Kasan Shri Mahavir Atishay Kshetra
अतिशय क्षेत्र

कासन श्री महावीर अतिशय क्षेत्र

गुरुग्राम, हरियाणा
श्री 1008 महावीर भगवान
500-1000 वर्ष
पता
गुरुग्राम, हरियाणा, 122051
कासन, गुरुग्राम, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 महावीर भगवान दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र हरियाणा के गुरुग्राम जिले में कासन क्षेत्र में स्थित है। एक बार रात्रि के समय जैन समाज के श्री नरेश कुमार जी को स्वप्न आया कि पास ही में पहाड़ी के नीचे भूगर्भ में जैन प्रतिमाएँ है। जब सुबह उठकर उन्होंने स्वप्न में दिखे स्थान पर पहुंच कर भूमि की खुदाई का कार्य शुरू करवाया तो कुछ देर खुदाई करने पर उन्हें एक मिट्टी के घड़े में ग्यारह जैन तीर्थंकरो की लगभग 700 वर्ष प्राचीन प्रतिमाएँ प्राप्त हुई। उन्होंने प्रतिमाओं को पास ही में एक कमरे में विराजमान कर दिया। उपरांत स्थानीय जैन समाज के योगदान एवं परम पूज्य आचार्य श्री 108 अशोक सागर जी महाराज के सानिध्य से मंदिर जी का निर्माण करवाया गया।

स्थानीय समाज द्वारा बताया जाता है कि एक बार रात के समय कुछ चोर मंदिर जी में प्रवेश करते है। वे मंदिर जी से कीमती सामान एवं सभी प्राचीन प्रतिमाएँ चुरा लेते है लेकिन महावीर भगवान जी की भूगर्भ से निकली एक प्रतिमा को वापिस वेदी में रख देते है। इसका कारण स्पष्ट रूप से तो पता नहीं है परंतु यह बताया जाता है कि पहले उन्हें लगा कि यह प्रतिमा स्वर्ण से निर्मित है। लेकिन जब उन्हें पता चला कि ये प्रतिमा अष्ट धातु से बनी है तो उन्होंने प्रतिमा को वापिस वेदी में ही रख दिया। जैन समाज द्वारा चोरी हुई प्रतिमाओं की खोज में अत्यंत प्रयास किए गए लेकिन आज तक उन प्रतिमाओं के बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला।

वर्तमान में मंदिर जी में तीन वेदिया निर्मित है, जिसमें दो वेदिया भगवान महावीर स्वामी जी की एवं एक वेदी श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान जी की विराजमान है। वेदियो में मूलनायक प्रतिमा के साथ ही अन्य जैन तीर्थंकर भगवान जी की पाषाण एवं अष्टधातु से निर्मित प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी में एक वेदी में जैन रक्षक क्षेत्रपाल बाबा विराजमान है। पुरे मंदिर जी में पत्थर का प्रयोग किया गया है। मंदिर जी के गर्भगृह में पत्थर पर सुन्दर शिल्पकारी की गई है। मंदिर जी के बाहर मानस्तंभ का निर्माण सन् 2017 में हुआ है। मानस्तंभ में ही त्रिकाल चौबीसी को मिलाकर कुल 735 जैन प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी में आर्यिका 105 ज्ञानमती माता जी का सन् 2021 में चातुर्मास हुआ है। क्षेत्र पर जब किसी जैन साधु महाराज जी का आगमन होता है तो उनके लिए रुकने की व्यवस्था के रूप में जैन धर्मशाला का निर्माण किया गया है। पहले क्षेत्र में जैन परिवारों की संख्या अधिक थी लेकिन परिवारों का रुख शहर की तरफ होने के कारण आज केवल आठ से नौ परिवार ही रह गए है। संख्या में कम होने के बावजूद भी मंदिर जी में सुचारु रूप से पूजा-प्रक्षाल एवं जलाभिषेक होता है।

21 photos

धर्मशाला

कासन हरियाणा के जिला गुरुग्राम से बीस किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। क्षेत्र में दो दिगम्बर जैन मंदिर स्थित है जिनमें श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहाड़ी की चोटी व श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर पहाड़ी की तलहटी पर स्थित है। मंदिर जी के आस-पास क्षेत्र में केवल सात से आठ जैन परिवारों का ही समाज है। कम समाज होते हुए भी मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन हेतु मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। मंदिर जी की समिति द्वारा क्षेत्र में आने वाले यात्रियों के लिए चौबीस कमरों वाली धर्मशाला का निर्माण किया गया है। यात्रियों के लिए भोजनशाला की सुविधा भी उपलब्ध है। क्षेत्र में मुनि महाराज जी का आगमन होता रहता है। महाराज जी के आने पर उनके विश्राम की व्यवस्था त्यागी भवन में ही जाती है। मंदिर जी में प्रवचन हॉल भी बना है जहाँ एक साथ पाँच सौ श्रावक महाराज जी के प्रवचनो को सुनकर अपने जीवन में ग्रहण करके सफल बना सकते है।

इतिहास

गुरुग्राम या गुड़गाँव हरियाणा राज्य का एक नगर है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटा हुआ है। यह दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और दिल्ली नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) का हिस्सा है। गुरुग्राम एक व्यापारिक, आर्थिक और आधुनिक शहर है जो तेजी से विकसित हो रहा है। यह फरीदाबाद के बाद हरियाणा का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। गुरुग्राम दिल्ली के प्रमुख सैटेलाइट नगरों में से एक है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है। चण्डीगढ़ और मुम्बई के बाद यह भारत का तीसरा सबसे ज्यादा पर-कैपिटा इनकम वाला नगर है। लोकमान्यता अनुसार महाभारत काल में इन्द्रप्रस्थ (वर्तमान दिल्ली) के राजा युधिष्ठिर ने यह ग्राम अपने गुरु द्रोणाचार्य को दिया था। उनके नाम पर ही इसे गुरुग्राम कहा जाने लगा, जो कालांतर में बदलकर गुड़गांव हो गया था। गुरुग्राम यह नगर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके साथ ही गुरुग्राम एक महत्वपूर्ण तांत्रिक क्षेत्र भी है जिसमें बड़ी IT कंपनियाँ,बैंक,वित्तीय संस्थान आदि हैं। गुरुग्राम का आधुनिक शहरी विकास आधुनिक आवासीय परियोजनाओं,शॉपिंग मॉल,रेस्तरां,होटल और आर्ट-कला संस्थानों के साथ-साथ एक सामाजिक और सांस्कृतिक हब के रूप में भी विकसित हो रहा है। गुरुग्राम के पास कई ऐतिहासिक स्थल हैं- जैसे की शेषधरी, सुल्तानपुर जील, और सुल्तानपुर नेशनल पार्क जो प्राकृतिक सौंदर्य को अपने आप में समेटे हैं। समाज के लिए गुरुग्राम के पास अच्छे शिक्षा संस्थान,अस्पताल अन्य सुविधाएं हैं। इसके अलावा शहर में विभिन्न धार्मिक स्थल भी हैं। इसके साथ ही गुरुग्राम का सांस्कृतिक जीवन भी विविधता से भरा हुआ है। यहाँ कई आर्ट गैलरी, नृत्य और संगीत के केंद्र हैं जो शहर की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करते हैं। सम्पूर्ण रूप से गुरुग्राम एक व्यापारिक, तकनीकी, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से एक बहुमुखी शहर है जो भारतीय राज्य हरियाणा में स्थित है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।