
करनाल दिगम्बर जैन मंदिर
एक बहुत ही अतिशयकारी वाक्य का उल्लेख किया जाता है।
श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर, मिठ्ठन मौहल्ला, करनाल के संचालन का कार्य श्री दिगम्बर जैन मंदिर सोसाइटी, करनाल द्वारा किया जाता है। सोसाइटी में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर करनाल सदर बाजार में मिठ्ठन मौहल्ला में स्थित है। बताया जाता है कई वर्ष पूर्व एक जैन राजा हुआ करते थे। उन्होंने पुरे भारत वर्ष में 225 से 250 जैन मंदिरों के निर्माण का प्रण लिया था। वह जिस भी क्षेत्र में जाते वहाँ एक जैन मंदिर अवश्य बनवाते थे। जब मंदिर बन जाता तो उसे जैन समाज को सौंपकर चले जाते थे। इसी प्रकार, जब राजा करनाल में आए तो उन्होंने यहाँ भी एक मंदिर का निर्माण करवाया और मंदिर जैन समाज को सौंप दिया। तभी से मंदिर जी का संचालन जैन समाज द्वारा किया जा रहा है।
मंदिर जी में समय-समय पर निर्माण कार्य होता रहा है। जैन समाज द्वारा मंदिर जी का जीर्णोद्धार 2003 में कराया गया तथा 14 जनवरी से 19 जनवरी 2005 के बीच में मंदिर जी का पंचकल्याणक श्री 108 सौरभसागर जी महाराज के सानिध्य में हुआ। मंदिर जी में सुंदर मकराना पत्थर का प्रयोग बड़ी बारीकी से किया गया है। पहले मंदिर जी का क्षेत्रफल कम था। धीरे-धीरे श्रावको की सँख्या में बढ़ोतरी के कारण मंदिर जी के क्षेत्रफल को और विस्तृत किया गया। वर्तमान में मंदिर जी का क्षेत्रफल 800 वर्गगज में विस्तृत है। मंदिर जी में कुल सात वेदिया स्थापित है। मंदिर जी की छः वेदियों में भगवान जिनेन्द्र जी व एक वेदी में पद्मावती माता जी की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी की मूल वेदी श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की है यह प्रतिमा लगभग 225 वर्ष प्राचीन है। मूल वेदी में श्री महावीर भगवान, श्री वासुपूज्य भगवान, श्री चन्द्रप्रभु भगवान, श्री पद्मप्रभु भगवान एवं श्री शांतिनाथ भगवान जी की 100 से 150 वर्ष प्राचीन प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी की दूसरी वेदी में मूल प्रतिमा शीतलनाथ भगवान, तीसरी वेदी में शांतिनाथ भगवान, चौथी वेदी में पद्मावती माता, पाँचवी वेदी में आदिनाथ भगवान तथा छठी वेदी में महावीर भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है।
मंदिर जी की सातवीं वेदी की एक विशेष स्थान है क्योंकि इस वेदी में विराजमान मूलनायक श्री 1008 नेमिनाथ भगवान जी की प्रतिमा लगभग 800 वर्ष प्राचीन है। बताया जाता है स्थानीय जैन समाज के किसी व्यक्ति द्वारा इस प्रतिमा को बड़ा गांव से लाकर यहाँ विराजमान किया गया था। श्री 1008 नेमिनाथ भगवान जी की इस प्रतिमा का क्षेत्र में बहुत अतिशय है। मंदिर जी की सभी वेदियों में सुंदर स्वर्ण का कार्य किया गया है। मंदिर जी में प्रतिदिन जैन समाज के सौ से अधिक जन आकर भगवान का जलाभिषेक तथा पूजा प्रक्षाल करते है।
मंदिर जी में कई बार जैन मुनि श्री जी का आगमन हुआ है। मंदिर जी में सर्वप्रथम आज से 50 वर्ष पूर्व श्री 108 धर्ममुनि जी महाराज का आगमन हुआ। इसके उपरांत सन् 1997 में जैन समाज के अथक प्रयास के बाद पहली बार श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के कमलचरण करनाल की भूमि पर पड़े। उनके आते ही क्षेत्र में एक विशेष ऊर्जा उजागर हुई। वर्तमान समय में छुल्लक श्री प्रज्ञांश सागर जी का चातुर्मास मंदिर जी में चल रहा है।
अतिशय कथा
“एक बहुत ही अतिशयकारी वाक्य का उल्लेख किया जाता है।”
