, तो देखते है की वहाँ सच में एक नाग नागिन का जोड़ा फसा हुआ है। जिसमें से नाग की लम्बाई लगभग 7 फुट और नागिन की लम्बाई लगभग 5 फुट थी। पंडित जी ने जैसे ही उनको निकालने का प्रयास किया, वह आकार में छोटे हो गये। फिर वहाँ से पंडित जी नीचे आ गऐ। यह बहुत ही अतिशय की बात है। इस घटना के बाद से पंडित जी का भाव मंदिर जी के प्रति और समर्पित हो गया।
धर्मशाला
माना जाता है एक समय में इस क्षेत्र में 364 संख्या में जैन परिवार का समाज हुआ करता था। परंतु आज यहाँ एक भी जैन का घर शेष नहीं है। समय के साथ क्षेत्र में बढ़ती मुस्लिम आबादी और साथ ही क्षेत्र में बहुत तेजी से बढ़ती चोरी डकैती की घटनाओं तथा अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए धीरे धीरे सभी जैन समाज के परिवारों का मुख शहरों की ओर हो गया। लेकिन किसी विशेष पूजा महोत्सव में सभी जैन परिवार एक साथ मंदिर जी में एकत्रित होते है। मंदिर जी के प्रांगण में एक बड़ा हॉल है। मंदिर जी में रहने के लिए 4 कमरे है जिसमे जॉइंट बाथरूम है। मंदिर जी में भोजनालय की भी व्यवस्था है। यदि आप मदिर जी में दर्शन मात्र से आ रहे है और आपको शुद्ध भोजन खाना है तो उसकी व्यवस्था भी यहाँ पर हो जाएगी। मंदिर जी में एक बड़ा हॉल है। जो धार्मिक समारोह, शादी आदि के लिए उपलब्ध है। यह हॉल जैन परिवार को दिया जाता है, यही नहीं मंदिर जी में साधु संतों के प्रवचनों के बड़े बड़े कार्यक्रम भी इस हॉल किये जाते है। मंदिर जी की थोड़ी दूरी पर श्री 1008 दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर स्थित है। जिसका दर्शन लाभ भी आप ले सकते है।
इतिहास
मुजफ्फरनगर का क्षेत्रफल 4049 वर्ग किलोमीटर है। मुजफ्फरनगर दिल्ली से लगभग 116 किमी दूर उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में स्थित है जिसकी सीमाएँ हरियाणा और राजस्थान से मिलती हैं। यह राष्ट्रीय राज मार्ग 58 पर सहारनपुर मण्डल के अंतर्गत गंगा और यमुना के दोआब में, दक्षिण में मेरठ और उत्तर में सहारनपुर जिलों के बीच स्थित है। यह क्षेत्र विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए महत्वपूर्ण है। गंगा यमुना के संगम पर बसे इस क्षेत्र में कई तीर्थ स्थल हैं जैसे कि शुक्राताल, तांदा, अंबा बारा, भिट्ठौड़ा, और मन्दीरा घाट आदि। यहाँ के त्योहार और मेले भी अपने आप में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। इस ज़िले में कई प्राचीन राजमहल और राजा-महाराजा के महल हैं, जो ऐतिहासिक महत्व के हैं और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यहाँ की हिंदी और उर्दू प्रमुख भाषाएँ हैं, लेकिन अन्य भाषाएँ भी यह पर बोली जाती हैं, जैसे कि हरियाणवी और राजस्थानी।
मुजफ्फरनगर एक महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर है, चीनी, इस्पात, कागज और सिले सिलाये कपड़े और हाथ की कशीदाकारी से बने महिलाओं के सूट के लिए प्रसिद्ध है। गन्ना के साथ अनाज यहाँ के प्रमुख उत्पाद है। यहाँ की ज़्यादातर आबादी कृषि में लगी हुई है जो कि इस क्षेत्र की आबादी का 70% से अधिक है। मुजफ्फरनगर का गुड़ बाजार एशिया में सबसे बड़ा गुड़ का बाजार है। मुजफ्फरनगर में गन्ना भारत में सबसे अधिक पैदा होता है, गन्ने के मिल भी सबसे ज्यादा संख्या में मुजफ्फरनगर है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
क्षेत्र में जैन समाज न होते हुए भी मंदिर जी का संचालन मंदिर समिति द्वारा सुचारु रूप से होता है। मंदिर समिति के सदस्य इस प्रकार है



