Jhajjar Parshavnath Chaityalaya
दिगम्बर चैत्यालय

झज्जर श्री पार्श्वनाथ चैत्यालय

झज्जर, हरियाणा
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
500-1000 वर्ष
पता
झज्जर, हरियाणा, 123001
मेन मार्किट, झज्जर, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

झज्जर में जैन परिवारों की संख्या कम होने के बावजूद भी मंदिर जी संचालन सुचारु रूप से होता है। मंदिर के संचालन में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर झज्जर मेन मार्किट में जैन गली में स्थित है। मंदिर जी का निर्माण नौ सौ वर्ष पूर्व करवाया गया है। पहले क्षेत्र में जैन समाज भी अधिक संख्या में हुआ करता था, बाद में वृद्धि के उदेश्य से जैन समाज का रुख़ क्षेत्र से शहरों की ओर हो गया। कम जनसँख्या होने के बावजूद भी मंदिर जी में सुचारु रूप से पूजा प्रक्षाल एवं जलाभिषेक प्रतिदिन होता है।

मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है जिसमें 23वें जैन तीर्थंकर श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की 800 से लेकर 900 वर्ष तक की प्राचीन प्रतिमा मूलनायक के रूप में विराजमान है। वेदी में मूल प्रतिमा के साथ ही श्री पार्श्वनाथ भगवान, महावीर भगवान, श्री आदिनाथ भगवान जी की चौबीसी प्रतिमा, श्री शांतिनाथ भगवान, श्री कुंथुनाथ भगवान एवं श्री अरहनाथ भगवान जी की पाषाण एवं अष्टधातु की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी में हस्तलिखित शास्त्र एवं पाण्डुलिपियों को भी सुरक्षित रूप से रखा गया है। मंदिर जी के साथ ही सन् 1976 में निर्मित श्री महावीर जैन हाई स्कूल है, जहाँ नर्सरी से ग्यारवी कक्षा तक के विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाती है। स्कूल का संचालन भी मंदिर जी की ट्रस्ट श्री पार्श्वनाथ टेम्पल ट्रस्ट के द्वारा किया जाता है।

11 photos

धर्मशाला

झज्जर में एक समय चालीस से अधिक जैन परिवार हुआ करते थे लेकिन आज जैन समाज दस से बारह परिवारों का रह गया है। कम जनसंख्या होने के बावजूद भी जैन समाज द्वारा क्षेत्र में हर गतिविधि में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जाता है। जैन समाज द्वारा निर्मित श्री जैन महावीर हाई स्कूल में जैन के साथ अजैन बच्चों को भी शिक्षा दी जाती है। जैन मंदिरों में दूर के क्षेत्रों से दर्शन करने आए यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जाती है। सम्पर्क करके आने पर शुद्ध एवं सात्विक भोजन का प्रबंध जैन समाज द्वारा किया जाता है।

इतिहास

झज्जर भारत के हरियाणा राज्य में स्थित है। झज्जर दिल्ली से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। झज्जर की स्थापना छज्जु नाम के एक किसान ने की थी। पहले इसका नाम 'छज्जु नगर' था लेकिन बाद में यह झज्जर हो गया। इसके अलावा यहां की झज्ज्री (सुराही) बहुत मशहूर थी तो भी इसका नाम झज्जर पड़ा। झज्जर के दो मुख्य शहर बहादुरगढ़ और बेरी है। बहादुरगढ़ की स्थापना राठी जाटों ने की थी। पहले बहादुरगढ़ को सर्राफाबाद के नाम से जाना जाता था।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।