मंदिर जी में प्रतिदिन जैन समाज द्वारा प्रतिमाओं का जलाभिषेक होता है, प्रतिदिन की तरह समाज के लोग मंदिर जी में जलाभिषेक के लिए एकत्रित हुए। उन दिनों श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज प्रथम बार क्षेत्र में रुके हुए थे। लोगों ने देखा की प्रतिमा के ऊपर का छत्र अपने आप ही हिल रहा है, इस दृश्य को देख सभी आश्चर्यचकित रह गए। सभी ने नमोकार मंत्र का जाप आरंभ कर दिया। लोगों ने देखा प्रतिमा पर स्वतः ही दूध का अभिषेक हो रहा है। इस घटना को सुन श्री सौरभ सागर महाराज जी ने मंदिर जी में प्रवेश किया। जब आचार्य श्री मंदिर जी में प्रवेश किया तो उनके आने पर लोगो में एक विशेष ऊर्जा का संचालन होता है। महाराज जी प्रतिमा को देखने के लिए आगे बढ़ते है। उनके चलने पर चरणों के निशान भूमि पर बन रहे थे। आस पास खड़े लोगों ने साफ वस्त्रो को चरणों की जगह पर रख दिया जिससे चरणों के निशान वस्त्रो पर छप गए। आचार्य श्री जी ने अभिषेक के स्थान पर पहुँचकर भगवान जिनेन्द्र जी के इस अतिशय को नमस्कार किया। इस अतिशय उपरांत लोगों का मानना है की क्षेत्र में जैन मुनि श्री के पधारने पर यह भगवान द्वारा दिया गया एक शुभ संकेत ही था। एक अन्य अतिशय की घटना 2023 में हुई थी। स्थानीय जैन समाज के द्वारा दशलक्षण पर्व के शुभ अवसर पर भगवान पार्श्वनाथ जी की प्रतिमा को समवशरण पर विराजमान किया गया था। कुछ समय पश्चात जब जलाभिषेक का समय हुआ तो लोगो ने देखा प्रतिमा पर केसर की वर्षा हो रही है। यह दृश्य देख सभी मंत्रमुग्ध हो भगवान का जाप करने लगे।
जैन समाज
करनाल में जैन समाज की सँख्या 250 से 300 परिवारों की है। जिनमें से 70 से 80 परिवार दिगम्बर जैन समाज के है। दिगम्बर जैन समाज के द्वारा ही मंदिर जी का संचालन सुचारु रूप से किया जाता है। मंदिर जी में एक प्रवचन हॉल, आठ कमरों वाला अतिथि भवन एवं आहार हेतु एक अन्य हॉल मंदिर जी के परिसर में बना है। यदि कोई जैन यात्री मंदिर जी में सम्पर्क करके आता है तो उसके लिए रुकने की उचित व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की जाती है। क्षेत्र में जैन समाज द्वारा श्री दिगम्बर जैन धर्मार्थ औषधालय का निर्माण किया गया है। औषधालय में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निःशुल्क दवाई डॉ. उदविर सिंह राणा जी द्वारा उपलब्ध कराई जाती है तथा सांय 5 बजे से 8 बजे तक होम्योपैथिक की सुविधा डॉ. प्रदीप छाबड़ा द्वारा दी जाती है। क्षेत्र पर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निर्माण किया गया है, जहाँ 12वी कक्षा तक शिक्षा दी जाती है। विद्यार्थियों में जैन संस्कारो के ज्ञान हेतु स्कूल में ही मानस्तंभ का निर्माण कराया गया है।
इतिहास
करनाल भारत के हरियाणा राज्य में स्थित है। करनाल यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है। करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चण्डीगढ़ से 126 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। घरौंड़ा, नीलोखेड़ी, असन्ध, इन्द्री और तरावड़ी इसके मुख्य कस्बे हैं। करनाल शहर को महाभारत के राजा कर्ण ने बसाया था। राजा कर्ण के नाम पर ही शहर का नाम करनाल पड़ा है। यहाँ पर मुख्यत: धान की खेती की जाती है। यह धान उच्च गुणवत्ता वाला होता है और इसका निर्यात विदेशों में किया जाता है। इसकी उत्तर-पश्चिम दिशा में कुरूक्षेत्र, पश्चिम में जीन्द व कैथल, दक्षिण में पानीपत और पूर्व में उत्तर प्रदेश स्थित है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर, मिठ्ठन मौहल्ला, करनाल के संचालन का कार्य श्री दिगम्बर जैन मंदिर सोसाइटी, करनाल द्वारा किया जाता है। सोसाइटी में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
