Jansath Prachin Panchayati Mandir
दिगम्बर मंदिर100+ Jain families nearby

जानसठ पंचायती जैन मंदिर

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान
1000-2000 वर्ष
पता
मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
जानसठ, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
समय
सुबह 5:30 बजे से 11:30 बजे तक, शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक
प्रबंध समिति

क्षेत्र में जैन समाज कम होते हुए भी मंदिर जी का संचालन सुचारु रूप से होता है। मंदिर जी की सेवा में लगे सदस्य इस प्रकार है :-

परिचय

उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर से 15 कि.मी दूर जानसठ में स्थित है श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर। जो खतौली से 12 कि.मी दूर तथा हस्तिनापुर से 32 कि.मी दूर पड़ता है। मंदिर जी जानसठ के मेन बाजार के बीचों बीच स्थित है। मंदिर जी में तीन वेदिया निर्मित हैं। मध्य में स्थित है मूलनायक श्री 1008 चंद्रप्रभु भगवान जी की वेदी जिसमें काले रंग की अत्ति प्राचीन और मनोहारी प्रतिमा जी विराजमान है। काले पाषण से बनी श्री चंद्रप्रभु भगवान जी की प्रतिमा अत्ति दुर्लभ भी है क्योकि अधिकतम प्रतिमाएँ चंद्रप्रभु भगवान जी की हमें सफ़ेद पाषण से निर्मित मिलती है। मूलनायक प्रतिमा जी के साथ विराजमान है श्री 1008 आदिनाथ भगवान की दो प्रतिमाएँ, श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की दो प्रतिमाएँ और श्री 1008 पद्मप्रभु भगवान जी की एक प्रतिमा। इन सभी प्रतिमाओं के दर्शन आपको मूल वेदी में देखने को मिलेंगे।

मूल वेदी के बाएं हाथ की वेदी में मूल प्रतिमा श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की है जिनके साथ विराजमान है श्री 1008 सुपार्श्वनाथ भगवान जी और श्री 1008 शान्तिनाथ भगवान जी की प्रतिमा। दाएं हाथ की वेदी में मूल प्रतिमा श्री 1008 नेमिनाथ भगवान जी की है, जिनके साथ विराजमान है श्री बाहुबली जी की प्रतिमा, श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की दो प्रतिमाएँ, श्री 1008 महावीर भगवान जी की दो प्रतिमाएँ, सिद्धनाथ भगवान जी और श्री 1008 अनन्तनाथ भगवान जी की प्रतिमा। बताया जाता है दाएं और बाएं दोनों वेदियों में जो प्रतिमाएँ स्थापित है वे पूर्व में दीवार के अंदर सटी हुई थी। समय के साथ इन प्रतिमाओं को दीवार से बाहर निकाल लिया गया और वेदियों में नवीनीकरण करके प्रतिमाओं की दोबारा से विराजमान किया गया। मंदिर जी में लगभग सभी प्रतिमाएँ बहुत ही प्राचीन हैं। परंतु आपको देखने से ऐसा प्रतीत होगा कि जैसे मानो ये प्रतिमाएं नई हो। सभी प्रतिमाएँ बहुत ही अतिशयकारी प्रतित होती हैं। इस मंदिर में हस्तिनापुर से आने या जाने वाले दिगम्बर और श्वेतांबर मुनियों का आगमन विशेष रूप से होता रहता है।

9 photos

अतिशय कथा

कहा जाता है कि जानसठ मंदिर जी के अंदर आज भी एक भू-गर्भ मौजूद है जिसमें मंदिर हो सकता है।

“यह मान्यता है कि उसकी रक्षा देव कर रहे हैं।”

ऐसा आभास यहाँ पर दर्शन करने आई ज्ञानमती माताजी एवं अन्य साधु-संतों को भी हुआ है। सन् 2021 में समाज द्वारा मंदिर जी की खुदाई का कार्य आरंभ हुआ। परंतु कुछ कारणवश इस कार्य को रोकना पड़ा। शायद प्रतिमाओं का बाहर आने का उचित समय नहीं आया या ये देवो का ही कोई संकेत है। आशा है कि आगे जैन समाज के पुण्य अर्जन से कभी किसी साधु द्वारा इन प्रतिमाओं को भूगर्भ से निकालकर पुनः दर्शन के लिए विराजमान किया जाएगा।

जैन समाज

स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जाता है की किसी समय में यहां पर 100 परिवार का जैन समाज हुआ करता था। आज यह सिर्फ तीन परिवार का समाज ही रह गया है। मंदिर जी में एक छोटा हॉल है। रहने के लिए पाँच कमरे एवं जॉइंट बाथरूम की व्यवस्था है। यात्रियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था जैन समाज द्वारा यहाँ पर हो जाती है।

इतिहास

मुजफ्फरनगर का क्षेत्रफल 4049 वर्ग किलोमीटर है। मुजफ्फरनगर दिल्ली से लगभग 116 किमी दूर उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में स्थित है जिसकी सीमाएँ हरियाणा और राजस्थान से मिलती हैं। यह राष्ट्रीय राज मार्ग 58 पर सहारनपुर मण्डल के अंतर्गत गंगा और यमुना के दोआब में, दक्षिण में मेरठ और उत्तर में सहारनपुर जिलों के बीच स्थित है। यह क्षेत्र विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए महत्वपूर्ण है। गंगा यमुना के संगम पर बसे इस क्षेत्र में कई तीर्थ स्थल हैं जैसे कि शुक्राताल, तांदा, अंबा बारा, भिट्ठौड़ा, और मन्दीरा घाट आदि। यहाँ के त्योहार और मेले भी अपने आप में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। इस ज़िले में कई प्राचीन राजमहल और राजा-महाराजा के महल हैं, जो ऐतिहासिक महत्व के हैं और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यहाँ की हिंदी और उर्दू प्रमुख भाषाएँ हैं, लेकिन अन्य भाषाएँ भी यह पर बोली जाती हैं, जैसे कि हरियाणवी और राजस्थानी।

मुजफ्फरनगर एक महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर है, चीनी, इस्पात, कागज और सिले सिलाये कपड़े और हाथ की कशीदाकारी से बने महिलाओं के सूट के लिए प्रसिद्ध है। गन्ना के साथ अनाज यहाँ के प्रमुख उत्पाद है। यहाँ की ज़्यादातर आबादी कृषि में लगी हुई है जो कि इस क्षेत्र की आबादी का 70% से अधिक है। मुजफ्फरनगर का गुड़ बाजार एशिया में सबसे बड़ा गुड़ का बाजार है। मुजफ्फरनगर में गन्ना भारत में सबसे अधिक पैदा होता है, गन्ने के मिल भी सबसे ज्यादा संख्या में मुजफ्फरनगर है।

मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।